Andhra Brahman Samaj Raipur Chhattisgarh

Andhra Brahman Samaj Raipur Chhattisgarh

Share

Social Activities of Brahmins

Photos from Andhra Brahman Samaj Raipur Chhattisgarh's post 30/01/2024

आंध्र ब्राह्मण समाज द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में शनिवार, 27.01.2024 की शाम संक्रांति मिलन महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्यातिथि श्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ एवं विशिष्ट अतिथि श्री पुरंदर मिश्र, विधायक रायपुर उत्तर व श्री अनुज शर्मा, विधायक धरसीवां मंच पे आसीन थे।
संक्रांति का त्योहार तेलुगु भाषियों का एक प्रमुख त्योहार है जिसे सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने एवम उत्तरायण होने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस पारंपरिक त्योहार में घर की साज सज्जा कर, गृहवधु आंगन पखार कर उसे रंगोली से सजाती है। घर में विभिन्न व्यंजन बनाकर, अपने रिश्ते-नातेदारों से को बुलाकर उन्हें वस्त्र भेंट कर, स्त्रियां हल्दी कुमकुम का आदान प्रदान कर
इस त्यौहार को हर्षोल्लास के साथ मनाते है ।
आज का आंध्र ब्राह्मण समाज का संक्रांति मिलन शाम 6 बजे से देर रात 11 बजे तक चला जिसमे समाज के 500 से ज्यादा गणमान्य सदस्य उपस्थित थे, यह आयोजन श्री बालाजी विद्या मंदिर, देवेंद्र नगर, रायपुर में आयोजित किया गया।
इसमें मुख्यातिथि तथा विशिष्ट अतिथियों द्वारा समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया जिन्होंने न केवल शैक्षणिक बल्कि राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की उपलब्धियां हासिल की , इस अवसर पर अतिथियों ने इन प्रतिभावान बच्चों की मुक्त कंठ से सराहना की व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
आंध्र ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों के हाथो पुरस्कृत किया और समाज के लोगों द्वारा विभिन्न सांकृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसकी शुरुवात बच्चों के फैंसी ड्रेस से लेकर बड़ो द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रमों तक चली। इन प्रस्तुतियों से सारा वातावरण राममय एवम कृष्णमय हो उठा। इन मनोरंजक प्रस्तुतियों में न केवल उपस्थित दर्शक मंत्रमुग्ध हुवे अपितु मुख्यातिथि और विशिष्ट अतिथियों ने भी बहुत सराहा। सभी ने लज्जतदार रात्रिभोज का आनंद उठाया।
आनंद की इस मधुर बेला में समाज के एक्जीक्यूटिव मेंबर्स एवं महिला विंग के सदस्य उपस्थित थे।
समाज के अध्यक्ष *श्री आर मुरली* ने कहा कि आंध्र ब्राह्मण समाज विगत कई वर्षों से विभिन्न कार्यक्रम करते आ रहा है जिसमे प्रमुख रूप से समाज के जरूरतमंदों की सहायता करना , विवाह योग्य युवक युवतियों का परिचय सम्मेलन, मंदिरों में पूजा अर्चना के कार्यक्रमों का आयोजन , शास्त्रीय संगीत एवं शास्त्रीय नृत्य के कलाकारों को मंच प्रदान करना एवम शास्त्रीय गायन व नृत्य की प्रतियोगिताएं करवाना शामिल है।
आंध्र ब्राह्मण समाज छत्तीसगढ़ ने न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई है

