आज पुलिस कार्यालय, रांची के कक्ष संख्या-307 में अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय), झारखंड-सह- पुलिस महानिरीक्षक, रांची प्रक्षेत्र महोदय द्वारा विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं अनुसंधान से संबंधित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची, पुलिस अधीक्षक (नगर), पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), अपर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली), सभी पुलिस उपाधीक्षक एवं जिले के सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान जिले की विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, अनुसंधान की प्रगति तथा विभिन्न विशेष अभियानों की विस्तृत समीक्षा की गई। अपर पुलिस महानिदेशक सह पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने थाना क्षेत्रों में ऐसे संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थलों को चिन्हित करें, जहाँ अपराध नियंत्रण एवं निगरानी के उद्देश्य से सीसीटीवी कैमरों की आवश्यकता है। साथ ही, पूर्व से स्थापित सीसीटीवी कैमरों की समीक्षा करते हुए अतिरिक्त आवश्यक स्थलों का चयन कर वहाँ उपयुक्त तकनीक के सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में जिले में कार्यरत पीसीआर, टाइगर मोबाइल, शक्ति कमांडो, हाईवे पेट्रोलिंग एवं अन्य गश्ती दलों के कार्यों की समीक्षा की गई। गश्ती व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
अनुसंधान संबंधी मामलों की समीक्षा के क्रम में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (SC/ST) अत्याचार निवारण अधिनियम से संबंधित कांडों के अनुसंधान, पीड़ितों को विधिसम्मत सहायता उपलब्ध कराने, समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप कांडों के निष्पादन हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन, गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान, वैज्ञानिक साक्ष्यों के उपयोग तथा आरोप-पत्रों के समय पर समर्पण पर विशेष बल दिया गया।
बैठक में गुमशुदा बच्चों (Missing Child) से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की गई। इस संबंध में मानक कार्यप्रणाली (SOP) के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित करने, प्रत्येक मामले में निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने तथा बच्चों की शीघ्र बरामदगी हेतु समन्वित प्रयास करने का निर्देश दिया गया।
NDPS अधिनियम से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए मादक पदार्थों के अवैध व्यापार एवं तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। सभी पुलिस उपाधीक्षकों एवं थाना प्रभारियों को मादक पदार्थों की बिक्री, परिवहन एवं वितरण से संबंधित सूचनाओं का व्यवस्थित संकलन कर उसके आधार पर प्रभावी छापामारी एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। विशेष रूप से विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों के आसपास के क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने तथा आवश्यकतानुसार विशेष अभियान एवं छापामारी चलाने का निर्देश दिया गया।
इसके अतिरिक्त दिनांक 10 जून 2026 से 25 जून 2026 तक जिले के विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों में मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के संबंध में व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित करने का निर्देश दिया गया, ताकि युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जा सके।
