SEE VIEW SEVA TRUST

SEE VIEW SEVA TRUST

Share

SEE VIEW SEVAA TRUST एक संगठन है जो समाज की सेवा के लिए काम करता है ।

09/05/2026

आज दिनांक 09 मई 2026, दिन शनिवार को यूजीबी फैमिली वेलफेयर सोसाइटी ने हेल्थ कैंप का आयोजन किया। इस कैंप में सी व्यू सेवा ट्रस्ट और शुभारती हॉस्पिटल की टीम ने यूजीबी के सदस्यों को फ्री हेल्थ चेकअप की सुविधा दी। लगभग 74 लोगों ने अपना हेल्थ चेकअप करवाया।

इस अवसर पर सी व्यू सेवा ट्रस्ट की तरफ से डॉ. महवीर बर्तवाल, अशोक भट्ट (सेनियर ऑप्टोमेट्रिस्ट), अमन रावत (ऑप्टोमेट्रिस्ट), कुलभूषण नैथानी आदि लोग शामिल थे।

29/04/2026

निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, उत्त्कर्ष बैंक धर्मपुर, देहरादून

Photos from SEE VIEW SEVA TRUST's post 27/04/2026

आदरणीय मुख्य अतिथि महोदय, विशिष्ट अतिथिगण, मंचासीन सभी महानुभाव, और यहाँ उपस्थित सभी देवियों एवं सज्जनों,

आज का दिन हमारे सिब्यू सेवा ट्रस्ट के लिए केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक भावनात्मक क्षण है। यह वह अवसर है जब हम उन लोगों को सम्मानित कर रहे हैं, जो बिना किसी स्वार्थ के समाज में रोशनी फैलाने का कार्य कर रहे हैं।

विशेष रूप से, हमारा प्रयास उन बच्चों और लोगों के लिए है जो दृष्टि संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। जब एक नेत्रहीन बच्चा मुस्कुराता है, तो वह केवल उसकी खुशी नहीं होती, बल्कि हम सबके प्रयासों की सच्ची सफलता होती है।

मैं दिल से धन्यवाद करना चाहता हूँ हमारे सभी मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों और सहयोगियों का, जिन्होंने अपनी उपस्थिति से इस कार्यक्रम की गरिमा को कई गुना बढ़ा दिया।

आप सभी का सहयोग और विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। यही प्रेरणा हमें आगे बढ़ने और समाज के लिए और अधिक कार्य करने की शक्ति देती है।

अंत में, मैं बस इतना कहना चाहूँगा—
आपका साथ ही हमारी पहचान है, और आपकी प्रेरणा ही हमारी ताकत है।

आप सभी का तहे दिल से धन्यवाद।

जय हिन्द, धन्यवाद!
Dr Mahavir Bartwal
National President

28/03/2026

निशुल्क नेत्र जांच शिविर धोलागिरी

24/03/2026

शहीद दिवस श्रद्धांजलि कार्यक्रम 🕊️

कल शहीद दिवस के पावन अवसर पर सिविल डिविजन सी व्यू सेवा ट्रस्ट द्वारा देश के अमर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर महान स्वतंत्रता सेनानियों जैसे भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान को याद किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

“शहीदों का बलिदान सदैव हमें प्रेरित करता रहेगा।”

08/03/2026

आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सीवू सेवा ट्रस्ट द्वारा समाज की प्रेरणादायक महिलाओं को सम्मानित किया गया। 🌸

यह सम्मान उन सभी महिलाओं के लिए है जो अपने परिवार, समाज और आने वाली पीढ़ी के लिए निरंतर योगदान दे रही हैं। उनकी मेहनत, समर्पण और शक्ति हम सभी के लिए प्रेरणा है।

सीवू सेवा ट्रस्ट सभी महिलाओं के उज्जवल भविष्य, सम्मान और सशक्तिकरण की कामना करता है।

आप सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 🙏

21/12/2025

*प्रेस विज्ञप्ति*

सी व्यू सेवा ट्रस्ट और कर्णाव प्रॉपर्टीज द्वारा महर्षि दयानंद सरस्वती शिशु मंदिर देवपुरम में निशुल्क नेत्र स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने इस शिविर का लाभ उठाया और लगभग 23 लोगों को मोतियाबिंद के लिए चिन्हित किया गया।

इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर के स्टाफ पंत जी आदि लोगों ने भरपूर सहयोग दिया और साथ में विवेक असवाल जी ने सहयोग दिया। इस अवसर पर सी व्यू सेवा ट्रस्ट की तरफ से डॉ. महावीर बर्त्वाल, श्री सुमित कंडवाल (जिला अध्यक्ष पौड़ी), पारितोष जाखमोला (जिला सचिव ट्रस्ट पौड़ी), कुलभूषण नैथानी, अशोक भट्ट आदि लोग मौजूद रहे।

ट्रस्ट का यह प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

10/12/2025

दिनांक 07/12/2025 को सी व्यू सेवा ट्रस्ट द्वारा लोअर तुनुवाला में एक निशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों की नेत्र जाँच की गई और उन्हें उचित सलाह दी गई। इस शिविर में कुछ लोगों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चुना गया, जिनका निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। इस अवसर पर पूजा नेगी जी और नवनीत सोलंकी जी ने विशेष सहयोग प्रदान किया। सी व्यू सेवा ट्रस्ट की ओर से डॉ. महावीर बर्त्वाल, अशोक भट्ट (सीनियर ऑप्टोमेट्रिस्ट), कुलभूषण नैथानी आदि उपस्थित रहे। यह प्रयास सभी लोगों को स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। ♥️

Photos from SEE VIEW SEVA TRUST's post 10/12/2025

दिनांक 07/12/2025 को सी व्यू सेवा ट्रस्ट द्वारा लोअर तुनुवाला में एक निशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों की नेत्र जाँच की गई और उन्हें उचित सलाह दी गई। इस शिविर में कुछ लोगों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चुना गया, जिनका निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। इस अवसर पर पूजा नेगी जी और नवनीत सोलंकी जी ने विशेष सहयोग प्रदान किया। सी व्यू सेवा ट्रस्ट की ओर से डॉ. महावीर बर्त्वाल, अशोक भट्ट (सीनियर ऑप्टोमेट्रिस्ट), कुलभूषण नैथानी आदि उपस्थित रहे। यह प्रयास सभी लोगों को स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

07/12/2025
Want your business to be the top-listed Government Service in Raipur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address


Airport Road
Raipur
248001