27/09/2024
"24 सितंबर को सिविल लाइन सर्किट हाउस, रायपुर में समाज कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के विशेष कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मूक-बधिर बच्चों और उनके सशक्तिकरण पर केंद्रित था। छत्तीसगढ़ शासन की कैबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी के कर-कमलों से हमारे संस्थान को समाज कल्याण विभाग द्वारा सम्मानित किया गया। मूक-बधिर बच्चों की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को और भी विशेष बना दिया, साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले मूक-बधिर व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया।
"यह दिवस हमें यह प्रेरणा देता है कि हर व्यक्ति की आवाज़, चाहे वह किसी भी रूप में हो, समान रूप से महत्वपूर्ण है। संवाद की शक्ति को पहचानते हुए, हमें ऐसे समाज का निर्माण करना चाहिए जहाँ मूक-बधिर बच्चे और व्यक्ति बिना किसी बाधा के अपनी भावनाओं और विचारों को व्यक्त कर सकें। आइए, हम एक ऐसा समावेशी समाज बनाने के लिए प्रतिबद्ध हों, जो हर भाषा और संवाद को समान रूप से महत्व दे और सभी को बराबरी और सम्मान प्रदान करे।"
14/08/2024
जिला कार्यालय समाज कल्याण रायपुर के द्वारा "शासकीय प्रतियोगी परीक्षा शैक्षणिक संस्थान", मठपुरेना रायपुर में प्रारंभ किया गया है।
उक्त संस्था में विशेष रूप से दिव्यांग व उभयलिंगी अभ्यर्थियों को ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों ही माध्यमो से समस्त प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी नि:शुल्क करायी जाती है।
प्रतिदिन कक्षा का यूट्यूब लिंक शेयर किया जाता है, जिससे अभ्यर्थी कक्षा से जुड़ सकते है।
कक्षा का समय – ( सायं 06:00 से 08:00 बजे )
आप सभी से करबद्ध निवेदन है कि आपके जिले के अंतर्गत निवासरत दिव्यांगजनों व तृतीय लिंग के व्यक्तियों को इस सम्बन्ध में अवगत कराये।...धन्यवाद🙏🏻
👉 जुड़ने के लिए दिए गए लिंक कर क्लिक कर आवेदन कर सकते है : https://forms.gle/8wwaS4owdNhrqzu76
धन्यवाद 🙏
GOVT. COMPETITIVE EXAM EDUCATIONAL INSTITUTE
ADMISSION FORM
13/08/2024
https://youtube.com/live/E6IcWPY61BI?feature=share
Quantitative Aptitude - 12 | Number system - 12 | BY RAZA SIR
जिला कार्यालय समाज कल्याण रायपुर के द्वारा "शासकीय प्रतियोगी परीक्षा शैक्षणिक संस्थान", मठपुरेना रायपुर में प्रा...
10/08/2024
https://youtube.com/live/CCZisdrPqCw
[3] MATTER - 02 | पदार्थ - 02 | CHEMISTRY (रसायन विज्ञान) | BY BHAVESH SONI
जिला कार्यालय समाज कल्याण रायपुर के द्वारा "शासकीय प्रतियोगी परीक्षा शैक्षणिक संस्थान", मठपुरेना रायपुर में प्रा...
03/08/2024
https://youtube.com/shorts/agsvOOil-YY
DATA INTERPRETATION % INCREMENT TRICK
जिला कार्यालय समाज कल्याण रायपुर के द्वारा "शासकीय प्रतियोगी परीक्षा शैक्षणिक संस्थान", मठपुरेना रायपुर में प्रा...