बैठक में संगठित अपराध, रंगदारी, आपराधिक गिरोहों एवं अन्य आपराधिक गैंगों की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी एवं निरंतर कार्रवाई करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सक्रिय अपराधियों की पहचान, उनके आर्थिक एवं आपराधिक नेटवर्क का विश्लेषण तथा विधिसम्मत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
भूमि संबंधी अपराधों एवं भू-माफियाओं से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए ऐसे मामलों में त्वरित अनुसंधान एवं अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई करने तथा ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में आगामी पर्व-त्योहारों एवं सार्वजनिक आयोजनों के मद्देनज़र विधि-व्यवस्था संधारण हेतु भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, गश्ती व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु सभी पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।
बैठक के अंत में अपराध नियंत्रण, गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान, संगठित अपराधियों एवं आपराधिक गिरोहों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई तथा उत्कृष्ट पुलिस कार्य के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची महोदय एवं पुलिस अधीक्षक (नगर), रांची महोदय को अपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के उन अनुसंधानकर्ताओं को भी प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया, जिनके द्वारा महत्वपूर्ण कांडों का सफल उद्भेदन किया गया, अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई तथा अनुसंधान पूर्ण कर समयबद्ध रूप से आरोप-पत्र समर्पित किया गया।
अपर पुलिस महानिदेशक महोदय ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को जनता के प्रति संवेदनशील, जवाबदेह एवं पेशेवर दृष्टिकोण अपनाते हुए अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण तथा गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित करने हेतु सतत प्रयासरत रहने का निर्देश दिया।
Ranchi Police
The official page of Ranchi Police.For emergency Dial Up100
आज दिनाक 01.06.2026 को राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लेने के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक रांची महोदय द्वारा पुलिस अधीक्षक यातायात महोदय के साथ रांची नगर के प्रमुख चौक अल्बर्ट एक्का चौक से लेकर अंजुमन प्लाजा तक निरीक्षण किया l निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे गैर कानूनी पार्किंग करने वाले,दुकान लगाने वाले एवं अन्य अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई l पैदल चलने वाले यात्रियों के मार्ग के पर मोटरसाइकिल एवं अन्य गाड़ियों लगाने वाले चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई lपार्किंग स्टैंड में लगे गाड़ियों को सुंयोजित ढंग से पार्क कराया गया l ट्रैफिक पोस्ट में तैनात ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी और जवानों को भी वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया l इस मौके पर स्थानीय पुलिस उपाधीक्षक, स्थानीय थाना प्रभारी और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे l
आज दिनांक-30.05.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, राँची को गुप्त आसूचना मिली कि संगठित गिरोह के फिरार सक्रिय कुख्यात अपराधकर्मी झांगुर ग्रुप के प्रमुख रामदेव उरांव, उम्र करीब 47 वर्ष, पे० स्व० रूधवा उरांव, ग्राम देवरागानी, पो० सातो, थाना बिशुनपुर, जिला गुमला एवं उनके संगठन के सदस्य गुमला एवं राँची जिला के सीमा पर भ्रमणशील हैं एवं पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण का प्रयास कर रहे हैं।
उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची द्वारा आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, राँची के निर्देशन में श्री दीपक कुमार, पुलिस उपाधीक्षक बेडो, राँची के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। प्राप्त सासूचना के आधार पर उक्त टीम बेड़ो थानान्तर्गत लमकाना पहुँची। उक्त अपराधकर्मियों के सन्दर्भ में समान सूचना गुमला जिला पुलिस को भी मिली, उनके द्वारा आसूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक, गुमला द्वारा पु०अ०नि० मोहन कुमा सिंह, थाना प्रभारी घाघरा एवं पु०अ०नि० विकास कुमार, घाघरा थाना तथा सशस्त्र बल को सम्मिलित कर एक टीम राँची-गुमला सीमा पर भेजी गयी। दोनों ही जिलों की टीम गुमला राँची जिला के सीमा पर पहुँची तो पुलिस को देखते ही इन तीनों के द्वारा स्वयं को संगठित अपराध गिरोह झांगुर ग्रुप का प्रमुख एवं सक्रिय क्रियावादी बताया एवं झारखण्ड सरकार की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर समाज के मुख्य धारा में जुड़ने हेतु आत्मसमर्पण करने की इच्छा जतायी। तदनुसार तीनों अपराधकर्मियों ने राँची एवं गुमला के संयुक्त पुलिस टीम के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।
उल्लेखनीय है कि कुख्यात अपराधकर्मी रामदेव उरांव सक्रिय संगठित गिरोह झांगुर ग्रुप का प्रमुख है एवं पाँच लाख का ईनामी है। इसके विरूद्ध विभिन्न जिलों में लगभग 29 काण्ड दर्ज है।
आत्मसमर्पित अपराधकर्मियों की विवरणीः-
1. संगठित अपराधी गिरोह झांगुर ग्रुप के प्रमुख रामदेव उरांव, उम्र करीब 47 वर्ष, पे० स्व० रूधवा उरांव, ग्राम-देवरागानी, पो० सातो, थाना बिशुनपुर, जिला गुमला
2. झांगुर ग्रुप का सक्रिय सदस्य प्रसाद उरांव, उम्र करीब 24 वर्ष, पे० बालदेव उरांव, ग्राम-देवरागानी, पो० सातो, थाना बिशुनपुर, जिला गुमला एवं
3. झांगुर ग्रुप का सक्रिय सदस्य सुबास उरांव, उम्र करीब 23 वर्ष, पे० मुन्ना उरांव, ग्राम-देवरागानी, पो० सातो, थाना बिशुनपुर, जिला गुमला।
बरामद सामानों की विवरणीः-
1. एक स्वचालित हथियार, जिसके बॉडी पर A56-2 571072 लिखा हुआ
2. जिंदा कारतूस - 30 चक्र
3. मैगजीन 01 अद्द
4. एक स्वचालित SLR रायफल
5. जिंदा कारतूस 15 चक्र
6. मैगजीन- 01 अद्द
दिनांक 28.05.2026 को समय करीब 20:00 बजे गुप्त सूचना हुई की गोंदा थाना क्षेत्र के चाँदनी चौक, धावन नगर के पास रॉक व्यू अपार्टमेंट के एक फ्लैट में कुछ अपराधी जमा हुए हैं तथा साईबर ठगी से संबंधित अपराध कर रहे हैं । उक्त अपार्टमेंट में विधिवत छापामारी करने पर फ्लैट के अंदर कुल 05 लोगों को उपस्थित पाया गया तथा तलाशी लेने पर उक्त पाँचों लोगों के पास से कई आपत्तिजनक समान बरामद हुए। पुछताछ करने पर बताया गया कि उक्त लोगों के द्वारा अन्य लोगों का फर्जी पहचान पत्र बनाकर उनका फर्जी एकाउन्ट खोलकर साईबर अपराध किया जाता है। सभी सामानों को विधिवत जप्त करते हुए गिरफ्तार किया गया l
जप्त समानो की सुची
1. विभिन्न बैंको के अलग-अलग नाम से कुल 50 पासबुक,
2. विभिन्न बैंको के कुल 26 डेविट कार्ड,
3. विभिन्न बैंको के अलग- अलग नाम से कुल 08 चेक बुक,
4. कुल 13 मोबाईल फोन जिसमें 08 का लॉक खुले होने के कारण IMEI No. नोट किया गया जवकि 03 मोबाईल स्क्रीनलॉक, 01 मोबाईल स्वीच ऑफ तथा 01 मोबाईल का पीन द्वारा स्क्रीन लॉक
5. 03 आधार कार्ड
प्रेस विज्ञप्ती
आज दिनांक 29.05.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक रांची को मिली गुप्त सुचना मिली की चुटिया थाना अंतर्गत पावर हाउस छठ तालाब के पास अवैध ब्राउन सुगर का खरीद विक्री की जा रही है। उक्त सुचना के सत्यापन एवं छापामारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक, कोतवाली रांची के नेतृत्व में टीम गठीत कर छापामारी किया गया। छठ तालाब के पास से एक अवैध ब्राउन सुगर के तस्कर को पकड़ा गया जिसके पास से लगभग 32 ग्राम ब्राउन सुगर बरामद हुआ। अन्य अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।
