PRO Rajgarh

Directions Website

PRO Rajgarh Official handle of PRO of jansampark Rajgarh, Government of Madhya Pradesh

जिला पंचायत राजगढ़ की साधारण सभा की बैठक आयोजित जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सोंधिया की अध्यक्षता में विभिन्न विकास कार्यों ...
24/09/2026

जिला पंचायत राजगढ़ की साधारण सभा की बैठक आयोजित

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सोंधिया की अध्यक्षता में विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

राजगढ़ 24 सितम्बर, 2026

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री चंदर सिंह सोंधिया की अध्यक्षता में साधारण सभा की बैठक जिला पंचायत सभाकक्ष में गत दिवस को आयोजित की गई। बैठक में विधायक खिलचीपुर श्री हजारीलाल दांगी, विधायक राजगढ़ श्री अमर सिंह यादव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री पर्वत लाल यादव सहित समस्त जिला पंचायत सदस्य एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में निर्धारित एजेंडा बिंदुओं के अनुसार जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों, विभागीय योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जिला पंचायत सदस्यों द्वारा बिंदुवार एवं विस्तार से समीक्षा की गई। सदस्यों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित विभिन्न जनहित के विषयों को सदन के समक्ष रखा गया तथा संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति एवं मैदानी स्तर पर उनके क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी ली गई।

साधारण सभा की बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विकास एवं निर्माण कार्यों, पेयजल व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, ग्रामीण विकास, पंचायत एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। जिला पंचायत सदस्यों द्वारा क्षेत्र की आवश्यकताओं एवं स्थानीय समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके निराकरण के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए गए। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा संबंधित योजनाओं एवं एजेंडा बिंदुओं की वर्तमान प्रगति से सदन को अवगत कराया गया। सदस्यों द्वारा योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने, पात्र हितग्राहियों को समय पर योजनाओं का लाभ दिलाने तथा स्वीकृत विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया गया।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले द्वारा एजेंडा बिंदुओं पर आवश्यक जानकारी प्रस्तुत की गई तथा संबंधित अधिकारियों को बैठक में उठाए गए विषयों पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए जनहित के विषयों के निराकरण के लिए आवश्यक समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सोंधिया ने बैठक में प्रस्तुत विभिन्न विषयों एवं सदस्यों द्वारा उठाई गई समस्याओं पर चर्चा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास एवं आमजन को शासन की योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से उपलब्ध कराने के लिए जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।

बैठक में जिला पंचायत सदस्यों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों की आवश्यकता, योजनाओं के क्रियान्वयन तथा आमजन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सुझाव प्रस्तुत किए गए। संबंधित अधिकारियों द्वारा सदस्यों द्वारा उठाए गए विषयों पर आवश्यक जानकारी दी गई तथा नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने की बात कही गई। साधारण सभा के दौरान जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, विकास कार्यों की गुणवत्ता तथा आमजन की समस्याओं के समयबद्ध निराकरण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश एवं सुझाव दिए गए।

Jansampark Madhya Pradesh

बैंकिंग सेवाएं रहेंगी सुचारु 🏦प्रस्तावित हड़ताल की अवधि में भी नागरिकों को निर्बाध एवं सुविधाजनक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध र...
24/09/2026

बैंकिंग सेवाएं रहेंगी सुचारु 🏦
प्रस्तावित हड़ताल की अवधि में भी नागरिकों को निर्बाध एवं सुविधाजनक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। 27 सितंबर 2026 को बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे, जबकि 28 से 30 सितंबर 2026 तक किसी भी बैंक के ATM से किए गए लेन-देन पर शुल्क नहीं लिया जाएगा।
साथ ही 24×7 UPI, IMPS, RTGS एवं नेट बैंकिंग के माध्यम से डिजिटल भुगतान सेवाएं निरंतर उपलब्ध रहेंगी।
सुगम, सुरक्षित एवं निर्बाध बैंकिंग सेवाओं के लिए डिजिटल माध्यमों का उपयोग करें।

सेवा संकल्प बाइक यात्रा का पचोर में भव्य स्वागत  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से या...
24/09/2026

सेवा संकल्प बाइक यात्रा का पचोर में भव्य स्वागत

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से यात्रियों को किया संबोधित

राजगढ़ 24 सितम्बर, 2026

वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ का पचोर नगर में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर यात्रा में शामिल प्रतिभागियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन को देखा एवं सुना। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कौशल विकास एवं रोजगार विभाग श्री गौतम टेटवाल, सांसद श्री रोडमल नागर, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री ज्ञान सिंह गुर्जर, कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश के युवाओं द्वारा स्वच्छता एवं वृक्षारोपण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने युवाओं से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने युवाओं से कहा कि वे अपने जीवन के लिए एक वर्ष की कार्ययोजना तैयार करें और यह तय करें कि उन्हें क्या करना है। अपने लक्ष्यों को डायरी में लिखें तथा प्रतिदिन की प्रगति को भी दर्ज करें। उन्होंने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने से युवा अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ा सकते हैं।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक और युवा की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने युवाओं से देशहित एवं समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने सेवा संकल्प बाइक यात्रा के प्रतिभागियों से कहा कि यात्रा के दौरान विभिन्न राज्यों की भाषा, वेशभूषा, खान-पान और सांस्कृतिक विविधताओं को जानने-समझने का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने यात्रियों से इस अनुभव को संजोने और यात्रा के विभिन्न पहलुओं को शामिल करते हुए एक डॉक्यूमेंट्री तैयार करने का सुझाव भी दिया। पचोर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सेवा संकल्प बाइक यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया।

उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने यात्रियों का अभिनंदन करते हुए उनके सेवा, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।।

Jansampark Madhya Pradesh

गणेश विसर्जन घाट की व्यवस्थाओं का कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षणराजगढ़ 23 सितंबर 2026 कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमा...
23/09/2026

गणेश विसर्जन घाट की व्यवस्थाओं का कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

राजगढ़ 23 सितंबर 2026

कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी ने आज सारंगपुर में गणेश प्रतिमा विसर्जन घाट का निरीक्षण कर आगामी गणेश विसर्जन को लेकर की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विसर्जन घाट पर सुरक्षा, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, यातायात एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय-सीमा में सुनिश्चित करने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
कलेक्टर डॉ. मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री तोलानी ने निर्देशित किया कि गणेश विसर्जन के दौरान घाट पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा सभी आवश्यक प्रबंध पूर्व से ही व्यवस्थित रूप से पूर्ण कर लिए जाएं। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी करने के निर्देश दिए।।

Jansampark Madhya Pradesh

सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित राजगढ़ 23 सितम्बर, 2026      सेवा संकल्प अभिय...
23/09/2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

राजगढ़ 23 सितम्बर, 2026

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जिले के सभी विकासखंडों में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर विकासखंड स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से चयनित छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर अपनी रचनात्मकता एवं कल्पनाशीलता को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया।राजगढ़ विकासखंड में सांसद श्री रोडमल नागर एवं विधायक राजगढ़ श्री अमर सिंह यादव ने प्रतियोगिता में सहभागिता कर विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए चित्रों का अवलोकन किया तथा उनकी प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया।

खिलचीपुर विकासखंड में आयोजित प्रतियोगिता में विधायक खिलचीपुर श्री हजारी लाल दांगी ने विद्यार्थियों की कलाकृतियों का अवलोकन कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच देश के उज्ज्वल भविष्य का आधार है। जीरापुर विकासखंड में शासकीय सांदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष श्री ज्ञान सिंह गुर्जर ने की।प्रतियोगिता में 10 संकुल केंद्रों के चयनित विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने विद्यार्थियों की कलाकृतियों की सराहना करते हुए रचनात्मक गतिविधियों में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने डिजिटल एवं विकसित भारत, स्वच्छ एवं हरित भारत, आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण एवं आधुनिक शिक्षा जैसे विषयों को अपनी कलाकृतियों में अभिव्यक्त किया। जिला शिक्षा विभाग द्वारा बताया गया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, नवाचार, राष्ट्र निर्माण की भावना एवं सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रमों में शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।।
Jansampark Madhya Pradesh

23/09/2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जनसेवा को नई गति—हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ उनकी समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। जनकल्याण और संवेदनशील प्रशासन के संकल्प के साथ नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में सतत कार्य जारी है।
#सेवा_संकल्प_अभियान #जनसेवा #जनकल्याण #जिला_प्रशासन_राजगढ़

डोल ग्यारस पर्व की व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर डॉ मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री तोलानी ने किया निरीक्षण नेवज नदी के छोटे ...
22/09/2026

डोल ग्यारस पर्व की व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर डॉ मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री तोलानी ने किया निरीक्षण

नेवज नदी के छोटे पुल एवं ब्यावरा में अजनार नदी क्षेत्र का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

राजगढ़ दिनांक 22 सितंबर,2026

डोल ग्यारस पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इसी क्रम में कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी ने मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित नेवज नदी के छोटे पुल तथा ब्यावरा स्थित अजनार नदी क्षेत्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने डोल ग्यारस के अवसर पर आयोजित होने वाले धार्मिक आयोजनों एवं श्रद्धालुओं की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर डॉ मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री तोलानी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम समय रहते सुनिश्चित किए जाएं। जिला प्रशासन द्वारा डोल ग्यारस सहित आगामी त्योहारों को लेकर सतर्कता के साथ व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है।।
Jansampark Madhya Pradesh

