31/01/2023
श्री रवि प्रकाश द्वारा लिखित "रामपुर के रत्न" एक संस्मरणात्मक रचना है, जो रामपुर जनपद के उन कतिपय महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डालती है जिन्होंने राजनीतिक, सामाजिक, साहित्यिक आदि जीवन के अनेक क्षेत्रों में सेवा कार्य करके अपनी संगठन शक्ति, व्यवस्था शक्ति तथा कर्मठता का परिचय दिया है।
़ें_और_पढ़ायें
👇👇
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=5463755603752617&id=100003546944393
11/01/2023
*टैगोर काव्य गोष्ठी**कठोपनिषद का पाठ*11 जनवरी 2023, बुधवार
आज दिनांक 11 जनवरी 2023 बुधवार को प्रातः 10:30 से 11:30 तक राजकली देवी शैक्षिक पुस्तकालय (टैगोर स्कूल) के तत्वावधान में टैगोर काव्य गोष्ठी के अंतर्गत "कठोपनिषद का पाठ" किया गया ।
कठोपनिषद का हिंदी काव्य रूपांतरण 2008 में रवि प्रकाश द्वारा किया गया था तथा यह 15 वर्ष के उपरांत द्वितीय सार्वजनिक पाठ रहा । कार्यक्रम का शुभारंभ कविवर शिव कुमार चंदन तथा सहकारी युग प्रेस के स्वामी विवेक गुप्ता द्वारा राम-दरबार के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया गया ।
कठोपनिषद हिंदी पद्य की एक पंक्ति रवि प्रकाश ने पढ़ी तथा दूसरी पंक्ति उपस्थित महानुभावों द्वारा पढ़ी गई ।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. अब्दुल रऊफ (पूर्व प्राचार्य, डिग्री कॉलेज) तथा कविवर शिव कुमार चंदन ने कठोपनिषद के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए । चंदन जी ने एक छंद जीवन के सार-तत्त्व को समझाते हुए भी सुनाया ।
______________________
रवि प्रकाश
प्रबंधक, राजकली देवी शैक्षिक पुस्तकालय (टैगोर स्कूल), पीपल टोला, निकट मिस्टन गंज, रामपुर, उत्तर प्रदेश
मोबाइल 99976 15451