जप्त प्रदर्श :-
1. करीब 32 ग्राम अवैध ब्राउन सुगर
2. एक विवो कम्पनी का एन्ड्रोईड मोबाईल फोन
3. एक हिरो कम्पनी का HF Deluxe मोटरसाईकिल रजिस्टेशन नं0- JH24F0449
दिनांक 28.05.2025 को देर शाम वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, रांची को आसूचना प्राप्त हुई कि प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पी०एल०एफ०आई० (पिपुल लिबरेषन फ्रंट ऑफ इंडिया) का स्टेट चीफ एवं 10 लाख ईनामी नक्सली अमृत होरो उर्फ मेचो उर्फ सूर्या उम्र करीब 34 वर्ष पिता सुशील होरो ग्राम जामाकेल सिमरटोली थाना लापुंग जिला रांची, अपने साथियों के साथ हथियार बंद होकर लापुंग थाना अंतर्गत महुगांव जंगल के आस-पास भ्रमणशील है एवं किसी बडी उग्रवादी घटना कारित करने की योजना बना रहा है।
उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची द्वारा आवश्यक कार्रवाई हेतु श्री गौरव गोस्वामी (भा०पु०से०) पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, राँची के निर्देशन में श्री दीपक कुमार, पुलिस उपाधीक्षक बेडो, राँची के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया।गठित टीम द्वारा देर रात ग्राम महुगांव के पास स्थित जंगलनुमा ईलाके में घेराबंदी कर एक हथियारबंद व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति द्वारा अपना नाम पता अमृत होरो उर्फ मेचो उर्फ सूर्या उम्र करीब 34 वर्ष पिता सुशील होरो, ग्राम-जामाकेल सेमरटोली, थाना-लापुंग, जिला-राँची, लापुंग थाना बताया गया एवं स्वयं को प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI का स्टेट चीफ बताया।
अमृत होरो के द्वारा झारखण्ड के राँची सहित कई जिलों में नक्सली घटनाओं को अंजाम दिया गया, एवं आगजनी एवं फायरिंग की घटनाएं कारित की गई। कुख्यात नक्सली अमृत होरो के द्वारा राज्य के विभिन्न जिला/थाना क्षेत्रों में व्यवसायियों एवं प्रतिष्ठित व्यक्तियों को फोन/सोशल मिडिया एप के माध्यम से जान मारने की धमकी दी गई एवं अवैध लेवी / रंगदारी राशि की मांग की गई। इस संबंध में राँची एवं आस पास के जिलों यथा गुमला, खूंटी में इनके विरूद्ध 50 से भी अधिक कांड दर्ज हैं। क्रियावादी अमृत होरो पर कई गंभीर अपराधिक कांड जैसे हत्या, रंगदारी, लेवी मांगना इत्यादि दर्ज हैं। जिनमें ये वांछित थे और वर्तमान में फिरार चल रहे थे।
गिरफ्तार नक्सली की विवरणीः-
प्रतिबंधित पी०एल०एफ०आई० संगठन का प्रमुख (स्टेट चीफ) अमृत होरो उर्फ मेचो उर्फ सूर्या उम्र करीब 34 वर्ष पिता सुषील होरो ग्राम जामाकेल सिमरटोली थाना लापुंग जिला राँची,
सामानों की विवरणीः-
1. एक स्वचालित पिस्टल
2. जिंदा कारतूस 04 अद्द
3. मोबाईल फोन 03 अद्द
4. PLFI नक्सली पर्चा
वरीय पुलिस अधीक्षक,रांची महोदय के निर्देशानुसार आगामी बकरीद पर्व को ध्यान में रखते हुए और विधि व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु,आज दिनांक 27.05.26 को रांची के फिरायालाल चौक से सुजाता चौक -एकरा मस्जिद-कर्बला चौक-पथलकुदवा-चर्च रोड-थड़पखना मस्जिद-लालपुर-हिंदपीढ़ी-डेली मार्केट-कोतवाली आदि क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया l पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर पुलिस अधीक्षक कोतवाली एवं वरीय पुलिस उपाधीक्षक नगर के द्वारा बाइक दस्ता के साथ लोअर बाजार, हिंदपीढ़ी, डेली मार्केट, चुटिया, डोरंडा, सदर, बरियातू थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया |फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य पर्व के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखना,आमजन में विश्वास को बनाये रखना और आकस्मिकता की स्थिति से निपटने की पूर्व तैयारी करना है। इस दौरान संवेदनशील क्षेत्रों, जुलूस के रूट में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति और सुरक्षा की स्थिति की सूक्ष्मतापूर्वक समीक्षा की गई तथा प्रतिनियुक्त बलों को ब्रीफ किया गया l फ्लैग मार्च में अन्य स्थानीय पुलिस उपाधीक्षक,स् थानीय थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे l RAF की एक कंपनी भी इस फ्लैग मार्च में शामिल थी | इस तरह का फ्लैग मार्च रांची के विभिन्न थाना क्षेत्रो में भी निकाला गया है l आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि एवं असामाजिक तत्वों की तुरंत सूचना पुलिस तक पहुंचायें l
