PRO Raisen

Call Directions Website

PRO Raisen PRO Jansampark Raisen ,Government of Madhya Pradesh

05/10/2026
05/10/2026
आवासीय पट्टा मिलने से खुश हैं हितग्राही, कहा अब पक्के मकान का सपना भी होगा साकार--------------सेवा संकल्प अभियान के अंतर...
04/10/2026

आवासीय पट्टा मिलने से खुश हैं हितग्राही, कहा अब पक्के मकान का सपना भी होगा साकार

-------
-------

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायसेन में आयोजित सेवा सेतु शिविर में सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा और कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा अनेक हितग्राहियों को आवासीय पट्टों का वितरण किया गया। आवासीय भूमि के अधिकार की प्रतीक्षा कर रहे हितग्राहियों को जब पट्टा मिला तो उनके चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। रायसेन की श्रीमती रामसिया बाई भी उन हितग्राहियों में शामिल हैं जिन्हें आवासीय पट्टा मिला है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि आवासीय पट्टा मिलने से उन्हें भूमि पर वैधानिक अधिकार प्राप्त हुआ है। अब उन्हें भी प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि पक्के मकान का सपना वर्षों से मन में था, लेकिन जमीन के अधिकार संबंधी दस्तावेज नहीं होने के कारण अनेक परेशानियां सामने आती थीं। आवासीय पट्टा मिलने के बाद यह चिंता दूर हुई है। यह आवासीय पट्टा केवल भूमि का अधिकार पत्र नहीं, बल्कि उनके परिवार के बेहतर भविष्य की मजबूत नींव है। इससे बच्चों के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा और परिवार को स्थायित्व एवं सुरक्षा का एहसास होगा।
@टॉप फ़ैन Jansampark Madhya Pradesh Collector Office Raisen JDjansampark Bhopal

दिव्यागंजनों को सहायक उपकरण प्रदाय हेतु बाड़ी में परीक्षण शिविर आयोजित-------- भारत सरकार की एपिड एवं राष्ट्रीय बयोश्री य...
04/10/2026

दिव्यागंजनों को सहायक उपकरण प्रदाय हेतु बाड़ी में परीक्षण शिविर आयोजित

----
----

भारत सरकार की एपिड एवं राष्ट्रीय बयोश्री योजना अंतर्गत रायसेन जिले के दिव्यांगजनों और वरिष्ठजनों को सहायक उपकरण प्रदाय करने के लिए 09 अक्टूबर तक सात दिवसीय परीक्षण शिविरों का आयोजन एलिम्कों के विशेषज्ञों/तकनीकी टीम के माध्यम से विकासखण्ड स्तर पर किया जा रहा है। इसी क्रम में गत दिवस जनपद पंचायत बाड़ी मुख्यालय प्रांगण में 03 अक्टूबर को शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 400 अधिक वृद्धजन और दिव्यांगजों द्वारा उपस्थित होकर परीक्षण कराया गया। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के उपक्रम भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिम्कों द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप दिव्यांगजनों को विभिन्न सहायक उपकरण प्रदान किए जाते हैं।
Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen

आवासीय पट्टा मिलने से हितग्राहियों के जीवन में आएगा बदलाव, पक्के आवास का सपना भी होगा साकार- विधायक डॉ चौधरीसेवा संकल्प ...
04/10/2026

आवासीय पट्टा मिलने से हितग्राहियों के जीवन में आएगा बदलाव, पक्के आवास का सपना भी होगा साकार- विधायक डॉ चौधरी
सेवा संकल्प अभियान के तहत रायसेन में सेवा सेतु शिविर सम्पन्न
कार्यक्रम में हितग्राहियों को वितरित किए आवासीय पट्टे, पीएम स्वनिधि और लाड़ली लक्ष्मी योजना स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए

------
------

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत रायसेन में आयोजित सेवा सेतु शिविर ‘‘हितग्राहियों को आवासीय पट्टा वितरण‘‘ का सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा तथा कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विधायक डॉ चौधरी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक सरल, सुगम एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाना है। सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से नागरिकों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज यहां रायसेन नगरीय क्षेत्र के पात्र हितग्राहियों को आवासीय पट्टों का वितरण के साथ ही अन्य योजनाओं से भी लाभान्वित किया गया है।
विधायक डॉ चौधरी ने कहा कि आवासीय पट्टा मिलने से हितग्राहियों के जीवन में स्थायित्व आएगा और उनका पक्के आवास का सपना भी साकार होगा। उन्होंने कहा कि आवासीय पट्टा केवल भूमि पर अधिकार का दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह हितग्राहियों के परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने का माध्यम भी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार गरीब, किसान, महिलाओं, युवाओं प्रत्येक वर्ग के विकास, कल्याण के लिए काम कर रही है।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मीणा ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक सुगमता से पहुंचाने के लिए सेवा संकल्प अभियान, सेवा सेतु शिविर महत्वपूर्ण माध्यम बन रहे हैं। जिनके माध्यम से नागरिकों की समस्याओं के समाधान के साथ ही उन्हें विभिन्न योजनाओं की जानकारी और लाभ भी उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने सरकार की कई जनकल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, डिप्टी कलेक्टर श्री रोहित लोधी, श्री राकेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

