20/03/2026
Deepti Kiran Maheshwari Fan Club
service
20/03/2026
31/01/2026
आज विधानसभा के पटल पर नियम 295 के अंतर्गत विशेष उल्लेख के माध्यम से क्षेत्र की एक अत्यंत गंभीर और जनहित से जुड़ी समस्या को सदन के समक्ष रखा।
आज राजसमन्द आर.के.राजकीय जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों की कमी की ओर सदन का ध्यान आकर्षित करते हुए बताया कि चिकित्सालय में पर्याप्त विशेषज्ञ चिकित्सकों के अभाव के कारण आम जनता को समय पर समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। इसका सीधा असर गरीब, ग्रामीण और दूर-दराज़ से आने वाले मरीजों पर पड़ रहा है।
इस दौरान विशेष रूप से हृदय रोग विशेषज्ञ (कार्डियोलॉजिस्ट) की तत्काल नियुक्ति के लिए सरकार से अनुरोध किया। मरीजों की लगातार बढ़ रही संख्या को देखते हुए विशेषज्ञ चिकित्सक की अनुपस्थिति के कारण मरीजों को रेफर किया जा रहा है।
राजकीय चिकित्सालय में सभी आवश्यक विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित किया जाना जनहित में आवश्यक है l सरकार से आग्रह किया कि इस विषय को गंभीरता से लेते रिक्त पदों एवं हृदय रोग विशेषज्ञ की तत्काल नियुक्ति की जाए। जिससे आमजन को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ प्राप्त हो सके।
28/01/2026
भारतीय जनता पार्टी, राजसमंद के सम्माननीय जिलाध्यक्ष श्री जगदीश पालीवाल जी को उनके एक वर्ष के सफल, सुदृढ़ एवं संगठन को समर्पित कार्यकाल की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ।
आपके नेतृत्व में भाजपा राजसमंद संगठन ने अनुशासन, समर्पण और संगठनात्मक दक्षता के नए मानदंड स्थापित किए हैं।आज भाजपा राजसमंद प्रदेश में संगठनात्मक दृष्टि से श्रेष्ठ जिलों में अग्रणी बना है।
आपके अनुभवी नेतृत्व में भाजपा संगठन निरंतर प्रगति करें एवं हम सभी संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में योगदान प्रदान करें।
एक वर्ष के इस गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायी कार्यकाल के लिए पुनः हार्दिक बधाई एवं अभिनन्दन।
27/01/2026
आज विधानसभा क्षेत्र के (प्रताप मण्डल) में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, मोरचना में डीएमएफटी मद से स्वीकृत ₹90 लाख की लागत से प्रस्तावित नवीन विद्यालय भवन निर्माण कार्य हेतु विद्यालय स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर की वर्तमान स्थिति, प्रस्तावित भवन का ले-आउट, कक्षाओं की आवश्यकता, विद्यार्थियों की संख्या, तथा भविष्य की शैक्षणिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए निर्माण योजना की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों को विद्यालय भवन निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में तकनीकी मानकों के अनुरूप किए जाने के निर्देश दिए।
विद्यालय भवन निर्माण कार्य क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करेगा तथा ग्रामीण क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देगा।
प्रत्येक विद्यार्थी को बेहतर सुविधाओं के साथ शिक्षा उपलब्ध हो, इसी दिशा में यह पहल एक मजबूत कदम है।
22/01/2026
नई दिल्ली भाजपा मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के नव-निर्वाचित माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी से आत्मीय भेंट कर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया एवं सफल, सशक्त एवं प्रेरणादायी कार्यकाल हेतु शुभकामनाएँ प्रेषित कर मार्गदर्शन प्राप्त किया।
आपके सक्षम, दूरदर्शी एवं कर्मठ नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत होगी। आपका मार्गदर्शन राष्ट्रसेवा, सुशासन तथा संगठन विस्तार के संकल्प को नई गति और नई दिशा प्रदान करेगा।
Nitin Nabin Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Rajasthan
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Website
Address
Rajsamand
313324