Photos from Andhra Brahman Samaj Raipur Chhattisgarh's post 21/10/2022

आंध्र ब्राह्मण समाज की नृत्य प्रतियोगिता
Natytarangini

आंध्र ब्राह्मण समाज विगत 18 वर्षों से भारतीय संस्कृति एवं कला के संरक्षण एवं इन विधाओं के कलाकारों को प्रोत्साहित करता आ रहा है , इसी कड़ी में आंध्र ब्राह्मण समाज छत्तीसगढ़, भारतीय शास्त्रीय नृत्य एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता (ओपन) का आयोजन दिनांक 16 अक्टूबर को बालाजी स्कूल देवेंद्र नगर में हुवा।
इस प्रतियोगिता हेतु विभिन्न नाट्य विधाओं की ऑनलाइन एंट्री मंगवाई गई थी जिसमे कुल 85 प्रतिभागियों ने अपने डांस के वीडियो भेजे थे जिसमे करीब 45 प्रस्तुतियों को हमारे चयनकर्ताओं द्वारा स्टेज प्रस्तुति हेतु चयन किया गया और उनकी मनमोहक प्रस्तुति हुई। और हर विधा में विजेता कलाकारों को पुरस्कृत किया गया।
जिसमे
1. *भारतनाट्यम नृत्य* विधा
*जूनियर वर्ग* में
*प्रथम* स्थान कु के लक्ष्मी सत्यसाई जो कि 4 वर्ष की है और विशाखापट्टनम से आई थी
और
*द्वितीय* स्थान कु के अंजली रही।
*सीनियर वर्ग* में
*प्रथम* स्थान पे श्री केसरी बाघ जो भिलाई से आए थे
और
*द्वितीय* स्थान पे कु जी सत्य साई रही
2. *कुचिपुड़ी नृत्य* विधा

*जूनियर वर्ग* में
*प्रथम* स्थान पे कु जानवी योगी और
*द्वितीय* स्थान पे
कु दिव्यांशी साहू रही
*सीनियर वर्ग* में
*प्रथम* स्थान पे कु एस पावनी और
*द्वितीय* स्थान पे कु पी पूर्णिमा रही।

3. *कत्थक नृत्य* विधा
*जूनियर वर्ग* में
*प्रथम* स्थान पे कु भाषा दुबे रही जो 5 वर्ष की है और
*द्वितीय* स्थान पे कु पहल काबरा रही।
*सीनियर वर्ग* में
*प्रथम* स्थान पे कु वंशिका गुप्ता और
*द्वितीय* स्थान पे कु जाह्नवी केडिया रही

4. *लोक नृत्य* विधा
*प्रथम* स्थान पे
VGK ग्रुप एवं
*द्वितीय* स्थान पे
OM डांस ग्रुप रहा।

5. *ओडिसी नृत्य* विधा मे
*प्रथम* स्थान कु कुंती देवी ने अर्जित किया।

विजेता प्रतिभागीयों को निर्णायक गणों के सम्मुख समाज के वरिष्ठजनों के द्वारा शील्ड और प्रशाति पत्र प्रदान किया गया और शेष सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट एवं मोमेंटो प्रदान किया गया।

ये प्रतिभागी सभी वर्गों और छत्तीसगढ़ प्रांत एवं अन्य राज्यों से इस प्रतियोगिता में भाग लिए।

संस्कारधारणी रायपुर में इस तरह के आयोजन बहुत कम होते है । आंध्र ब्राह्मण समाज ने अपनी कला और संस्कृति को बढ़ावा देने और कलाकारों को प्रोत्साहित करने हेतु इस कार्यक्रम का आयोजन किया।
ABS के इस नृत्य प्रतियोगिता में उपस्थित सभी दर्शकगण और प्रतिभागियों के पलकगणों को यह कार्यक्रम बहुत पसंद आया।
निर्णायकगणों ने कहा की यह कार्यक्रम मिनट टू मिनट रहा, कही भी कोई रुकावट नहीं रही कही कार्यक्रम थमा नहीं।
दर्शक इस नयनाभिराम और मोहक प्रस्तुति पे मंत्रमुग्ध से अपने कुर्सी से बंध गए कार्यक्रम की प्रस्तुति 2.30 PM से 7.30 PM तक लगातार प्रस्तुति चलती रही और रात 9 बजे तक कार्यक्रम चला।
आंध्र ब्राह्मण समाजम अपने कार्यक्रमों से सफलता के नए सोपान चढ़ रहा है।
इस आयोजन में समिति के श्री आर मुरली, श्रीमती संध्या राज, श्रीमती एम वरलक्ष्मी और श्रीमती ए श्रीदेवी का विशेष योगदान रहा है।

Want your business to be the top-listed Government Service in Raipur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Website

Address


RAIPUR
Raipur
492001