GOVT INTER College Patwai

GOVT INTER College Patwai

Share

Govt Inter College patwai is intermediate school under Secondary education of UP Govt.school is full

13/01/2026

प्रिय विद्यार्थियों, मोबाइल फोन और सोशल मीडिया हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बन चुके हैं, लेकिन अत्यधिक स्क्रीन टाइम आपकी आंखों, दिमाग और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

सोशल मीडिया का अत्यधिक उपयोग आपको पढ़ाई, खेलकूद, पढ़ने और पारिवारिक समय से भी विचलित करता है।

मैं आपको सोशल मीडिया का उपयोग न करने और स्क्रीन टाइम कम करने की पुरजोर सलाह देता हूं। इसके बजाय, अपने समय का सदुपयोग करें - किताबें पढ़ें, बाहर के खेल खेलें, अपने माता-पिता से बात करें, घर के कामों में मदद करें और अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें।

याद रखें, आपका बचपन अनमोल है।

प्रौद्योगिकी का उपयोग केवल आवश्यकता पड़ने पर और सीखने के उद्देश्य से ही करें।

आज का अनुशासित जीवन ही आपको कल सफल बनाएगा।

आपके अच्छे स्वास्थ्य, सुख और सफलता की कामना करता हूं।

प्रधानाचार्य

01/01/2026

आप सभी को तथा आपके समस्त परिवार को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ।

यह नया वर्ष आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियों की भरपूर सौगात लेकर आए तथा आप सदैव स्वस्थ, प्रसन्न और मुस्कुराते रहें।🎉🎉🎉

25/12/2025

भारतीय भाषाओं के प्रबल पक्षधर, शिक्षा एवं संस्कार के अग्रदूत, 'भारत रत्न' महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय जैसे गौरवशाली संस्थान की स्थापना कर 'महामना' ने उच्च आदर्शों एवं विचारों से हमारी पीढ़ी को परिचित कराया।

वे सच्चे अर्थों में राष्ट्र निर्माता थे, उनका जीवन भारतीय जनमानस के लिए एक प्रेरणा है।

Photos from GOVT INTER College Patwai's post 08/11/2025

भारत स्काउट और गाइड कि जनपदीय रैली के तृतीय दिवस पर आज महात्मा गाँधी स्टेडियम में प्रातः 9 बजे प्रार्थना ध्वजारोहण और झंडा गान का कार्यक्रम किया गया उसके पश्चात सभी प्रतिभागियों को टेंट बनानें कि गतिविधियों के कार्य दिए गए जिसमे सभी स्कूलो के प्रतिभागियों के द्वारा सुंदर और आकर्षक टेंट का निर्माण किया मुख्य अतिथि बलदेव सिंह औलख क़ृषि राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, विशिष्ट अतिथि अजय कुमार द्विवेदी जिलाधिकारी रामपुर,अंजलि अग्रवाल डीआईओएस, कल्पना देवी बीएसए बलराम सिंह जिला मुख्य आयुक्त ओम प्रकाश सैनी सचिव एवं निर्णायको के द्वारा सभी रचनात्मक तरीके से बनाये हुए टेंट का निरिक्षण और मूल्यांकन किया गया एवं प्रतिभागियों को पुरस्कार मेडल और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया

मुख्य अतिथि नें सम्बोधन में कहा विभिन्न परिस्थितियो में प्रकृति को संरक्षित करते हुए भी आत्मनिर्भर बने यह स्काउट और गाइड में सिखाया जाता है

कलर पार्टी, वर्दी, संकेत वार्ता, मीनार, गांठे बंधन, प्राथमिक चिकित्सा, साहसिक कार्य, कैम्प फायर कैम्प क्राफ्ट, टेंट पुल गैजेट, टावर गेट और विना वर्तन के भोजन कि प्रतियोगिता तीन दिनों में आयोजित किया गया जिसका कुल परिणाम इस प्रकार रहा

नगर माध्यमिक सीनियर स्काउट में
जैन इंटर कॉलेज प्रथम स्थान,
सुंदर लाल इंटर कॉलेज द्वितीय स्थान

नगर माध्यमिक जूनियर स्काउट में
राजकिय जुल्फिकार इंटर कॉलेज प्रथम,
सन वे सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वितीय,

तहसील माध्यमिक सीनियर स्काउट वर्ग में
आदर्श कृषक इंटर कॉलेज किरा प्रथम,
चौ. जमना दास इंटर कॉलेज माट खेड़ा विलासपुर द्वितीय,
राजकीय इंटर कॉलेज पटवाईतृतीय,

ब्लॉक बेसिक स्काउट वर्ग में
पूर्व माध्यमिक विद्यालय लालपुर कला प्रथम,
कम्पोजिट विद्यालय नरखेड़ा द्वितीय,

तहसील माध्यमिक जूनियर स्काउट में प्रथम स्थान दर्शन एकेडमी

नगर माध्यमिक सीनियर गाइड वर्ग में

प्रथम राजकीय जुल्फीकार कन्या इंटर कॉलेज,
विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज द्वितीय,
नेहरू नगर पालिका इंटर कॉलेज तृतीय,

नगर माध्यमिक जूनियर गाइड वर्ग में
रामप्रसाद कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रथम,
राजकीय जुल्फीकारकन्या इंटर कॉलेज द्वितीय,
कन्या इंटर कॉलेज खारी कुआ तृतीय,

तहसील माध्यमिक सीनियर गाइड वर्ग में
राजकीय इंटर कॉलेज मानकपुर बंजरिया प्रथम,
आदर्श कृषक इंटर कॉलेज राम

18/10/2025

*आज से पांच दिवसीय दीपोत्सव प्रारंभ हो रहा है:*
*१. धन तेरस,*
*2. नरक चतुर्दशी*
*3. दीपावली*
*4. गोवर्धन पूजा,और*
*5. भैया दूज।*

*सभी को दीपोत्सव के प्रथम पर्व धन तेरस की हार्दिक शुभकामनाएं। हम सभी सदैव प्रसन्न रहें, स्वस्थ रहें, समृद्ध व खुशहाल बनें और मां लक्ष्मी एवं विघ्नहर्ता गणपति महाराज का हम सब पर अनुग्रह बना रहे।*

समस्त विद्यालय परिवार

07/10/2025

भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने लेखनी के माध्यम से अमर कर सम्पूर्ण विश्व को पवित्र महाकाव्य ‘रामायण’ का अनुपम उपहार देने वाले आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।

Want your business to be the top-listed Government Service in Rampur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


PATWAI
Rampur
244901

Opening Hours

Monday 9am - 3pm
Tuesday 9am - 3pm
Wednesday 9am - 3pm
Thursday 9am - 3pm
Friday 9am - 3pm
Saturday 9am - 3pm