राजसमंद पुलिस का विशेष "एरिया डोमिनेशन अभियान"
जिला पुलिस अधीक्षक राजसमंद श्री हेमन्त कलाल (IPS) के निर्देशन में जिलेभर में विशेष एरिया डोमिनेशन अभियान एवं ए श्रेणी नाकाबंदी के द्वारा अपराधियों पर कसी नकेल।
🔹 56 पुलिस टीमों द्वारा 253 स्थानों पर दबिश
🔹 57 वांछित एवं वारंटी अपराधी गिरफ्तार
🔹 98 व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक एवं विशेष अधिनियमों के तहत कार्रवाई
🔹 16 प्रकरण दर्ज, अवैध शराब, विस्फोटक सामग्री एवं खनिज परिवहन पर कार्रवाई
🔹 963 वाहनों की जांच, 204 वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई
राजसमंद पुलिस अपराधियों पर सतत निगरानी रखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं आमजन की सुरक्षा हेतु प्रतिबद्ध है।
Rajsamand Police
आमजन में विश्वास.. अपराधियों में डर ( राजसमन्द पुलिस ) Official handle of Rajsamand Police, #Rajasthan. Our motto ~ सेवार्थ कटिबद्धता (Committed to Serve).
Do not report crime here. Emergency #Police Helpline 100
01/06/2026
01/06/2026
हर बच्चा सुरक्षित – हर बच्चा शिक्षित।
डी.जी.पी., राजस्थान श्री राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार, बालश्रम और बाल तस्करी जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ राजस्थान पुलिस 1 जून से 30 जून 2026 तक राज्यव्यापी विशेष अभियान “उमंग-VII” चला रही है।
बच्चों के शोषण पर राजस्थान पुलिस की 'जीरो टॉलरेंस' नीति है।
आइए, मिलकर बनाएं बालश्रम मुक्त और सुरक्षित राजस्थान।
यदि कहीं भी बालश्रम या बाल तस्करी देखें, तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1098 या 112 पर सूचित करें।
आपकी सजगता, किसी मासूम का भविष्य संवार सकती है।
31/05/2026
सुदर्शन चक्र 2 अभियान के तहत नाथद्वारा पुलिस ने दस हजार का इनामी, छह साल से फरार ,टॉपटेन वांछित अभियुक्त को भीलवाड़ा से किया गिरफ्तार।
30/05/2026
विगत 48 घंटों में खमनोर थाना पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई 🚨
जिला पुलिस अधीक्षक श्री हेमंत कलाल के निर्देशन में राजसमन्द पुलिस द्वारा अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है। खमनोर थाना पुलिस ने बीते 48 घंटों में अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए गैंग गतिविधियों, मादक पदार्थ तस्करी एवं अवैध शराब परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की है।
🔹 सोशल मीडिया पर कथित लाला इलेवन गैंग से जुड़े 06 सदस्य गिरफ्तार अवैध हथियार एवं जिंदा कारतूस बरामद
🔹 ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत 471.36 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद
🔹 आबकारी अधिनियम में 47 पेटी बीयर एवं अंग्रेजी शराब जब्त
🔹 तस्करी में प्रयुक्त वाहन एवं बस जब्त
👮♂️ अपराधियों पर सख्त प्रहार और कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु राजसमन्द पुलिस का अभियान निरंतर जारी है।
30/05/2026
अभय कमांड सेंटर: तीसरी आँख की नज़र, सुरक्षा हर डगर!
