Chhattisgarh Khadi Tatha Gramodyog Board

Chhattisgarh Khadi Tatha Gramodyog Board

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Chhattisgarh Khadi Tatha Gramodyog Board, Government Organization, Gandhi Bhavan, Keyur Bhushan Smriti Parisar Indoor Stadium Complex, Kankali Para, Raipur, Raipur.

छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की स्थापना छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 20 जुलाई 2001 को की गई, जिसका उद्देश्य राज्य में खादी और ग्रामोद्योगों के समग्र विकास को बढ़ावा देना है।

18/07/2026

ग्रामीण उद्योगों को मिल रही है नई उड़ान!

छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा ग्रामीण अंचलों में कुटीर उद्योगों को निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है। ग्रामीण शिल्पकारों को उन्नत प्रशिक्षण, आधुनिक संसाधन और आर्थिक संबल प्रदान कर उन्हें स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य में लगातार ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।

17/07/2026

खादी का हर एक धागा एक कहानी कहता है। इसकी हर बुनाई में पीढ़ियों की विरासत बसती है।

मिलिए उन मास्टर बुनकरों और ग्रामीण कारीगरों से, जो हमारी पारंपरिक विरासत को जिंदा रखे हुए हैं।

आइए, हमारे स्थानीय निर्माताओं का हौसला बढ़ाएं, उनकी कहानियों को सुनें और सीधे उनके हाथों से बने उत्पादों की खरीदारी करें।

16/07/2026

समस्त देशवासियों एवं प्रदेशवासियों को महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की पावन रथयात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं।

महाप्रभु श्री जगन्नाथ, बलभद्र जी और माता सुभद्रा जी से प्रार्थना है कि वे सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, वैभव और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद प्रदान करें। प्रभु की कृपा हम सब पर सदैव बनी रहे।

जय जगन्नाथ! 🚩

14/07/2026

जब संकल्प स्वदेशी का हो, तो सफलता भी ऐतिहासिक होती है।

माननीय प्रधानमंत्री श्री जी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में खादी की बिक्री ₹1,081 करोड़ से बढ़कर ₹7,868 करोड़ तक पहुँच गई है। 628% की यह अभूतपूर्व वृद्धि आत्मनिर्भर भारत और ग्रामीण समृद्धि की नई कहानी लिख रही है।

13/07/2026

स्वदेशी की ताकत, आत्मनिर्भर भारत की पहचान।

प्रधानमंत्री श्री जी के विज़न से प्रेरित खादी और ग्रामोद्योग निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। वित्त वर्ष 2025–26 में ₹1,87,105 करोड़ की रिकॉर्ड बिक्री इस बात का प्रमाण है कि लोकल से ग्लोबल की यात्रा तेजी से आगे बढ़ रही है।

कारीगरों का सम्मान, युवाओं को रोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती—यही है नए भारत की पहचान।

09/07/2026

एक समय जो खादी स्वदेशी आंदोलन का प्रतीक थी, आज वही विकसित और आत्मनिर्भर भारत की सबसे मजबूत पहचान बन चुकी है।

माननीय प्रधानमंत्री श्री जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में खादी ने अभूतपूर्व सफलता हासिल करते हुए नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

वित्त वर्ष 2025–26 में ₹7,868 करोड़ से अधिक की रिकॉर्ड खादी बिक्री इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि देश आज पूरे विश्वास के साथ 'वोकल फॉर लोकल' के संकल्प को आगे बढ़ा रहा है।

ViksitBharat

08/07/2026

गाँधी जी चाहते थे कि हर भारतवासी स्वावलंबी हो, और इसी सपने को साकार करने के लिए उन्होंने देश को खादी का मंत्र दिया। आज माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में यह मंत्र एक जन-आंदोलन बन चुका है। खादी उद्योग गाँव-गाँव में लाखों बुनकरों और कारीगरों को रोजगार दे रहा है, और 'वोकल फॉर लोकल' के संकल्प को नई ऊर्जा दे रहा है।

05/07/2026

छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की अमर गाथाकार,पद्मश्री , पद्मभूषण व पद्मविभूषण से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय पंडवानी गायिका तीजन बाई जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।

पंडवानी को देश-विदेश में नई पहचान दिलाने में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों और उनके सभी प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें ।

ॐ शांति।

04/07/2026

भारत की आध्यात्मिक चेतना और युवा शक्ति के महान प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी के निर्वाण दिवस पर कोटि-कोटि नमन ।

01/07/2026

अपनी निस्वार्थ सेवा और समर्पण से असंख्य लोगों को नया जीवन देने वाले सभी डॉक्टरों को ‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएँ।

Want your business to be the top-listed Government Service in Raipur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address


Gandhi Bhavan, Keyur Bhushan Smriti Parisar Indoor Stadium Complex, Kankali Para, Raipur
Raipur
492001