Birsa Blessing Centre

Birsa Blessing Centre

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Birsa Blessing Centre, Housing and homeless shelter, Churingarha, Goshala Road, Near DAV Nirja Sahay Public School, Sukurhuttu, Kanke, Ranchi, Jharkhand-834006, Ranchi.

Photos from Birsa Blessing Centre's post 01/03/2026

*होली मिलन कार्यक्रम*

आज Birsa Blessings Centre कांके रांची में दिव्यांगजन के साथ विगत वर्ष के भांति इस वर्ष भी होली मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित की गई। सामाजिक दायित्व के तहत डॉ अनुराधा वत्स के द्वारा दिव्यांगजन को वस्त्र दान किया गया। इस कार्यक्रम हेतु अजय मुंडा जी का सराहनीय सहयोग रहा। इस कार्यक्रम में डॉ अनुराधा वत्स, अजय मुंडा, संस्था सचिव राजू कुमार सिंह, पवन कुमार शर्मा, राहुल कुमार, दीपक मालिक, सौरभ, निरंजन, महावीर, कंचन, गुलफान खान और स्थानीय दिव्यांगजन की उपस्थिति रही।

Photos from Birsa Blessing Centre's post 12/02/2025

आज बिरसा ब्लेसिंग सेंटर, कांके में दिव्यांगजन के लिए सुगम शौचालय का उद्घाटन हुआ। उद्घाटन राउंड टेबल इंडिया के महिला विंग के द्वारा किया गया।

19/10/2024

आनंद विहार टर्मिनल से रक्सौल जा रही एक महिला यात्री, जो सद्भावना एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 14018) के B-1 कोच में बर्थ नंबर 11 पर यात्रा कर रही थी, ने रास्ते में असहज महसूस किया और मदद के लिए रेलवे से संपर्क किया। ट्रेन बलिया से आगे बढ़ने पर समस्या बढ़ने लगी, तो उन्होंने रेल मदद ऐप का इस्तेमाल करते हुए सेनेटरी पैड की मांग की।

यह संदेश कंट्रोल रूम के माध्यम से छपरा रेलवे स्टेशन स्थित टीसी कार्यालय तक पहुंचा। वहां टीसी प्रतिमा कुमारी ने बिना किसी संकोच के महिला यात्री की जरूरत को समझते हुए अपने सहयोगी को बाजार भेजकर सेनेटरी पैड मंगवाया। जैसे ही सद्भावना एक्सप्रेस छपरा जंक्शन पहुंची, प्रतिमा कुमारी ने खुद प्लेटफार्म नंबर तीन पर जाकर महिला यात्री की सीट पर पैड उपलब्ध कराया और उनका हालचाल भी पूछा। महिला ने न केवल रेलवे की इस मदद के लिए धन्यवाद दिया, बल्कि पैड की कीमत भी चुकाई।

छपरा स्टेशन के टीसी कार्यालय के अनुसार, यह पहली बार था जब किसी महिला यात्री ने इस तरह की मांग की, और इसे पूरे सम्मान और संवेदनशीलता के साथ पूरा किया गया। यात्रियों और सहयात्रियों ने भी रेलवे की इस पहल की सराहना की।

10/06/2024

हमारे जीवन में वृक्ष का इतना महत्व है कि वृक्ष के बिना हम अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। जीवन शक्ति प्रदान करने वाली ऑक्सीजन हमें वृक्षों से ही प्राप्त होती है। यदि ऑक्सीजन ना हो तो सभी जीव घुट घुट कर मर जाएगा। संपूर्ण विश्व पर्यावरण संरक्षण पर जोर दे रहा है। प्रकृति पर नियंत्रण और जीवन शक्ति को बनाए रखने के लिए वृक्ष का लगाना आवश्यक हो गया है। इसी के ध्यान में रखते हुए, आज दिनांक 10 जून 2024 को बिरसा ब्लेसिंग सेंटर, कांके रांची के प्रांगण में दिव्यांगजन के साथ मिल कर जैन महिला संस्कार ग्रुप के सम्मानित सदस्यों के द्वारा 101 फलदार वृक्षरोपण किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण एवं पौधा रोपण के बाद उनके देखभाल पर जागरूक किया गया। वृक्षारोपण करने में संस्था(बिरसा विकलांग उत्थान एवं कल्याण समिति)के टीम का भी सहयोग एवं सराहनीय भूमिका रही।


Want your business to be the top-listed Government Service in Ranchi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address


Churingarha, Goshala Road, Near DAV Nirja Sahay Public School, Sukurhuttu, Kanke, Ranchi, Jharkhand-834006
Ranchi
834006

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm