Collector Office Raisen

Directions Website Contact the organization

Collector Office Raisen Official handle of Collector of Raisen, Government of Madhya Pradesh

मतदाता सूची में नाम जोड़ने 07 अक्टूबर को जिले के सभी मतदान केन्द्र पर लगेंगे शिविर------------निर्वाचन आयोग के निर्देशानु...
06/10/2026

मतदाता सूची में नाम जोड़ने 07 अक्टूबर को जिले के सभी मतदान केन्द्र पर लगेंगे शिविर

------
------

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षाण के उपरांत छूटे हुए और प्रथम वार/युवा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने हेतु 07 अक्टूबर को जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। मतदाता सूची से छूटे हुए मतदाता, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु फार्म 06 के साथ आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ मतदाताओं को घोषणा पत्र लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मंगलवार को वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से इस संबंध में सभी जिला अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित वीसी कक्ष में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज उपाध्याय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh Chief Electoral Officer Madhya Pradesh

जनसुनवाई में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने नागरिकों की समस्याओं का किया निराकरण------------प्रति मंगलवार की भांति कलेक्ट्रे...
06/10/2026

जनसुनवाई में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने नागरिकों की समस्याओं का किया निराकरण

------
------

प्रति मंगलवार की भांति कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा आमजन की समस्याओं की सुनवाई कर उनका निराकरण किया गया। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने आवेदकों से उनकी समस्याओं के संबंध में सीधे संवाद किया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही कर निराकरण हेतु निर्देशित किया। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय, डिप्टी कलेक्टर्स तथा जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh PRO Raisen

सांची में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर सांची में कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यक...
06/10/2026

सांची में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर सांची में कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री तथा अन्य अधिकारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal

05/10/2026

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा विभागवार सीएम हेल्पलाईन, मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान, सेवा संकल्प अभियान सहित शासन की विभिन्न योजनाओं तथा कार्यो की विस्तृत समीक्षा कर अधिकारियों दिशा निर्देश दिए गए।

05/10/2026
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विश्वकर्मा ने निर्वाचित अभ्यर्थियों को प्रदान किए प्रमाण पत्र------------ त्रि-स्तरीय पंचायत ...
05/10/2026

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विश्वकर्मा ने निर्वाचित अभ्यर्थियों को प्रदान किए प्रमाण पत्र
------
------
त्रि-स्तरीय पंचायत उपनिर्वाचन-2026 अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक-03, बाड़ी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद हेतु हुए निर्वाचन तथा मतों की गणना उपरांत 05 अक्टूबर 2026 को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा निर्वाचित अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जिला पंचायत रायसेन के निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-03 से निर्वाचित श्रीमती पूजा राकेश चौकसे, जिला पंचायत रायसेन के निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-14 से निर्वाचित श्री दशरथ पिता टीकाराम निवासी ग्राम भारकच्छखुर्द तथा जिला पंचायत रायसेन के निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-17 से निर्वाचित श्री संजू पिता श्री राम निवासी वार्ड न.-13 जावरा मलखार बगवानी को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी तथा संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Bhopal Commissioner Chief Electoral Officer Madhya Pradesh

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा सीएम हेल्पलाईन, विभागीय गतिविधियों...
05/10/2026

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा सीएम हेल्पलाईन, विभागीय गतिविधियों, समय सीमा वाले पत्रों, योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की जा रही है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, डीएफओ रायसेन श्रीमती प्रतिभा शुक्ला, अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय, डिप्टी कलेक्टर्स तथा जिला अधिकारी उपस्थित है। विकासखंडों से एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ, सीएमओ सहित अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक में उपस्थित हैं।
Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal PRO Raisen

▪️आवासीय पट्टा मिलने से हितग्राहियों के जीवन में आएगा बदलाव, पक्के आवास का सपना भी होगा साकार- विधायक डॉ चौधरी▪️सेवा संक...
04/10/2026

▪️आवासीय पट्टा मिलने से हितग्राहियों के जीवन में आएगा बदलाव, पक्के आवास का सपना भी होगा साकार- विधायक डॉ चौधरी
▪️सेवा संकल्प अभियान के तहत रायसेन में सेवा सेतु शिविर सम्पन्न
▪️कार्यक्रम में हितग्राहियों को वितरित किए आवासीय पट्टे, पीएम स्वनिधि और लाड़ली लक्ष्मी योजना स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए

––––
––––

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत रायसेन में आयोजित सेवा सेतु शिविर ‘‘हितग्राहियों को आवासीय पट्टा वितरण‘‘ का सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा तथा कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विधायक डॉ चौधरी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक सरल, सुगम एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाना है। सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से नागरिकों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज यहां रायसेन नगरीय क्षेत्र के पात्र हितग्राहियों को आवासीय पट्टों का वितरण के साथ ही अन्य योजनाओं से भी लाभान्वित किया गया है।
विधायक डॉ चौधरी ने कहा कि आवासीय पट्टा मिलने से हितग्राहियों के जीवन में स्थायित्व आएगा और उनका पक्के आवास का सपना भी साकार होगा। उन्होंने कहा कि आवासीय पट्टा केवल भूमि पर अधिकार का दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह हितग्राहियों के परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने का माध्यम भी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार गरीब, किसान, महिलाओं, युवाओं प्रत्येक वर्ग के विकास, कल्याण के लिए काम कर रही है।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मीणा ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक सुगमता से पहुंचाने के लिए सेवा संकल्प अभियान, सेवा सेतु शिविर महत्वपूर्ण माध्यम बन रहे हैं। जिनके माध्यम से नागरिकों की समस्याओं के समाधान के साथ ही उन्हें विभिन्न योजनाओं की जानकारी और लाभ भी उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने सरकार की कई जनकल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, डिप्टी कलेक्टर श्री रोहित लोधी, श्री राकेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

आवासीय पट्टा, पीएम स्वनिधि योजना से हितग्राही हुए लाभान्वित

रायसेन में आयोजित सेवा सेतु शिविर में विधायक डॉ चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मीणा और कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने पात्र हितग्राहियों को आवासीय पट्टे वितरित किए। साथ ही पीएम स्वनिधि योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना से भी पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।

शिविर स्थल पर लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण

सेवा सेतु शिविर स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर नागरिकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। विधायक डॉ चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मीणा और कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण किया और अधिकारियों से जानकारी ली।
Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal PRO Raisen

Address

Collectorate
Raisen
464551

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Collector Office Raisen posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Collector Office Raisen:

Shortcuts

Share