आधुनिक C.C.T.V. कैमरों की लाइव निगरानी और अत्याधुनिक तकनीक के संगम से 'राजस्थान पुलिस' अपराधियों पर कस रही है शिकंजा। आपकी सुरक्षा और सुखद अहसास ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
तीसरी आँख की चौकस निगरानी: राजस्थान पुलिस के 'अभय कमांड सेंटर' के माध्यम से शहर के प्रमुख चौराहों और रास्तों पर लाइव कैमरों द्वारा २४ घंटे पैनी नज़र रखी जा रही है।
अपराधियों पर तत्काल प्रहार: किसी भी संदिग्ध गतिविधि या कानून व्यवस्था का उल्लंघन होने पर डिजिटल कंट्रोल रूम से तुरंत फील्ड टीम को अलर्ट भेजकर सख्त कार्रवाई की जाती है।
आपात स्थिति में घबराएं नहीं, बस 3 आसान स्टेप्स अपनाएं और सुरक्षा पाएं।
डायल करें: आपात स्थिति या संकट के समय तुरंत हेल्पलाइन 112 / 100 पर कॉल करें।
सूचित करें: नियंत्रण कक्ष के अधिकारी को अपनी समस्या या शिकायत स्पष्टता से बताएं।
सहायता पाएं: सूचना मिलते ही राजस्थान पुलिस की चेतक/पीसीआर वैन आपके पास तुरंत मदद के लिए पहुँचेगी।
तकनीक और जनता के सहयोग से ही एक भयमुक्त समाज का निर्माण संभव है। नियम तोड़कर नहीं, नियमों का पालन कर पुलिस के इस सुरक्षा तंत्र के सहभागी बनें।
*tRajasthan
29/05/2026
🚨 राजसमन्द पुलिस की आमजन से अपील 🚨
जिला पुलिस अधीक्षक राजसमन्द श्री हेमंत कलाल के निर्देशन में सड़क सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिले के समस्त पेट्रोल पम्प संचालकों को “No Helmet – No Petrol” अभियान की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।
🛵 बिना हेलमेट वाहन चलाना दुर्घटना को न्योता देना है।
⛽ अब बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा।
✅ हेलमेट पहनें – सुरक्षित रहें
✅ यातायात नियमों का पालन करें
✅ अपने परिवार और समाज की सुरक्षा सुनिश्चित करें
राजसमन्द पुलिस
“आपकी सुरक्षा – हमारा संकल्प”
#
29/05/2026
सोशल मीडिया पर गैंग बनाकर दहशत फैलाने वालों पर राजसमंद के खमनोर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई 🚨
जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थानाधिकारी खमनौर मय टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पर कथित लाला गैंग का समर्थन एवं महिमामंडन कर गैंग बनाकर अवैध हथियारों का प्रदर्शन करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
🔹 2 अवैध पिस्टल एवं 4 जिंदा कारतूस बरामद
🔹 घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त
🔹 आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज
👮♂️ कानून व्यवस्था बिगाड़ने एवं सोशल मीडिया पर भय का माहौल बनाने वालों के विरुद्ध राजसमन्द पुलिस की सख्त निगरानी जारी है।
अवैध हथियार रखना कानूनन अपराध है, कृपया इसकी सूचना नजदीकी पुलिस थाने पर दे
29/05/2026
ई-सिगरेट छोड़ो, जिंदगी से जुड़ो!
आधुनिकता की आड़ में ई-सिगरेट का धुआं आपकी रगों में ज़हर घोल रहा है।
यह केवल एक भ्रम है, जो आपकी सेहत और भविष्य को अंधकार में धकेल देता है।
देश में ई-सिगरेट का उत्पादन, बिक्री, विज्ञापन और भंडारण पूरी तरह प्रतिबंधित है। कानून का पालन करें और समाज को इस अदृश्य नशे से बचाएं।
राजस्थान पुलिस का संकल्प: हमारा उद्देश्य युवाओं को सही दिशा देना और एक व्यसन-मुक्त समाज का निर्माण करना है। नशे के अवैध कारोबार की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
आइए, आज ही इस जानलेवा लत को ना कहें और स्वस्थ, समृद्ध राजस्थान के निर्माण में अपना योगदान दें।
आज का सही फैसला, कल की सुरक्षित सेहत है।
-Sigrate
िगरेट_मुक्त_राजस्थान
Cyber awareness program for press and media
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the business
Telephone
Address
Rajsamand
313324