आज दिनांक 26.05.2026 को अपराह्न 02:00 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची द्वारा पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, पुलिस उपाधीक्षक, सिल्ली एवं बेड़ो की उपस्थिति में संबंधित पुलिस निरीक्षक एवं थाना प्रभारियों के साथ अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था, लंबित काण्डों एवं आगामी त्योहारों की तैयारियों की समीक्षा हेतु बैठक आहूत की गयी। उक्त बैठक में पुलिस निरीक्षक, अनगड़ा एवं बेड़ो अंचल सहित थाना प्रभारी, ओरमांझी, अनगड़ा, सिकिदिरी, सिल्ली, मुरी, बेड़ो, लापुंग, नरकोपी एवं ईटकी उपस्थित थे। बैठक में अपराध पर नियंत्रण, विधि-व्यवस्था को सशक्त करने, बकरीद पर्व की तैयारियों के संबंध में परिचर्चा हुई। बैठक में थानावार लंबित काण्डों का समीक्षा कर निष्पादन हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये साथ ही काफी समय से लंबित पुराने काण्डों के अनुसंधान के क्रम में निर्दिष्ट शेष कार्रवाईयों का अनुपालन अविलंब सुनिश्चित करते हुए प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध रूप से निष्पादित करने हेतु निर्देशित किया गया।
दिनांक-24.05.2026 को सदर थाना क्षेत्र अन्तर्गत कांटा टोली-कोकर चौंक के बीच में कब्रिस्तान के पास अज्ञात चार अपराधकर्मियों के द्वारा कांटा टोली, खादगढ़ा बस स्टैण्ड से आ रहे टोटो पर सवार व्यक्तियों एवं अन्य राहगीरों के साथ हथियार एवं चाकू का भय दिखाकर मोबाईल एवं पैसा का लूट पाट किया गया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के कुछ ही घंटों में घटना में संलिप्त एक अपराधकर्मी को पकड़ लिया गया। पकडाये अपराधकर्मी के पास से घटना में प्रयुक्त एक देशी लोडेड कट्टा, चाकु एवं लुटे किये गये मोबाईल सहित कुल-04 मोबाईल फोन बरामद किया गया। काण्ड में संलिप्त अन्य अपराधकर्मियों के विरुद्ध गिरफ्तारी हेतु छापामारी किया जा रहा है।
जप्त किये गये सामानों का विवरणः -
1. एक लोडेड देशी कट्टा,
2. लोहे का सिल्वर रंग का धारदार चाकू
3.नोकिया कम्पनी का काला रंग का एक की-पैड मोबाईल,
4. वीवो कम्पनी का काला रंग का दो स्मार्ट मोबाईल,
आज दिनांक-25.05.2026 को कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सुबह करीब 06:00 बजे मार्निंग वाक से लौट रही एक 75 वर्षीय वृद्ध महिला का सोने का झुमका एवं गले का चेन को झपट्टा मारकर तीन मोटरसाइकिल सवार अपराध कर्मियों द्वारा छिन लिया गया। काण्ड की गंभीरता को देखते हुए वरीय पदाधिकारी के द्वारा त्वरित कार्यवाही करने हेतू निर्देशित किया गया। उक्त निर्देश के आलोक में त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घंटे के अन्दर काण्ड में संलिप्त तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया एवं इनके निशानदेही पर इसके पास से छिने गये समानों को भी बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों का लंबा अपराधिक इतिहास रहा है।
बरामद समानः -
1.कान का झुमका दो पीस सोने जैसा,
2.झुमका का लटका चेन एक पीस सोने जैसा,
3. गला का चेन सोने जैसा एक पीस,
4. दो मास्क,
5. तीन एंडरायड मोबाइल,
6.घटना मे प्रयक्त पल्सर मोटरसाइकिल
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Address
Ranchi
834001
