Bihar Police Academy,Rajgir

Website

Bihar Police Academy,Rajgir बिहार पुलिस अकादमी,राजगीर के आधिकारिक Facebook पेज पर आपका स्वागत है। आप इस पेज से जुड़कर बिहार पुलिस अकादमी से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं|

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में एकता नगर से आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम का सीधा प्र...
31/10/2026

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में एकता नगर से आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण अकादमी के पदाधिकारियों, पुलिसकर्मियों एवं कर्मियों के लिए प्रदर्शित किया गया।
इस अवसर पर सभी ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति अतुलनीय योगदान को स्मरण किया तथा एक सशक्त, एकजुट एवं अखंड भारत के निर्माण के संकल्प को दोहराया।

🎨 राष्ट्रीय एकता दिवस – 2026 🇮🇳राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता...
31/10/2026

🎨 राष्ट्रीय एकता दिवस – 2026 🇮🇳

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशप्रेम के रंग बिखेरे।

विविधता में एकता ही हमारी पहचान है। जय हिंद! 🇮🇳

🇮🇳 राष्ट्रीय एकता दिवस – 2026राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में आयोजित ‘Run for Unity’ में पद...
31/10/2026

🇮🇳 राष्ट्रीय एकता दिवस – 2026

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में आयोजित ‘Run for Unity’ में पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर एकता, अखंडता एवं भाईचारे का संदेश दिया।

एक भारत, श्रेष्ठ भारत! 🇮🇳

बिहार पुलिस अकादमी में स्थित किंडरगार्टन विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों को  ऐतिहासिक एवं विश्व प्रसिद्ध नालंदा खंडहर का...
07/10/2026

बिहार पुलिस अकादमी में स्थित किंडरगार्टन विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों को ऐतिहासिक एवं विश्व प्रसिद्ध नालंदा खंडहर का निशुल्क शैक्षणिक-सह-पर्यटन भ्रमण कराया गया |
इस भ्रमण का उद्देश्य बच्चों को पुस्तकों से परे भारत की समृद्ध ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना तथा सीखने को एक आनंददायक और अनुभवात्मक रूप प्रदान करना था।
नन्हे कदमों के साथ इतिहास की ओर यह यात्रा बच्चों के लिए ज्ञान, जिज्ञासा और यादगार अनुभवों से भरपूर रही।

56वें से 59वें बैच के सीधे नियुक्त पुलिस उपाधीक्षकों (DySPs) ISTP-1 2nd batch द्वारा पुलिसिंग, वित्तीय धोखाधड़ी, साइबर अ...
30/09/2026

56वें से 59वें बैच के सीधे नियुक्त पुलिस उपाधीक्षकों (DySPs) ISTP-1 2nd batch द्वारा पुलिसिंग, वित्तीय धोखाधड़ी, साइबर अपराध एवं समकालीन कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रस्तुतीकरण दिया गया।

पुलिस अकादमी में 30 सहायक अवर निरीक्षकों (ASI) को अवर निरीक्षक (SI) के पद पर पदोन्नति के उपलक्ष्य में पिपिंग समारोह का आ...
25/09/2026

पुलिस अकादमी में 30 सहायक अवर निरीक्षकों (ASI) को अवर निरीक्षक (SI) के पद पर पदोन्नति के उपलक्ष्य में पिपिंग समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं बढ़ी हुई जिम्मेदारियों का प्रतीक है। अकादमी सभी नवपदोन्नत अधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देती है।

80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएंदिनांक 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर...
15/08/2026

80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
दिनांक 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर के प्रांगण में उप निदेशक-सह-पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर अकादमी के पदाधिकारी एवं कर्मियों की गरिमामयी उपस्थिति में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, उमंग एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।

दिनांक 14.08.2026 को बिहार पुलिस सेवा के 56वीं से 59वीं बैच के पुलिस उपाधीक्षकों के अनिवार्य सेवाकालीन प्रशिक्षण-1 (ISTP...
14/08/2026

दिनांक 14.08.2026 को बिहार पुलिस सेवा के 56वीं से 59वीं बैच के पुलिस उपाधीक्षकों के अनिवार्य सेवाकालीन प्रशिक्षण-1 (ISTP-1) के अंतर्गत “Sensitization on Passport Verification” विषय पर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के दक्ष एवं विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा ज्ञानवर्धक एवं व्यावहारिक व्याख्यान दिया गया।

दिनांक 13.08.2026 को बिहार पुलिस सेवा के 56वीं से 59वीं बैच के पुलिस उपाधीक्षकों के अनिवार्य सेवाकालीन प्रशिक्षण-1 (ISTP...
14/08/2026

दिनांक 13.08.2026 को बिहार पुलिस सेवा के 56वीं से 59वीं बैच के पुलिस उपाधीक्षकों के अनिवार्य सेवाकालीन प्रशिक्षण-1 (ISTP-1) के अंतर्गत ''Preparation of Reports for Action under NSA, CCA” विषय पर पुलिस अधीक्षक, नालंदा द्वारा ज्ञानवर्धक एवं व्यावहारिक व्याख्यान दिया गया।

दिनांक 12.08.2026 को बिहार पुलिस सेवा के 56वीं से 59वीं बैच के पुलिस उपाधीक्षकों के अनिवार्य सेवाकालीन प्रशिक्षण-1 (ISTP...
14/08/2026

दिनांक 12.08.2026 को बिहार पुलिस सेवा के 56वीं से 59वीं बैच के पुलिस उपाधीक्षकों के अनिवार्य सेवाकालीन प्रशिक्षण-1 (ISTP-1) के अंतर्गत “Investigation of UA(P) Act and Related Cases” विषय पर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) के दक्ष एवं विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा ज्ञानवर्धक एवं व्यावहारिक व्याख्यान दिया गया।

Address

Bihar Police Academy, Chhabilapur Road
Rajgir
803116

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bihar Police Academy,Rajgir posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Nearby government services


Other Government Organizations in Rajgir

Show All