जनमंच - Ranchi Revolt

जनमंच - Ranchi Revolt

Share

जन मंच Ranchi Revolt
आम जनता की आवाज़
जय हिंद
जय झारखंड

24/08/2025
24/08/2025
05/06/2024

जीत की हार्दिक बधाई 🙏👏🎉🎉

Photos from जनमंच - Ranchi Revolt's post 30/05/2024

प्रेस एवं मीडिया से जुड़े सभी आदरणीय बंधुओं का हार्दिक आभार 🙏आपके साथ और विश्वास के लिए नशे से राजधानी रांची को मुक्त करने और एक अच्छा सामाजिक माहौल देने के लिए समाजिक वैचारिक मंच :रांची Revolt जनमंच कृत संकल्प है।

Photos from जनमंच - Ranchi Revolt's post 29/05/2024

रांची में बढ़ते आपराधिक मामले और नशे के खिलाफ रांची रिवोल्ट जनमंच के द्वारा प्रतिकार मार्च राजधानी रांची के मोराबादी मैदान स्थित बापू वाटिका के समक्ष 28 मई को संध्या 6:00 बजे मोमबत्ती जलाकर प्रदर्शन किया गया। साथ ही साथ अगले दिन आज प्रातः सुबह 7:00 बजे प्रतिकार रैली भी निकाली गई जिसमें सैकड़ों युवाओं एवं युवतियों ने भी भाग लिया।

Photos from जनमंच - Ranchi Revolt's post 28/05/2024

सामाजिक-वैचारिक संगठन रांची रिवोल्ट जनमंच के द्वारा झारखण्ड की राजधानी रांची में निरंतर बढ़ते अपराध के विरुद्ध आज दिनांक 28 मई 2024 को शाम 6:30 बजे मोरहाबादी स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष मोमबत्ती जलाकर विरोध प्रकट किया जायेगा और आम लोगों की सशक्त भावना को न केवल समाज के प्रत्येक तबके तक बल्कि सरकार और प्रशासन तक पहुँचाने का प्रयास किया जायेगा. इसके अतिरिक्त कल दिनांक 29 मई 2024 को सुबह 7:30 बजे मोरहाबादी मैदान में एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया है और मुद्दा वही है. रांची में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के मामले में हम सभी नागरिक अपनी कैसी और कितनी भूमिका निभा सकते हैं?
वास्तव में यह बहुत आवश्यक है कि हम सक्रियता के साथ रांची के शांति एवं सौहार्द से भरे वातावरण को हर हाल में कायम रखें. इसमें हमलोग ही अपनी सर्वश्रेष्ठ भूमिका का निर्वहन कर सकते हैं. आप सभी सदस्यों से यह आग्रह है कि उपयुक्त दोनों कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता प्रदान करें और एक शांत, सौम्य एवं विकसित रांची बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें.

Photos from जनमंच - Ranchi Revolt's post 04/02/2024

भोजन वही जो सुख,शांति, संतुष्टि और जीवन में खुशी दे !

Photos from जनमंच - Ranchi Revolt's post 18/12/2023

1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध में वीरता से लड़े सैनिक पोदना बालमुचू राजभवन के समक्ष धरने पर 2 हफ़्तों से बैठे हुए थे। जानकारी मिलते रांची रिवोल्ट जनमंच के सदस्य वहां पहुंचे और उनको सम्मानित किया इसके बाद नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी विधायक भानु प्रताप शाही जी और विधायक अमित मंडल समेत कई गणमान्य पहुंचे और सरकार से इस वीर सैनिक की मांग पूरी करने का आग्रह किया।

Photos from जनमंच - Ranchi Revolt's post 03/12/2023

लीवर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे श्री अशोक कुमार सिन्हा, रिम्स रांची से रेफर होने के बाद बेहतर चिकित्सा के लिये आज शाम रांची से नई दिल्ली भेजे गये. उनके साथ उनकी पत्नी श्रीमती विद्या सिन्हा, बिनय कुमार दूबे उर्फ़ पहलवान भी साथ गये हैं.
इस अवसर पर रांची रेलवे स्टेशन पर डॉ. प्रणव कुमार बब्बू, विधायक समरी लाल, अनुज तिवारी, बाबा संजय रत्नम, सूरज सिन्हा, उपेन्द्र कुमार बब्लू, मो. मुजीब कुरैशी, शमशाद अहमद मुन्ना, प्रो.अरुण सिंह, अरविन्द पाठक, सेवनिवृत न्यायायुक्त एन. एन. श्रीवास्तव, अतुल राज, अभिनव, मौलेश सिंह, विजय दत्त पिन्टू, मुन्ना यादव, सुनील टोप्पो, मो. रऊफ सहित अनेक जागरूक नागरिकों ने ईश्वर से उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की. इस अवसर पर बाबा संजय रत्नम ने वैदिक ऋचाओं का पाठ किया.

Photos from जनमंच - Ranchi Revolt's post 03/12/2023

पूर्व छात्र नेता एवं सामाजिक कार्यकर्त्ता अशोक सिन्हा @ PRESIDENT लिवर की गंभीर बीमार से ग्रसित है. वे पिछले 20 दिनों से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे है और रांची के रिम्स में अपना इलाज करवा रहे है. अब उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. डाक्टरों ने सलाह दी है कि उन्हें तत्काल इलाज के दिल्ली के ILBS अस्पताल में एडमिट किया जाये. आप सभी से अनुरोध है कि यथास्थिति उनकी सहायता करें उन्हीं के नम्बर पर. उनका PAYTM नबर 8709155139 है. इसके बाद कृपया स्क्रीनशॉट को व्हाट्सअप ग्रुप में भी डाल दें.

24/10/2023

💐या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेणसंस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥💐

On this special occasion of Vijayadashami, let's celebrate the victory of good over evil with a heart full of gratitude and joy.
🙏🏼💐🙏🏼

Photos from जनमंच - Ranchi Revolt's post 24/08/2023

झारखंड के खेल मैदानो को बचाने के लिए रांची रिवोल्ट जनमंच के संयोजक डॉ.प्रणव कुमार बब्बू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के मुख्य सचिव माननीय सुखदेव सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. श्री सिंह ने करवाई का दिया आश्वासन. साथ ही साथ राष्ट्रीय आपदा कल कोविड 19 के दौरान रांची रिवोल्ट जनमंच के किए गए कार्यों की सराहना भी किए।

Want your business to be the top-listed Government Service in Ranchi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Website

Address


Ranchi
834002