26/06/2024
GCEEI की टीम ने मुख्यमंत्री कौशल विकास केंद्र में एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया। इस सेमिनार में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित निःशुल्क ऑनलाइन और ऑफलाइन कक्षाओं के बारे में जानकारी दी गई।
इसका पहल का मुख्य उद्देश्य कौशल विकास केंद्र के प्रतिभागियों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए प्रेरित करना था। सेमिनार के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगी परीक्षा के माहौल और महत्व को समझाने में मदद मिली।
विशेषज्ञों ने सेमिनार में यह बताया कि ऑनलाइन और ऑफलाइन कक्षाओं से सही योजना बनाकर छात्र अपनी शिक्षा और कौशल में उत्कृष्टता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमित और योजनाबद्ध अध्ययन, सही मार्गदर्शन, और अनुशासित दिनचर्या से प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की जा सकती है।
26/06/2024
GCEEI की टीम ने हाल ही में नशामुक्ति केंद्र में एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया, जिसमें समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित निःशुल्क ऑनलाइन एवं ऑफलाइन कक्षाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य नशामुक्ति केंद्र के लोगो को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए जागरूक और प्रेरित करना था।
सेमिनार के दौरान, विशेषज्ञों ने निःशुल्क ऑनलाइन कक्षाओं की महत्ता और उपयोगिता पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि इन कक्षाओं के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कैसे की जा सकती है।
सेमिनार के दौरान, विशेषज्ञों ने बताया कि शिक्षा और अध्ययन कैसे नशामुक्ति केंद्र के लोगो के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। उन्होंने समझाया कि नियमित अध्ययन से मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है, जिससे न केवल तनाव और चिंता कम होती है, बल्कि आत्म-संतुष्टि और मानसिक शांति भी प्राप्त होती है।
14/06/2024
"हमारी टीम ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है जो हमारे समाज के ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए एक नई दिशा की ओर मार्ग प्रशस्त करेगा। हमने गरीमा गृह संस्था के लिए एक विशेष सेमिनार आयोजित किया, जिसमें ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए समाज कल्याण विभाग रायपुुर द्वारा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हेतु संचाालित नि:शुल्क ऑनलाइन एवं ऑुफलाइन कक्षाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इस सेमिनार ने न केवल उन्हें नई दिशा प्रदान की, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाया और शिक्षा के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।
यह सेमिनार समाज में समानता और समावेशिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। गरीमा गृह के साथ इस सहयोग ने हमें यह सिखाया कि ट्रांसजेंडर समुदाय को सही अवसर और संसाधन प्रदान कर हम उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। हमारा उद्देश्य है कि हम ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को सशक्त बनाएं और उन्हें शिक्षा के माध्यम से अपने सपनों को साकार करने में मदद करें। इस पहल ने हमें यह अहसास दिलाया कि हर व्यक्ति को समान अवसर प्रदान कर हम एक समृद्ध और समावेशी समाज का निर्माण कर सकते हैं।"
14/06/2024
"हमारी टीम ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है जो हमारे समाज के दिव्यांग बच्चों के लिए शिक्षा की दुनिया में एक नया रास्ता प्रशस्त करेगा। हमने Akansha Institute के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें हमने उन्हें शासकीय प्रतियोगी परीक्षा शिक्षण संस्थान के द्वारा दिव्यांग बच्चो हेतु संचालित नि:शुल्क कक्षा के बारे में जानकारी प्रदान की । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम ने सभी को न केवल नई दिशा प्रदान की, बल्कि अपने शिक्षार्थियों के प्रति अधिक समर्पित और सक्रिय होने के लिए प्रेरित भी किया।
"यह प्रशिक्षण कार्यक्रम हमारे समाज के संघर्षों को ध्यान में रखते हुए नए समाधानों की ओर प्रेरित करता है, जहाँ हम सभी मिलकर एक बेहतर भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाते हैं ।"
24/05/2024
GCEEI की टीम ने जनसर्मथ कल्याण समिति में एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया, जिसमें समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित निःशुल्क ऑनलाइन कक्षाओं के बारे में दिव्यांग जनों को जानकारी दी गई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग जनों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए जागरूक करना था। सेमिनार से सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा के माहौल और महत्व को समझने में मदद मिली। सेमिनार से छात्रों को काफी प्रेरणा मिली, जो उनके प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में सहायक सिद्ध होगी।