Aapti Gramin Vikas Sansthan

Directions Contact the organization

Aapti Gramin Vikas Sansthan Nonprofit organization (AGVS-NGO)

आप्ति ग्रामीण विकास संस्थान (AGVS NGO)द्वारा जनपद रामपुर के समस्त विकास खंड क्षेत्रों में "नशा, धूम्रपान एवं समाज में फै...
20/09/2026

आप्ति ग्रामीण विकास संस्थान (AGVS NGO)

द्वारा जनपद रामपुर के समस्त विकास खंड क्षेत्रों में "नशा, धूम्रपान एवं समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान" का आयोजन एक अत्यंत सराहनीय और आवश्यक पहल है।

ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए यह अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इस कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित किया जा सकता है-

1. अभियान के मुख्य उद्देश्य नशा एवं धूम्रपान मुक्ति: युवाओं और ग्रामीणों को तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट, शराब और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, आर्थिक और मानसिक नुकसान के प्रति सचेत करना।

2. सामाजिक कुरीतियों का उन्मूलन:- बाल विवाह, दहेज प्रथा, लिंग भेद, और अंधविश्वास जैसी समाज में गहराई से जुड़ी कुरीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक करना।

3. स्वच्छता और शिक्षा को बढ़ावा:- स्वास्थ्य और शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित करना।

रामपुर के समस्त विकास खंडों (Blocks) में क्रियान्वयन इस अभियान को जनपद रामपुर के सभी प्रमुख विकास खंडों जैसे कि सैदनगर, शाहबाद, चमरौआ, मिलक, बिलासपुर, और स्वार के सुदूर गांवों तक पहुँचाने के लिए स्थानीय स्तर पर रणनीतियाँ बनाई जा सकती हैं:-

4. नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम:- जटिल सामाजिक संदेशों को सरल और मनोरंजक तरीके से ग्रामीणों तक पहुँचाने का सबसे उत्तम माध्यम।

5. स्कूल एवं आंगनवाड़ी केंद्रों पर चौपाल:- बच्चों और महिलाओं के माध्यम से परिवारों में जागरूकता फैलाने के लिए विशेष सत्रों का आयोजन।

शपथ ग्रहण समारोह:-
ग्राम प्रधानों और स्थानीय युवाओं के सहयोग से नशा मुक्ति और कुरीतियों को त्यागने के लिए सामूहिक संकल्प दिलाना।

🤝 हमारी अपील:-
जनपद रामपुर के समस्त सम्मानित समाज सेवी, युवा साथी, ग्राम प्रधान, बुद्धिजीवी और सहयोगी साथी इस पुनीत कार्य में अपना बहुमूल्य योगदान दें। आइए, मिलकर अपने समाज को जागरूक बनाएं और इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएं।

टारगेट कंप्यूटर इंस्टीट्यूट द्वारा कोर्स पूर्ण करने पर प्रमाण पत्र वितरण किए गए।
06/09/2026

टारगेट कंप्यूटर इंस्टीट्यूट द्वारा कोर्स पूर्ण करने पर प्रमाण पत्र वितरण किए गए।

आप्ति ग्रामीण विकास संस्थान द्वारा करनपुर में बृहद वृक्षारोपण किया गया।सैदनगर/रामपुर। आज दिनांक 15 जुलाई 2026 दिन बुधवार...
15/07/2026

आप्ति ग्रामीण विकास संस्थान द्वारा करनपुर में बृहद वृक्षारोपण किया गया।

सैदनगर/रामपुर। आज दिनांक 15 जुलाई 2026 दिन बुधवार को आप्ति ग्रामीण विकास संस्थान द्वारा विकास खंड सैदनगर की ग्राम पंचायत करनपुर में ग्राम पंचायत की सरकारी भूमि पर एक भव्य वृक्षारोपण किया गया है। प्रकृति संरक्षण के इस पुनीत कार्य में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) और क्षेत्र पंचायत सदस्य पति सुरेंद्रपाल सिंह ने पौधे रोपकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि, "वृक्षारोपण केवल एक औपचारिकता नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वस्थ पर्यावरण देने का हमारा कर्तव्य है। हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए।"आप्ति ग्रामीण विकास संस्थान के सचिव राजीव कुमार ने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की और बताया कि संस्थान लगातार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि लगाए गए पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी ताकि वे बड़े होकर एक घने वृक्ष का रूप ले सकें। इस जन-जागरूकता कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी हाजी अय्यूब अली, पंचायत सहायक विपिन कुमार और रोजगार सेवक रईस अहमद ने भी श्रमदान किया और ग्रामीणों को पौधों की देखभाल करने का संकल्प दिलाया।
#वृक्षा #रोपण
#पर्यावरण
DM Rampur
Bsa Rampur

सैदनगर क्षेत्र के दिलपुरा में पशु पालन विभाग का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।आज दिनांक 14 मार्च 2026 दि...
14/03/2026

सैदनगर क्षेत्र के दिलपुरा में पशु पालन विभाग का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

