26/03/2025
राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों द्वारा दिनदहाड़े कांके के पूर्व जिला परिषद सदस्य श्री अनिल महतो (टाइगर) जी को अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने की दुखद सूचना पाकर स्तब्ध हूं।
अपराधी बेखौफ होकर जनता और जनप्रतिनिधियों का कत्लेआम कर रहे हैं। प्रदेश की कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है,यहाँ न जनप्रतिनिधि सुरक्षित हैं और न ही आम जनता।
भगवान से प्रार्थना करते हैं कि विपदा की इस घड़ी में परिवारजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।
अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि 🙏