भारतीय डाक केवल पत्र और पार्सल पहुंचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनसेवा का एक सशक्त माध्यम है। बचत खाते, डाक जीवन बीमा, बैंकिंग सेवाएं, आधार नामांकन एवं अपडेट, पासपोर्ट सेवा, डिजिटल भुगतान, मनी ट्रांसफर तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की सुविधाएंएक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं। देश के दूरस्थ गांवों से लेकर महानगरों तक विश्वसनीय, सुलभ और आधुनिक सेवाओं के साथ भारतीय डाक हर नागरिक के जीवन को सरल बनाने के लिए निरंतर तत्पर है। भारतीय डाक – विश्वास, सुरक्षा और सेवा का प्रतीक। India PostPibraipur
Chhattisgarh Postal Circle
World's largest postal network India Post. Chhattisgarh Postal Circle official Page. This profile is
29/05/2026
एक साधारण ग्रामीण शिक्षक से लेकर राष्ट्रपति सम्मान तक का प्रेरणादायक सफर — यही पहचान है श्री जगदीश देशमुख जी की।
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के निवासी श्री जगदीश देशमुख जी को उनके उत्कृष्ट साहित्यिक एवं सामाजिक योगदान के लिए राष्ट्रपति एवं राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। साथ ही उन्हें प्रतिष्ठित पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी पुरस्कार से भी अलंकृत किया गया है।
उनके पास 200 से अधिक ऐतिहासिक पत्रों का अनमोल संग्रह है, जिनमें पूर्व राष्ट्रपतियों, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, विभिन्न मुख्यमंत्रियों एवं अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों के पत्र शामिल हैं।
जब देश में साक्षरता का स्तर सीमित था, तब श्री देशमुख लोगों की समस्याओं, भावनाओं और संदेशों को शब्दों में ढालकर पत्र लिखने का कार्य निःस्वार्थ भाव से करते थे। उनके इस सेवा भाव ने उन्हें समाज में एक सम्मानित साहित्यिक व्यक्तित्व के रूप में स्थापित किया। इस पूरे सफर में डाकघर ने एक महत्वपूर्ण सेतु की भूमिका निभाई।
एक छोटे से गांव से राष्ट्रीय पहचान तक पहुंचने की उनकी यात्रा समर्पण, सेवा और शब्दों की शक्ति का अद्भुत उदाहरण है।
आज डिजिटल युग में संदेश भेजना भले ही आसान हो गया हो, लेकिन भारत डाक विभाग की “Digital Detox” पहल हमें फिर से हस्तलिखित पत्रों की आत्मीय परंपरा से जोड़ने का प्रयास कर रही है।
आइए, इस अभियान से जुड़ें और अपने हाथों से पत्र लिखकर भावनाओं को जीवंत बनाने की इस सुंदर परंपरा को आगे बढ़ाएं। ✍️📮
28/05/2026
Chhattisgarh Postal Circle wishes you and your family a joyful Eid Mubarak.
May this festival bring peace and happiness to all.
अब बच्चों का आधार अपडेट कराना हुआ आसान और भरोसेमंद 👶📮
अपने नज़दीकी डाकघर आधार सेवा केन्द्र में कराएँ —
✔️ बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट
✔️ मोबाइल नंबर अपडेट
✔️ पता एवं अन्य विवरण संशोधन
सुरक्षित सेवा, प्रशिक्षित स्टाफ और भारतीय डाक का भरोसा।
आज ही आएँ अपने नज़दीकी डाकघर आधार सेवा केन्द्र में।
27/05/2026
रायपुर स्थित नोडल डिलीवरी सेंटर भारतीय डाक की आधुनिक और तेज़ पार्सल वितरण व्यवस्था का महत्वपूर्ण केंद्र है।
यहाँ से प्रतिदिन बड़ी संख्या में डाक, स्पीड पोस्ट और ई-कॉमर्स पार्सल छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों तक पहुँचाए जाते हैं।
सुव्यवस्थित लॉजिस्टिक्स, समर्पित कर्मचारी और समयबद्ध सेवा के माध्यम से यह केंद्र “हर घर तक भरोसे की डिलीवरी” के संकल्प को मजबूत बना रहा है।
भारतीय डाक आज केवल चिट्ठियों तक सीमित नहीं, बल्कि देश की डिजिटल और ई-कॉमर्स अर्थव्यवस्था का मजबूत हिस्सा बन चुका है।
27/05/2026
योग दिवस के काउंटडाउन में अब सिर्फ 25 दिन शेष! ✨🧘♂️
आज, 27 मई 2026 से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के 100 दिवसीय काउंटडाउन के अंतिम 25 दिनों के विशेष चरण का शुभारंभ हो रहा है।
आइए, हम सभी इस जनआंदोलन का हिस्सा बनें —
🌿 योग को अपनाएँ
💪 स्वस्थ जीवनशैली अपनाएँ
🕊️ तन और मन को संतुलित रखें
21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को मिलकर एक महाउत्सव बनाएं।
📿 आज ही संकल्प लें —
“हर दिन योग, स्वस्थ जीवन का संयोग।”
27/05/2026
📮 India Post Quiz Time! 🇮🇳
Think you know India Post well? 🤔
Test your knowledge with today’s Postal Quiz and drop your answer in the comments below 👇
📚 Learn amazing facts about India Post, postal services, banking, stamps, parcels, and much more!
✅ Comment your answer
✅ Tag your friends
✅ Share the quiz in your story
धूप 45° हो गयी ☀️
और इतनी गर्मी में कौन बाहर जायगा ?
तपती धूप हो ☀️
या गर्म हवाओं का कहर…
जहाँ लोग घर से निकलने से सोचते हैं,
वहीं डाकिया हर दिन निकल पड़ते हैं
आपकी खुशियाँ, ज़रूरी दस्तावेज़ और अपनों का प्यार पहुँचाने 📮
हर गली… हर गाँव… हर मौसम में
भारतीय डाक के ये कर्मवीर
अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं |
सिर्फ डाक नहीं,
भरोसा पहुँचाते हैं।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the business
Website
Address
Raipur
492001
Opening Hours
| Monday | 9:30am - 6pm |
| Tuesday | 9:30am - 6pm |
| Wednesday | 9:30am - 6pm |
| Thursday | 9:30am - 6pm |
| Friday | 9:30am - 6pm |