आज दिनांक 14 मार्च 2026 दिन शनिवार को विकास खंड सैदनगर के ग्राम दिलपुरा में पशुपालन विभाग द्वारा प्रशिक्षण एवं प्रसार योजना अंतर्गत पशुपालक भाइयों को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें डॉक्टर साक्षी सिंह जी, डॉक्टर अतुल कुमार पुष्कर जी (पशु चिकित्सा अधिकारी) द्वारा सभी पशुपालकों को पशुओं से संबंधित रोग एवं कृत्रिम गर्भाधान एवं पशुपालकों के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओ से अवगत कराया। जिसके बारे में विस्तार पूर्वक बताया जायेगा। इस अवसर पर पशुधन प्रसार अधिकारी श्री मुआशर अली जी, श्रीमति रेनू जी, दानिश अली जी, राहुल कुमार जी, राजीव कुमार अम्बेडकर जी आप्ति ग्रामीण विकास संस्थान (सचिव), पशुपालक आदि मौजूद रहे।

आप्ति ग्रामीण विकास संस्थान द्वारा किया गया कार्यक्रम
08/03/2026

आप्ति ग्रामीण विकास संस्थान द्वारा किया गया कार्यक्रम

संस्था ने बच्चों को पठन पाठन की सामग्री निशुल्क वितरण किया।सैदनगर/रामपुर। आज दिनांक 07.03.2026 को दिन शनिवार ग्राम करनपु...
07/03/2026

संस्था ने बच्चों को पठन पाठन की सामग्री निशुल्क वितरण किया।

सैदनगर/रामपुर। आज दिनांक 07.03.2026 को दिन शनिवार ग्राम करनपुर में संस्था आप्ति ग्रामीण विकास संस्थान द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र पर बच्चों को शिक्षा एवं स्वच्छता का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें संस्था प्रतिनिधि राकेश कुमार ने बच्चों को शिक्षा एवं स्वच्छता से संबंधित विस्तार पूर्वक समझाया। संस्था आप्ति ग्रामीण विकास संस्थान ने गांव के जनप्रतिनिधि क्षेत्र पंचायत सदस्य पति श्री सुरेंद्रपाल सिंह के द्वारा बच्चों को निःशुल्क पठन पाठन की सामग्री वितरण किया। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकत्री अनिता, सहायिका कृष्णा, सुनील, गुंजन, पंकज, सुनील आदि मौजूद रहे।
#शिक्षा_सामग्री
#शिक्षा_जागरूकता_कार्यक्रम
#स्वच्छता
DM Rampur Bsa Rampur Haseeb Ahmad Hariom Ravi Dinesh Babu Surandrapal Surendrapal MD Rizwan Bhartiya

आप्ति ग्रामीण विकास संस्थान द्वारा बच्चों को बताया शिक्षा और स्वच्छता का महत्व।
13/02/2026

आप्ति ग्रामीण विकास संस्थान द्वारा बच्चों को बताया शिक्षा और स्वच्छता का महत्व।

30/01/2026
स्कूल में शिक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरुक किया।सैदनगर/रामपुर। शुक्रवार को विकास खंड सैदनगर क्षेत्र में आप्त...
30/01/2026

स्कूल में शिक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरुक किया।

सैदनगर/रामपुर। शुक्रवार को विकास खंड सैदनगर क्षेत्र में आप्ति ग्रामीण विकास संस्थान रामपुर द्वारा प्राइमरी स्कूल में संस्था के प्रतिनिधि राजीव कुमार अम्बेडकर ने छात्र छात्राओं को शिक्षा के महत्व को विस्तार पूर्वक समझाकर नैतिक एवं सामाजिक, बौद्धिक गतिविधियों को लेकर सभी छात्र-छात्राओ को जागरूक किया। सभी छात्र-छात्राओं का शिक्षा के तरफ रुझान एवं उत्साह बढ़ सके। जिससे सभी छात्र-छात्राओं का चौमुखी विकास हो सके साथ ही साथ संस्कारवान, चरित्रवान व प्रतिभाशाली एवं सच्चा राष्ट्रभक्त बालक बनने की परिकल्पना साकार हो सके। आप्ति ग्रामीण विकास संस्थान के सचिव राजीव कुमार अंबेडकर ने बताया बाल श्रम एक ऐसा काम है जो बच्चों को उनके बचपन में शिक्षा से वंचित करता है और उनके स्वास्थ्य एवं विकास को नुकसान पहुंचता है साथी उनकी शिक्षा में बांधा डालता है ऐसे कार्य से बच्चों के लिए मानसिक शारीरिक एवं सामाजिक या नैतिक रूप से खतरनाक और हानिकारक होता है 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों को किसी भी व्यवसाय या प्रक्रिया में नियोजित करना अक्सर बाल श्रम माना जाता है। इससे सभी छात्र-छात्राओं को दूर रहने की आवश्यकता है और शिक्षा के तरफ बढ़ते रहना।

मीडिया बंधुओ का बहुत-बहुत आभार धन्यवाद 🙏🙏🙏
07/12/2025

मीडिया बंधुओ का बहुत-बहुत आभार धन्यवाद 🙏🙏🙏

Address

Rampur Civil Lines Area
244927

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aapti Gramin Vikas Sansthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Aapti Gramin Vikas Sansthan:

Shortcuts

Share