Chhattisgarh MatiKala Board - छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड

Chhattisgarh MatiKala Board - छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड

Share

छत्तीसगढ़ के पारंपरिक माटी शिल्पियों एवं कुम्भकारों के आर्थिक, तकनीकी एवं सर्वांगीण विकास हेतु समर्पित।

26/05/2026

कला का सम्मान, कारीगरों का उत्थान।

ब्रैंडिंग सहायता और विभिन्न विपणन कार्यक्रमों के जरिए हम माटीशिल्प को आधुनिक बाज़ार से जोड़ रहे हैं। कुम्हारों के हुनर को सही दाम और सही नाम दिलाना ही हमारी प्राथमिकता है।

#छत्तीसगढ़_माटीकला_बोर्ड #छत्तीसगढ़ #माटीकला #कुम्हार_सशक्तिकरण

25/05/2026

मिट्टी को आकार देने वाले हाथों को अब मिल रहा है आधुनिक आधार।

कुम्हार समुदाय के कौशल को नई पहचान देने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं।

#छत्तीसगढ़_माटीकला_बोर्ड #माटीकला #कुम्हार_सशक्तिकरण

Photos from Chhattisgarh MatiKala Board - छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड 's post 20/05/2026

जिला मुख्यालय जशपुर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष माननीय श्री शंभूनाथ चक्रवर्ती जी शामिल हुए। इस अवसर पर माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ सेवा के अंतर्गत अत्याधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ सेवा जनसुरक्षा एवं त्वरित आपातकालीन सहायता व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से सड़क दुर्घटना, मेडिकल इमरजेंसी, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा सहित विभिन्न आपात परिस्थितियों में नागरिकों को त्वरित एवं प्रभावी सहायता उपलब्ध हो सकेगी।

शासन का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को संकट की घड़ी में शीघ्र, सुरक्षित एवं भरोसेमंद सहायता उपलब्ध कराना है तथा यह पहल सुरक्षित, संवेदनशील एवं सशक्त छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

कार्यक्रम में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष श्री रामप्रताप सिंह जी, विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत जी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री ओमप्रकाश सिन्हा जी, एसएसपी श्री लाल उमेद सिंह जी, कलेक्टर श्री रोहित व्यास जी, नगरपालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत जी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

#छत्तीसगढ़_माटीकला_बोर्ड

Photos from Chhattisgarh MatiKala Board - छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड 's post 20/05/2026

जशपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सन्ना कॉलेज, भुरसा कोना, पंडर टोली एवं अकरी कोना सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष माननीय श्री शंभूनाथ चक्रवर्ती जी शामिल हुए।

सड़क निर्माण कार्यों से क्षेत्र के ग्रामीणों, विद्यार्थियों एवं आमजन को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा ग्रामीण विकास को नई गति प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता गांव-गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना एवं जनता को विकास कार्यों का सीधा लाभ उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जशपुर विधायक माननीया श्रीमती रायमुनी भगत जी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर जिला पंचायत जशपुर के अध्यक्ष श्री सालिक साय जी, भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल (छ.ग.) के अध्यक्ष श्री रामप्रताप सिंह जी, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल एवं खादी ग्रामोद्योग के भूतपूर्व अध्यक्ष श्री कृष्णा राय जी सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

#छत्तीसगढ़_माटीकला_बोर्ड #छत्तीसगढ़_शासन

Photos from Chhattisgarh MatiKala Board - छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड 's post 18/05/2026

सूरजपुर प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड के माननीय अध्यक्ष श्री शंभूनाथ चक्रवर्ती जी को ग्राम कल्याणपुर (पोस्ट: देवनगर, जिला: सूरजपुर) की एक ऐसी असाधारण और प्रतिभावान छात्रा के बारे में जानकारी प्राप्त हुई, जिसने अपनी शारीरिक अक्षमताओं को मात देकर सफलता का नया इतिहास रचा है। दोनों हाथ और एक पैर न होने के बावजूद, इस होनहार बेटी ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 में 93% अंक हासिल कर पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। इस अभूतपूर्व सफलता की जानकारी मिलते ही अध्यक्ष श्री चक्रवर्ती जी तत्काल छात्रा के विद्यालय पहुँचे और वहाँ के प्राचार्य जी को साथ लेकर सीधे बेटी के घर जाकर उससे आत्मीय भेंट की और उसका हौसला बढ़ाया।

भेंट के दौरान इस प्रतिभावान बेटी ने अपनी कलात्मक अभिरुचि साझा करते हुए बताया कि वह नृत्य और चित्रकला में भी कई सम्मान प्राप्त कर चुकी है, और भविष्य में एक IAS अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहती है। अध्यक्ष महोदय ने जब बेटी द्वारा लिखे गए सुंदर नोट्स, उसकी बनाई शानदार पेंटिंग्स और पढ़ाई के प्रति उसके अद्भुत जज्बे को देखा, तो वे भावविभोर हो गए। उसकी इस अविश्वसनीय योग्यता की सराहना करते हुए श्री शंभूनाथ चक्रवर्ती जी ने छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से हरसंभव शासकीय सहायता, योजनाओं का लाभ और आगे की उच्च शिक्षा के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करने का दृढ़ आश्वासन दिया।

Photos from Chhattisgarh MatiKala Board - छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड 's post 18/05/2026

छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड के माननीय अध्यक्ष श्री शंभूनाथ चक्रवर्ती जी ने दिनांक 16 मई को सूरजपुर जिला स्थित तेलईकछार ताप भट्टी (ग्लिजिंग यूनिट) का निरीक्षण किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड के प्रबंधक श्री साकेत राजपुरीया जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान माननीय अध्यक्ष महोदय ने स्थानीय शिल्पकारों से आत्मीय मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

शिल्पकारों का मार्गदर्शन करते हुए अध्यक्ष महोदय ने यूनिट के भविष्य के विकास, सुदृढ़ भंडारण व्यवस्था और उत्पादों को बेहतर बाजार दिलाने के लिए प्रदर्शनी के आयोजन के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कार्यस्थल पर उच्च स्तरीय स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

Photos from Chhattisgarh MatiKala Board - छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड 's post 18/05/2026

छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष श्री शंभूनाथ चक्रवर्ती जी एवं माननीय कलेक्टर श्री रोहित व्यास जी ने गुरुवार को बगीचा अनुविभाग के अंतर्गत ग्राम पंचायत चराईखारा स्थित बेलसोंगा जलाशय का संयुक्त निरीक्षण किया। पहाड़ी क्षेत्रों से घिरा यह जलाशय अपने मनमोहक प्राकृतिक दृश्यों के साथ-साथ क्षेत्र के जल संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। निरीक्षण के दौरान माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष श्री शंभूनाथ चक्रवर्ती जी ने जल भराव की स्थिति प्रसन्नता जाहिर की तथा इस गेट की मरम्मत पर जो दिया, ताकि जल प्रबंधन को और अधिक प्रभावी तथा सुरक्षित बनाया जा सके।

जलाशय की वर्तमान स्थिति का बारीकी से अवलोकन करते हुए कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि गेट की मरम्मत के लिए अविलंब एक ठोस कार्ययोजना तैयार कर काम शुरू किया जाए, ताकि जलाशय को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके। कलेक्टर महोदय ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर समय सीमा में पूर्ण किया जाए, जिससे स्थानीय किसानों को इसका लाभ जल्द से जल्द मिल सके।

जलाशय के गेट की मरम्मत होने से क्षेत्र में जल संरक्षण और सिंचाई व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। किसानों को कृषि कार्य के लिए समय पर पानी उपलब्ध होने से न केवल फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि कृषि उत्पादन में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

17/05/2026

शिल्पकारों के उत्थान के लिए समर्पित: छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड!

प्रशिक्षण से लेकर बाजार तक, हम हर कदम पर कुम्हारों के साथ हैं। बोर्ड द्वारा शिल्पकारों को न केवल उपकरण और आर्थिक मदद दी जा रही है, बल्कि उनकी कला को उचित मंच भी प्रदान किया जा रहा है।

#छत्तीसगढ़_माटीकला_बोर्ड

Photos from Chhattisgarh MatiKala Board - छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड 's post 16/05/2026

छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष श्री शम्भू नाथ चक्रवर्ती जी की उपस्थिति में कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने गुरुवार को पहाड़ों से घिरे ग्राम कुरूमढोढ़ा में आम के पेड़ के नीचे जनचौपाल लगाई। कलेक्टर ने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर राशन, आवास, पेयजल, सड़क एवं राजस्व सेवाओं की विस्तृत जानकारी ली और मौके पर ही कई महत्वपूर्ण निर्णय दिए।

