Raipur District

Raipur District

Share

जिला जनसंपर्क कार्यालय, रायपुर

Photos from Raipur District's post 05/06/2026

जनता की समस्याओं का समाधान, प्रशासन आपके द्वार।

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत धरसींवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत जरौद में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और मांगें रखीं। जिसमें 410 समस्याओं का तत्काल निराकरण किया गया।

शिविर में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल और विधायक श्री अनुज शर्मा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को जल्द समाधान के निर्देश दिए। साथ ही राशन, आयुष्मान, श्रम कार्ड और लर्निंग लाइसेंस सहित अन्य योजनाओं से ग्रामीणों को लाभान्वित किया।



Brijmohan Agrawal Anuj Sharma CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh

Photos from Raipur District's post 05/06/2026

शिविर में मिला योजनाओं का लाभ, समस्याओं के समाधान की मिली राह!

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जोन-10 के 7 वार्डों में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विधायक श्री मोतीलाल साहू और महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने 12 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृति पत्र प्रदान किए साथ राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड और ई-श्रम कार्ड सहित अन्य योजनाओं का लाभ प्रदान किया।

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।



Meenal Choubey Motilal Sahu CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh

Photos from Vishnu Deo Sai's post 05/06/2026
05/06/2026

खरीफ सीजन 2026 के लिए सहकारी समितियों में खाद और उन्नत बीजों का वितरण सुचारू रूप से जारी है।

जिले के सहकारी समितियों में खाद व बीज के भंडारण और वितरण हेतु पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिससे किसानों को बिना किसी परेशानी के समय पर खाद-बीज मिल रहा है।



CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh

05/06/2026

✨ मेहनत, लगन और प्रतिभा का सम्मान!

श्रमिक परिवारों के मेधावी बेटे-बेटियों ने कठिन परिस्थितियों को पीछे छोड़ अपनी प्रतिभा से प्रदेश का नाम रोशन किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की नई राह आसान की।

#संवर_रहा_छत्तीसगढ़

CMO Chhattisgarh
DPR Chhattisgarh

05/06/2026

नैनो डीएपी और नैनो यूरिया के उपयोग से किसानों को बेहतर परिणाम मिल रहे हैं। फसल की वृद्धि तेज़ हो रही है, पौधे अधिक हरे-भरे और स्वस्थ रह रहे हैं, रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ रही है तथा उत्पादन में भी सकारात्मक वृद्धि देखने को मिल रही है।

आधुनिक कृषि तकनीक और नवाचार के साथ किसान समृद्धि की नई राह पर आगे बढ़ रहे हैं।




CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh

Photos from Raipur District's post 05/06/2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की मेरिट सूची में टॉप-10 में स्थान प्राप्त करने वाले पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के 22 मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत दो-दो लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया।

साथ ही 28,754 श्रमिक परिवारों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत 7.79 करोड़ रुपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में अंतरित की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिकों के बच्चे शिक्षा के बल पर डॉक्टर, इंजीनियर और प्रशासक बनकर प्रदेश का नाम रोशन करें।

#संवर_रहा_छत्तीसगढ


CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh

05/06/2026

छत्तीसगढ़ के किसान आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी और वैज्ञानिक बना रहे हैं। नैनो यूरिया और नैनो डीएपी जैसे नैनो उर्वरकों के उपयोग से खेती की लागत में कमी आ रही है, फसलों को संतुलित पोषण मिल रहा है तथा उत्पादन और गुणवत्ता में सकारात्मक सुधार हो रहा है।

नैनो उर्वरक कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देते हुए किसानों की आय में वृद्धि और आत्मनिर्भर कृषि व्यवस्था के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।



CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh

05/06/2026

🌿 विश्व पर्यावरण दिवस | 5 जून 🌿

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम रायपुर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण हेतु सभी नागरिकों से जनभागीदारी की अपील करता है।
आइए इस विश्व पर्यावरण दिवस पर संकल्प लें—

🌳 अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें
💧 जल संरक्षण को अपनाएं
♻️ कचरे का पुनर्चक्रण करें
🚲 पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा दें
🚫 सिंगल यूज़ प्लास्टिक से दूरी बनाएं

स्वच्छ पर्यावरण ही स्वस्थ जीवन की नींव है।
आइए, मिलकर रायपुर को और अधिक स्वच्छ, हरित एवं सुंदर बनाएं। 🌿

#विश्वपर्यावरणदिवस
, , 🌍💚

05/06/2026

प्रकृति हमें जीवन देती है, आइए हम इसके संरक्षण का संकल्प लें।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। आइए, एक पेड़ लगाने, जल संरक्षण करने, प्लास्टिक का उपयोग कम करने और स्वच्छ पर्यावरण बनाने का संकल्प लें।

आज का हमारा छोटा प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली, स्वच्छता और बेहतर भविष्य की नींव बनेगा।



CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh

Want your business to be the top-listed Government Service in Raipur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Raipur
492001