19/01/2023
https://youtu.be/YRLWH-QlN8M
Indian Road Safety Campaign : Amitabh Bachchan के साथ सड़कों को सुरक्षित बनाने का संकल्प | Hindi News
Indian Road Safety Campaign : सड़क सुरक्षा अभियान का उद्देश्य सभी के हित में सुरक्षित सड़कों की आवश्यकता का प्रचार- प्रसार करना है. यह ...
26/07/2022
*जिला जनसम्पर्क कार्यालय, रांची*
*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक- 26 जुलाई 2022*
===========================
*यातायात पुलिस कर्मियों के लिए प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम*
*ई-चालान मशीन के उपयोग की दी गई जानकारी*
*संयुक्त परिवहन आयुक्त एवं जिला परिवहन पदाधिकारी ने विभिन्न धाराओं की दी जानकारी*
*दो पालियों में दिया गया प्रशिक्षण*
===========================
रांची में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस अब और प्रभावी ढंग से कार्रवाई करती हुई दिखेगी। श्री कृष्ण लोक सेवा प्रशासन संस्थान, रांची में आज दिनांक 26 जुलाई 2022 को यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर ई-चालान मशीन को सफलतापूर्वक चलाने हेतु प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संयुक्त परिवहन आयुक्त श्री रवि शंकर विद्यार्थी, जिला परिवहन पदाधिकारी रांची श्री प्रवीण कुमार प्रकाश, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) श्री जीतवाहन उरांव, पुलिस उपाधीक्षक-2 (यातायात) श्री कपिंदर उरांव, एनआईसी के श्री पुनीत एवं राहुल कुमार तथा परिवहन विभाग के पीएमयू स्टाफ उपस्थित थे।
प्रशिक्षण की शुरुआत संयुक्त परिवहन आयुक्त श्री रवि शंकर विद्यार्थी द्वारा की गयी। उन्होंने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को मोटर अधिनियम का पालन एवं उल्लंघन की स्थिति में किस धारा के तहत कार्रवाई की जाए इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
जिला परिवहन पदाधिकारी श्री प्रवीण कुमार प्रकाश ने मोटर अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत किस प्रकार जुर्माना अधिरोपित किया जाए इस संबंध में एक-एक कर सभी धाराओं की विस्तृत जानकारी दी। श्री प्रवीण कुमार प्रकाश ने अवयस्क द्वारा वाहन चलाने की स्थिति में अभिभावक के विरुद्ध किस प्रकार धारा 199A के तहत जुर्माना अधिरोपित किया जाए इसकी भी जानकारी दी। जिला परिवहन पदाधिकारी ने किसी प्रवर्तन अधिकारी द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर धारा 210 B के तहत किस प्रकार जुर्माना लगाया जाए इस बारे में भी बताया।
*ई-चालान मशीन के उपयोग की दी गई जानकारी*
प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम के दौरान एसआई, एएसआई तथा यातायात पुलिसकर्मियों को ई-चालान मशीन के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। दो पालियों में एनआईसी एवं एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधियों ने सभी को मशीन के उपयोग और इस दौरान आनेवाली तकनीकी समस्या और समाधान की जानकारी दी। सभी को बताया गया कि ऑन स्पॉट क्यूआर कोड के माध्यम से भुगतान प्राप्त करने हेतु मशीन के सॉफ्टवेयर को अपडेट किया गया है।
===========================
➡️ *कोविड-19 का 💉अवश्य लें*
➡️ *कोविड-19 वैक्सीन ✅ है*
➡️ *😷 का इस्तेमाल करें*
➡️ *🤒 खांसी, सांस लेने में तकलीफ हो तो 👨🏻⚕️ से संपर्क करें*
===========================
* *
13/07/2022
Champai Soren Tax Exemption and Relaxation in Penalty to Jharkhand registered commercial vehicles.