19/12/2023
श्री सर्वमंगला मां दुर्गा मंदिर जे पी मार्केट धुर्वा रॉंची में Connecting Hopes अन्नदानम धुर्वा के सहयोग सें आज रक्तदान शिविर आयोजित किया गया जिसमें आज 14 लोगो नें रक्तदान किए।
रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरो को बहुत बहुत धन्यवाद।
आपके दिए हुए रक्त सें झारखण्ड के सबसे बडे मेडिकल कालेज रिम्स में दुर दरार गॉंव आदि से हुए मरीजो को राहत मिलेगी।
24/11/2023
सरस्वती शिशु मंदिर के जनक श्रद्धेय कृष्ण चंद्र गांधी जी की पुण्यतिथि मनाई गई|
रांची के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर धुर्वा में सरस्वती शिशु मंदिर के जनक श्रद्धेय कृष्ण चंद्र गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्री कृष्ण गांधी स्मृति पुरस्कार सह रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ प्रभात रंजन, शिशु रोग विशेषज्ञ , धुर्वा रांची ने कृष्ण चन्द्र गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी | विद्यालय के मंत्री श्री अखिलेश्वर नाथ मिश्र ने बताया की कृष्ण चन्द्र गांधी जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक थे | उन्होंने 1952 में गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) में सरस्वती शिशु मंदिर की स्थापना की | इस अवसर पर विद्यालय में सामूहिक देशभक्ति गीत गायन प्रतियोगिता हुई | प्रतिभागी भैया/ बहनों को पुरस्कृत किया गया | इस अवसर पर राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान रांची (रिम्स) की सहायता से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया | आचार्य , समिति के सदस्यगण तथा अभिभावकों ने रक्तदान किया| इस अवसर पर सह मंत्री डॉ धनेश्वर महतो ,कोषाध्यक्ष एस वेंकट रमन ,सदस्य श्री विजय केसरी ,सदस्य श्री नर्मदेश्वर मिश्र, कनेक्टिंग होप्स के रंजन कुमार, अन्नदानं, धुर्वा प्रभात कुमार राजन, प्राचार्य डॉ संध्या सिंह ,उप- प्राचार्य ललन कुमार उपस्थित रहे |
प्राचार्य
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर धुर्वा रांची
15/06/2023
14 जून विश्व रक्त दाता दिवस पर@ Connecting Hopes और अन्नदान धुर्वा को रिम्स ब्लड बैक के लिए सबसे अधिक रक्तदान शिविर और सबसे ज्यादा रक्तदान करवाने पर कल झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति प्रोजेक्ट डायरेक्टर भुवनेश प्रताप सिंह जी के द्वारा सम्मानित किया गया। Jharkhand State AIDS Control Society
26/02/2023
हम कहते हैं कि ब्लड बैंक में ब्लड नहीं रहता तो कभी हम लोगों ने यह सोचा ब्लड बैंक में ब्लड कहां से आएगा जब तक हम और आप स्वैच्छिक रक्तदान नहीं करेंगे तभी तो ब्लड बैंक में ब्लड होगा रक्तदान खुद भी करें और दूसरे को रक्तदान करने के लिए लोगों का मनोबल बढ़ाएं आजकल होली समारोह भी सभी जगह मनाए जा रहे हैं इसी बीच आप लोग भी एक रक्तदान शिविर लगाए और रक्तदान करें और सभी रक्तदाता को रंग गुलाल लगाएं होली की शुभकामनाएं दें यह करके देखें यह होली समारोह से कम नहीं!
दुर्गा मंदिर परिसर अरगोडा में आज Connecting Hopes अन्नदानं धुर्वा - रांची #नवीन साहु जी द्वारा रक्तदान शिविर लगाया गया जिसमें आज 26 रक्तवीरो नें रक्तदान किए। सभी रक्तवीरो को बहुत बहुत धन्यवाद 🍯 ❤