DPR Chhattisgarh

DPR Chhattisgarh

Share

Official page of Department of Public Relations, Chhattisgarh Government

03/06/2026

खेती से आर्थिक समृद्धि की लिखी नई कहानी

बिलासपुर जिले के राजकिशोर नगर निवासी प्रगतिशील किसान श्री भरत क्षेत्रपाल ने आधुनिक तकनीकों के सहारे खेती को बनाया लाभ का व्यवसाय

अरबी, हल्दी और जी-9 केले की फसल का कर रहे बंपर उत्पादन



Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of India Shivraj Singh Chouhan Vishnu Deo Sai CMO Chhattisgarh Bilaspur District

03/06/2026

महतारी वंदन योजना बनी आत्मनिर्भरता का आधार

नारायणपुर जिले के ग्राम मातला निवासी श्रीमती रैयमती वडडे के जीवन में महतारी वंदन योजना सकारात्मक बदलाव लेकर आई है। योजना से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता से अब बच्चों की पढ़ाई, घरेलू आवश्यकताओं और भविष्य की बचत में सहयोग मिल रहा है। यह योजना महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान कर उनके आत्मविश्वास और सशक्तिकरण को नई दिशा दे रही है।



Vishnu Deo Sai CMO Chhattisgarh Narayanpur District

03/06/2026

दिव्यांगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया बना जनसेवा का भरोसेमंद केंद्र

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित कैंप कार्यालय में जनसमस्याओं का त्वरित एवं संवेदनशील निराकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में दिव्यांग श्री त्रिनाथ पैंकरा एवं श्रीमती फूलसुंदरी बाई को तत्काल बैटरी संचालित ट्राई साइकिल प्रदान की गई, जिससे उनके आवागमन और दैनिक कार्यों में सुविधा सुनिश्चित हुई।



Vishnu Deo Sai CMO Chhattisgarh Jashpur District Administration

03/06/2026

नैनो यूरिया से बदली खेती
भारी खर्च से पाई मुक्ति, बढ़ी पैदावार

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम लुटवा के प्रगतिशील किसान श्री शैलेंद्र कुमार कन्नौजे ने आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर खेती में नई मिसाल पेश की है। पिछले दो वर्षों से वे नैनो यूरिया और नैनो डीएपी का उपयोग कर रहे हैं, जिससे खेती की लागत में कमी आई है और फसलों का उत्पादन भी बढ़ा है।



Department of Fertilizers Vishnu Deo Sai CMO Chhattisgarh Baloda Bazar District

03/06/2026

Jashpur Emerges as a Model of Agricultural Transformation and Rural Growth

Under the leadership of Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai, Jashpur is witnessing a transformation in agriculture through crop diversification. By encouraging farmers to adopt horticulture and high-value crops, the state is creating sustainable livelihood opportunities and strengthening the foundation of rural prosperity.



Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of India Shivraj Singh Chouhan Vishnu Deo Sai CMO Chhattisgarh Jashpur District Administration

03/06/2026

सुशासन सरकार का बस्तर पर विशेष फोकस, जनजातीय विकास को मिलेगी नई गति।

वन अधिकार अधिनियम और पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय स्वयं करेंगे मॉनीटरिंग।



Ministry of Tribal Affairs, Government of India Vishnu Deo Sai CMO Chhattisgarh Bastar District, Chhattisgarh

03/06/2026

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि

देश में सर्वाधिक नए वेंडर पंजीयन की श्रेणी में छत्तीसगढ़ को दूसरा स्थान मिला है। राज्य में अब तक 1.93 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, 61,700 से अधिक घरों में रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित हो चुके हैं तथा लगभग 16 हजार उपभोक्ताओं का बिजली बिल शून्य हो गया है।

#पीएम_सूर्य_घर_मुफ्त_बिजली_योजना

Ministry of New and Renewable Energy (MNRE), Government of India Pralhad Joshi Vishnu Deo Sai CMO Chhattisgarh

Photos from DPR Chhattisgarh's post 02/06/2026

कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान को गति देने महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने 8 जिलों के जिला कार्यक्रम अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

इस दौरान दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, सूरजपुर, जशपुर, बलरामपुर और सरगुजा में संचालित विशेष अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए मंत्री ने SAM एवं MAM बच्चों के पोषण स्तर में सुधार हेतु प्रभावी कार्ययोजना पर जोर दिया।

बैठक में प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण वाटिका विकसित करने, केला, पपीता और मुनगा जैसे पोषणयुक्त पौधों के रोपण, अतिरिक्त पोषण आहार की उपलब्धता, गुणवत्तापूर्ण आंगनबाड़ी संचालन, नियमित मॉनिटरिंग एवं सुपोषण पाठशालाओं के प्रभावी संचालन के निर्देश दिए गए।

02/06/2026

सुशासन एवं अभिसरण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आज मंत्रालय (महानदी भवन), नवा रायपुर में सीएम हेल्पलाइन (1076) के विभागीय नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों के लिए एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

इस अवसर पर सुशासन एवं अभिसरण विभाग के सचिव श्री राहुल भगत ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन सुशासन को जन-जन तक पहुँचाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में संतोषजनक निराकरण किया जाए।

Want your business to be the top-listed Government Service in Raipur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


Ground Floor Block A , Indrawati Bhavan , Sector 19, North Block Nava Raipur Atal Nagar
Raipur
492101