Bihan-SRLM, Chhattisgarh

Bihan-SRLM, Chhattisgarh

Share

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन 'बिहान'
Chhattisgarh State Rural Livelihood Mission (CGSRLM)

23/05/2026

*बैगा अंचल ग्राम आमाडोब एवं केवंची की महिलाओं द्वारा तैयार शहद ने बेंगलोर तक अपनी खास पहचान बनाई है*

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” से जुड़ी महिलाओं की मेहनत, आत्मनिर्भरता और गुणवत्ता आज नए बाजारों के द्वार खोल रही है।
यह सिर्फ शहद नहीं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण और सफलता की मीठी कहानी है। 🍯✨

HoneyProduction

18/05/2026

माननीय राज्यपाल श्री रमेन डेका ने बेमेतरा कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” के अंतर्गत गठित महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्यों से सौजन्य भेंट कर उनके द्वारा संचालित आजीविका गतिविधियों की जानकारी ली।

राज्यपाल महोदय ने महिलाओं के आत्मविश्वास, परिश्रम और आत्मनिर्भरता की सराहना करते हुए उन्हें ग्रामीण विकास एवं सामाजिक परिवर्तन की सशक्त प्रेरणा बताया।

#आत्मनिर्भरभारत

Photos from Bihan-SRLM, Chhattisgarh's post 16/05/2026

मेहनत, हौसला और आत्मनिर्भरता की मिसाल बनीं मंजू दीदी

कोरबा जिला के लेमरू प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने लखपति दीदी मंजू के स्टॉल पर गुपचुप का स्वाद लिया और उनकी प्रेरक सफलता यात्रा जानी। छोटे व्यवसाय से शुरुआत कर आज मंजू दीदी ‘सेंटरिंग प्लेट’ व्यवसाय से भी जुड़कर आत्मनिर्भरता की नई पहचान बन चुकी हैं।

Photos from Bihan-SRLM, Chhattisgarh's post 14/05/2026

आपके बीमा का समय पर नवीनीकरण अत्यंत आवश्यक है, ताकि आपातकालीन स्थिति में आपको आवश्यक सहायता प्राप्त हो सके।

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से जुड़ी सभी स्व-सहायता समूह की दीदियों से अनुरोध है कि वे अपने बैंक खाते में कम से कम ₹500 की राशि बनाए रखें। आवश्यकता पड़ने पर ₹500 की यह राशि स्वयं सहायता समूह से 1 वर्ष के लिए ब्याजमुक्त ऋण के रूप में प्राप्त की जा सकती है।

बीमा नवीनीकरण की अवधि: 1 मई से 31 मई

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY): ₹436 प्रति वर्ष
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY): ₹20 प्रति वर्ष

प्रीमियम की राशि आपके खाते से स्वतः डेबिट हो जाएगी।

"दीदी के गोठ" - संघर्ष से सफलता तक की सच्ची कहानी, उन्हीं की जुबानी। एपिसोड-10, भाषा-बस्तरिया 14/05/2026

दीदी के गोठ रेडियो कार्यक्रम - एपिसोड 10

भाषा- बस्तरिया
https://youtu.be/M6kyOOfpLwk?feature=shared

भाषा- सरगुजिया
https://youtu.be/_TkA4G1bGpY?feature=shared

भाषा- हिन्दी और छत्तीसगढ़ी
https://youtu.be/Tiu4_mQxt8Q?feature=shared

"दीदी के गोठ" - संघर्ष से सफलता तक की सच्ची कहानी, उन्हीं की जुबानी। एपिसोड-10, भाषा-बस्तरिया छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन "बिहान" से जुड़कर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ी महिलाओं की कहानी रेडियो प्रसारण क.....

09/05/2026

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़कर श्रीमती भगवती राठौर ने मेहनत, लगन और उन्नत खेती तकनीकों के माध्यम से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की है।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ग्राम गोरखपुर की भगवती दीदी सब्जी उत्पादन के जरिए प्रतिमाह ₹10 से ₹12 हजार तक की आय अर्जित कर “लखपति दीदी” के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं।

08/05/2026

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ जिला कबीरधाम द्वारा छत्तीसगढ़ समावेशी आजीविका योजना (CG-SAY) के अंतर्गत अत्यंत गरीब परिवारों के समग्र विकास एवं आजीविका संवर्धन हेतु 5 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने, स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने, वित्तीय साक्षरता बढ़ाने तथा सतत आजीविका को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जीवन कौशल विकास, आय संवर्धन गतिविधियों, बचत की आदत, वित्तीय प्रबंधन एवं आजीविका उन्नयन से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है।

WomenEmpowerment

05/05/2026

काजू उत्पादन से आत्मनिर्भरता की नई राह

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” के अंतर्गत जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा किए जा रहे काजू उत्पादन कार्य को प्रशासन का मजबूत सहयोग मिल रहा है। निरीक्षण एवं मार्गदर्शन के माध्यम से इन प्रयासों को और गति मिल रही है, जिससे ग्रामीण महिलाओं की आय बढ़ने के साथ आत्मनिर्भरता को भी बल मिल रहा है।

04/05/2026

कोंडागांव में ‘लखपति पखवाड़ा’ सर्वे अभियान का शुभारंभ

ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर, सशक्त और आर्थिक रूप से सक्षम बनाने की दिशा में कोंडागांव जिले में ‘लखपति पखवाड़ा’ सर्वे अभियान की शुरुआत की गई है।

अभियान चार चरणों में क्रियान्वित होगा, जिसके तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की आजीविका गतिविधियों का सर्वे किया जाएगा। इस सर्वे के माध्यम से महिलाओं की आय बढ़ाने के नए अवसरों की पहचान कर उन्हें बेहतर संसाधन, प्रशिक्षण और बाज़ार से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

इस पहल से कोंडागांव जिले में महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने का मजबूत आधार मिलेगा।

02/05/2026

गरियाबंद में ‘बिहान रसोई’ का शुभारंभ

स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह—
अब मिलेगा रोजगार का अवसर और नियमित आय का सशक्त माध्यम।
इस पहल से जिलेवासियों को मिलेंगे स्वच्छ, पौष्टिक और स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी व्यंजन, वहीं महिलाओं का आत्मविश्वास और सशक्तिकरण भी होगा मजबूत।

Want your business to be the top-listed Government Service in Raipur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Raipur
492001