ग्रामीणों द्वारा रनपुर को जोड़ने वाली कच्ची सड़क पर पुल न होने से बारिश में संपर्क टूटने की समस्या बताने पर कलेक्टर ने स्वयं स्थल निरीक्षण किया और शासन को पुल निर्माण का प्रस्ताव भेजने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों की सुविधा हेतु उन्होंने एक बड़ा निर्णय लेते हुए कुरूमढोढ़ा का प्रभार दूरस्थ ढोढ़ाअम्बा के बजाय स्थानीय रनपुर के पटवारी को देने के निर्देश एसडीएम को दिए, जिस पर ग्रामीणों ने तालियां बजाकर आभार व्यक्त किया।

राशन दुकान दूर होने की समस्या पर उन्होंने कुरूमढोढ़ा में ही राशन भंडारण व स्थानीय स्तर पर वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बस्ती में पेयजल संकट दूर करने हेतु तत्काल बोर खनन के निर्देश जारी किए। प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए हितग्राहियों को प्रेरित करते हुए कलेक्टर ने बताया कि अब फौती बंटवारे के मामलों का निराकरण ग्रामीण सचिवालय के माध्यम से पंचायत स्तर पर ही किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को तहसील नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि गांवों में स्थापित हो रहे अटल डिजिटल सेवा केंद्रों से अब आय, जाति, निवास जैसे प्रमाण पत्र स्थानीय स्तर पर ही बनेंगे, जिससे ग्रामीणों का समय, श्रम और खर्च बचेगा। यह जनचौपाल प्रशासन की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का जीवंत उदाहरण बनी।

#जनचौपाल #छत्तीसगढ़_शासन #सुशासन #आदिवासी_विकास #सुशासन

Photos from Chhattisgarh MatiKala Board - छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड 's post 16/05/2026

15 मई 2026 / गुरुवार को छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष माननीय श्री शंभूनाथ चक्रवर्ती जी के गृह ग्राम रनपुर में जशपुर कलेक्टर श्री रोहित व्यास जी के प्रवास के दौरान ग्राम रनपुर का भ्रमण कर विभिन्न शासकीय संस्थाओं एवं सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार व्यवस्था एवं स्वच्छता से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं ग्रामीणों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कलेक्टर श्री रोहित व्यास जी ने कहा कि ग्राम स्तर पर शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं बाजार व्यवस्था को मजबूत करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों से विकास कार्यों में सहयोग करने एवं गांव को व्यवस्थित एवं स्वच्छ बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

इस अवसर पर ग्राम के सरपंच, एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

#छत्तीसगढ़_माटीकला_बोर्ड #कुम्हार_सशक्तिकरण #माटीकला_बोर्ड

Photos from Chhattisgarh MatiKala Board - छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड 's post 16/05/2026

गुरुवार को ग्राम रनपुर प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष माननीय श्री शंभूनाथ चक्रवर्ती जी एवं जशपुर कलेक्टर श्री रोहित व्यास जी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान ओपीडी, आईपीडी, मासिक प्रसव प्रकरण, दवा वितरण व्यवस्था, उपलब्ध उपकरण, स्टोर रूम, पीएनसी कक्ष तथा पुरुष एवं महिला वार्ड का अवलोकन किया गया। इस दौरान संस्थागत प्रसव दर बढ़ाने एवं स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

अध्यक्ष श्री शंभूनाथ चक्रवर्ती जी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है तथा प्रत्येक जरूरतमंद मरीज को समय पर उपचार मिलना सुनिश्चित होना चाहिए।

कलेक्टर श्री रोहित व्यास जी ने चिकित्सकों को निर्देशित किया कि वे अस्पताल परिसर में ही निवास कर गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ अपनी सेवाएं प्रदान करें, ताकि मरीजों को समय पर उपचार एवं आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

#छत्तीसगढ़_माटीकला_बोर्ड #कुम्हार_सशक्तिकरण

Want your business to be the top-listed Government Service in Raipur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


Avanti Vihar Sector/2, House No. N/13, Near ATM Chowk
Raipur
492001