सुठालिया परियोजना प्रभावित कृषकों का अनशन समाप्त 9 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रशासन एवं कृषकों के बीच हुई चर्चा, अधिकांश म...
22/09/2026

सुठालिया परियोजना प्रभावित कृषकों का अनशन समाप्त

9 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रशासन एवं कृषकों के बीच हुई चर्चा, अधिकांश मांगों पर नियमानुसार कार्यवाही का लिखित आश्वासन

राजगढ़ 22 सितम्बर, 2026

सुठालिया परियोजना के प्रभावित कृषकों द्वारा मुआवजा विसंगतियों की मांग को लेकर 9 दिन से जारी धरना प्रदर्शन, भूख हडताल पर बैठे कृषको की मांगों पर मंगलवार को जिला प्रशासन द्वारा अथक प्रयासों से आज दिनांक को कृषको की 9 सूत्रीय मांगों को लेकर कृषकों से चर्चा करने एवं मांगों की पूर्ति हेतु पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह आदि अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासन के प्रतिनिधीयों के रुप में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ब्यावरा श्री गोविन्द दूबे, कार्यपालन यंत्री, सुठालिया परियोजना श्री जे.के. ठाकुर एवं परियोजना का मैदानी अमला उपस्थित रहे।

कृषको की 9 सूत्रीय मांगों पर आज दिनांक को पूर्वाह्न में कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की ओर से वीडियों संदेश जारी कर उनकी अधिकतम मांगों को नियमानुसार पूर्ण किये जाने का आश्वासन देकर अनशन समाप्त करने की अपील की गयी। कृषको की 9 सूत्रीय मांगों में से प्रथम मांग को छोडकर शेष अन्य मांगों पर नियमानुसार पूर्ति हेतु लिखित आश्वासन दिया गया है। उक्त लिखित आश्वासन दिये जाने के पश्चात् मंगलवार को भूख हडताल पर बैठे कृषको द्वारा अनशन समाप्त किया गया। आठवीं मांग की प्रतिपूर्ति हेतु शासन से निर्णय उपरांत कार्यवाही हेतु आश्वासन दिया गया है।।

Jansampark Madhya Pradesh

22/09/2026

कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा ने सुठालिया परियोजना से प्रभावित किसानों से की अपील।

Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Narayan Singh Panwar

सुठालिया परियोजना के डूब क्षेत्र से प्रभावित किसानों के प्रति मध्यप्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन संवेदनशीलकिसानों की मांगो...
21/09/2026

सुठालिया परियोजना के डूब क्षेत्र से प्रभावित किसानों के प्रति मध्यप्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन संवेदनशील

किसानों की मांगों पर सतत संवाद एवं समाधान के लिए प्रशासन सक्रिय, शासन स्तर पर भी भेजी जा रही आवश्यक जानकारी एवं प्रस्ताव

राजगढ़ 21 सितंबर 2026

सुठालिया परियोजना के डूब क्षेत्र से प्रभावित किसानों द्वारा अपनी मांगों को लेकर की जा रही भूख हड़ताल के संबंध में मध्यप्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा किसानों के साथ निरंतर संवाद एवं संपर्क बनाए रखा जा रहा है। किसानों की समस्याओं एवं मांगों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना जा रहा है तथा उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई लगातार की जा रही है।

आज अपर कलेक्टर श्री प्रताप सिंह चौहान, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग श्री ठाकुर एवं तहसीलदार श्री रामनिवास धाकड़ द्वारा प्रदर्शनकारी किसानों से निरंतर संपर्क एवं संवाद बनाए रखा गया। किसानों की मांगों एवं समस्याओं को समझते हुए संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक जानकारी भी प्राप्त की गई।

मध्यप्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा किसानों से प्राप्त मांगों एवं संबंधित विषयों का परीक्षण कर आवश्यक जानकारी एवं प्रस्ताव शासन स्तर पर भेजे जा रहे हैं, ताकि नियमानुसार उचित कार्रवाई की जा सके। संबंधित अधिकारियों को भी किसानों की समस्याओं के संबंध में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

गत मंगलवार को कलेक्टर डॉ. गिरिश कुमार मिश्रा द्वारा भी किसानों से संवाद कर परियोजना से संबंधित प्रावधानों एवं नियमानुसार प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से समझाइश दी गई थी। कलेक्टर द्वारा किसानों की बात गंभीरता से सुनी गई तथा नियमानुसार उनकी मांगों के परीक्षण एवं आवश्यक कार्रवाई के संबंध में अवगत कराया गया।

मध्यप्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन किसानों की समस्याओं के समाधान के प्रति संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध है तथा इस विषय में संबंधित पक्षों के साथ सतत संवाद बनाए रखते हुए नियमानुसार हरसंभव आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं।।

Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh

Address

कलेक्ट्रेट राजगढ़
Rajgarh
486448

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PRO Rajgarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share