02/04/2026
आवश्यक सूचना
छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना के समस्त हितग्राहियों को सूचित किया जाता है कि इस योजना हेतु समस्त हितग्राही का e-KYC कार्य दिनांक 03-04-2026 से प्रारंभ किया जा रहा है।
यह कार्य—
*• ग्रामीण क्षेत्र में:* ग्राम पंचायत भवन में
*• शहरी क्षेत्र में:* वार्ड कार्यालय में किया जाएगा।
कृपया ध्यान दें कि e-KYC केवल उसी स्थिति में किया जा सकेगा, जब महतारी वंदन योजना में पंजीकृत नाम एवं आधार कार्ड में दर्ज नाम पूर्णतः समान हो।
अतः सभी हितग्राही अपने निकटतम आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर अपने योजना हेतु पंजीकृत नाम का मिलान अवश्य कर लें। यदि नाम में किसी भी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, तो उसका तत्काल निराकरण कराने हेतु जिला महिला एवं बाल विकास विभाग में आवेदन प्रस्तुत करें। जिससे उनके नाम में संशोधन किया जा सके |
*यह e-KYC कार्य दिनांक 03-04-2026 से 30-06-2026 तक संचालित किया जाएगा।*
*महत्वपूर्ण:* निर्धारित अवधि में e-KYC नहीं कराने की स्थिति में आपकी योजना की राशि रोक दी जाएगी।

21/02/2026
21/02/2026
27/10/2025
08/10/2025
30/09/2025