आवासीय पट्टा, पीएम स्वनिधि योजना से हितग्राही हुए लाभान्वित

रायसेन में आयोजित सेवा सेतु शिविर में विधायक डॉ चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मीणा और कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने पात्र हितग्राहियों को आवासीय पट्टे वितरित किए। साथ ही पीएम स्वनिधि योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना से भी पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।

शिविर स्थल पर लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण

सेवा सेतु शिविर स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर नागरिकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। विधायक डॉ चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मीणा और कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण किया और अधिकारियों से जानकारी ली।
Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen

 #सेवा_संकल्प_अभियान के तहत रायसेन स्थित महात्मा गांधी वृद्धाश्रम में सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी तथा जिला पंचायत अध्...
04/10/2026

#सेवा_संकल्प_अभियान के तहत रायसेन स्थित महात्मा गांधी वृद्धाश्रम में सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा के मुख्य आतिथ्य में सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें सांची विधायक डॉ चौधरी और जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मीणा ने वरिष्ठ नागरिकों हेतु सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं तथा सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के बारे में अवगत कराया गया। इस अवसर पर वृद्धजनों का पुष्पहार पहनाकर सम्मान किया गया तथा फल भी वितरित किए गए। इसके उपरांत कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen

डायबिटीज के खिलाफ जनआंदोलन की जरूरत: केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान–––केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कह...
03/10/2026

डायबिटीज के खिलाफ जनआंदोलन की जरूरत: केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान

–––

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश में डायबिटीज तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में इसके खिलाफ व्यापक जनजागरूकता और जनआंदोलन खड़ा करने की आवश्यकता है। डॉक्टर, सरकार और समाज मिलकर लोगों को डायबिटीज की रोकथाम, उपचार और सावधानियों के प्रति जागरूक करें।

उन्होंने यह बात RSSDI MPCon सम्मेलन में कही। श्री चौहान ने कहा कि डायबिटीज के उपचार के साथ-साथ उसकी रोकथाम सबसे महत्वपूर्ण है। स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार, नियमित शारीरिक परिश्रम, योग, व्यायाम और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच से डायबिटीज तथा उससे होने वाली गंभीर जटिलताओं के जोखिम को कम किया जा सकता है।

डायबिटीज की रोकथाम पर विशेष ध्यान जरूरी

श्री चौहान ने कहा कि डायबिटीज का प्रभाव केवल ब्लड शुगर तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे हृदय, किडनी, नसों और शरीर के अन्य महत्वपूर्ण अंगों पर भी गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। कई लोगों को लंबे समय तक अपनी डायबिटीज की जानकारी ही नहीं होती, जिसके कारण बीमारी बढ़ने के बाद जटिलताएं सामने आती हैं।

उन्होंने कहा कि प्रिवेंशन, अर्ली डिटेक्शन और समय पर उपचार के प्रति आमजन को जागरूक करना आवश्यक है। प्री-डायबिटीज की स्थिति में भी जीवनशैली में आवश्यक बदलाव और नियमित जांच महत्वपूर्ण है।

नए शोध और बेस्ट प्रैक्टिस साझा करने का मंच

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि RSSDI MPCon जैसे सम्मेलन चिकित्सा क्षेत्र में हो रहे नए शोध, उपचार की नई पद्धतियों और नवाचारों को साझा करने का महत्वपूर्ण मंच हैं। विशेषज्ञों के बीच बेस्ट प्रैक्टिस का आदान-प्रदान होने से इसका लाभ आम मरीजों तक पहुंचाया जा सकता है।

डॉ. एच.एच. त्रिवेदी को बताया मानवता की मिसाल

श्री चौहान ने वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एच.एच. त्रिवेदी के साथ अपने छात्र जीवन का एक संस्मरण साझा किया। उन्होंने बताया कि बचपन में बीमारी के दौरान वे हमीदिया अस्पताल में भर्ती हुए थे, जहां डॉ. त्रिवेदी ने उनका उपचार किया था। अस्पताल से छुट्टी के बाद जब वे दोबारा दिखाने के लिए डॉ. त्रिवेदी के घर पहुंचे और फीस के लिए 20 रुपये देने लगे, तो डॉक्टर ने फीस लेने से इनकार कर दिया।

श्री चौहान ने कहा कि डॉ. त्रिवेदी ने उस समय कहा था कि “तुम सरकारी अस्पताल में भर्ती थे और मैंने तुम्हें देखा था। मैं कोई पैसा नहीं लूंगा। अगर मैं पैसा ले लूंगा तो संदेश यह जाएगा कि डॉक्टर त्रिवेदी घर में पैसा लेने के लिए अस्पताल से छुट्टी देते हैं।”

उन्होंने कहा कि यह घटना चिकित्सा सेवा में ईमानदारी, संवेदनशीलता और मानवता का उदाहरण है। डॉक्टर केवल उपचार करने वाले व्यक्ति नहीं, बल्कि समाज में विश्वास और मानवता के महत्वपूर्ण आधार हैं।

श्री चौहान ने चिकित्सकों को “स्वस्थ भारत के शिल्पी, सशक्त भारत के सारथी और मानवता का गौरव” बताते हुए RSSDI MPCon के आयोजन के लिए बधाई दी और डायबिटीज के खिलाफ जागरूकता अभियान को जनआंदोलन का रूप देने का आह्वान किया।
Jansampark Madhya Pradesh

Address

जिला जनसम्पर्क कार्यालय
Raisen
464551

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PRO Raisen posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share