Jharkhand Vidhansabha TV

Call Directions Website Contact the organization

Jharkhand Vidhansabha TV Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Jharkhand Vidhansabha TV, Government Organization, Jharkhand New Vidhan Sabha Building, Ranchi.

झारखण्ड विधान सभा, झारखण्ड राज्य की सर्वोच्च विधायी संस्था है | राज्य गठन के साथ ही 15 नवम्बर, 2000 को यह अस्तित्व में आयी तब Heavy Engineering Corporation (HEC) के लेनिन हॉल में इसे अधिष्ठापित किया गया |

02/10/2026

झारखण्ड के स्वतंत्रता सेनानी शेख भिखारी जी की जयंती पर खास ||

गांधी जयंती के अवसर पर आज झारखण्ड विधान सभा के माननीय अध्यक्ष श्री रबीन्द्र नाथ महतो ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित...
02/10/2026

गांधी जयंती के अवसर पर आज झारखण्ड विधान सभा के माननीय अध्यक्ष श्री रबीन्द्र नाथ महतो ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर माननीय अध्यक्ष ने कहा कि बापू ने अहिंसा, प्रेम और सत्य के आग्रह से न केवल भारत को स्वतंत्रता का मार्ग दिखाया, बल्कि सम्पूर्ण विश्व को शांति, सद्भाव और मानवता का संदेश दिये हैं ।
माननीय अध्यक्ष ने बताया कि वे हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (CPA) सम्मेलन (13 से 19 सितंबर, 2026) में भाग लेकर लौटे हैं। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने महात्मा गांधी से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों एवं आश्रम का भ्रमण किया । उन्होंने इस यात्रा के दौरान गांधी से जुड़े स्मृतियों क़रीब से समझने की भी प्रयास किये । गांधी का डरबन से प्रिटोरिया तक का रेल यात्रा, एक बैरिस्टर से राष्ट्रपिता बनने तक की यात्रा थी।
दक्षिण अफ्रीका के पीटरमैरिट्जबर्ग में गांधी जी ने जो अपमान सहा, उसे उन्होंने अपना निजी अपमान नहीं, बल्कि प्रत्येक भारतीय का अपमान माना।
रंगभेद के विरुद्ध उनका संघर्ष वहीं से प्रारंभ हुआ और दक्षिण अफ्रीका की धरती पर ही सत्याग्रह का पहला सफल प्रयोग हुए।
उन्होंने कहा कि मुझे व्यक्तिगत रूप से एहसास हुआ की दक्षिण अफ्रीका में आज भी एक भारतीय के प्रति विशेष सम्मान का भाव है, इसका मूल कारण गांधी जी द्वारा बोया गया सत्य और अहिंसा का संस्कार है।
इससे यह सिद्ध होता है कि गांधी जी की प्रासंगिकता आज वैश्विक स्तर पर पहले से भी अधिक है । उल्लेखनीय है की दक्षिण अफ्रीका में हुए सम्मेलन के उपरांत प्रकाशित हुए “CPC BULLETIN” पत्रिका के कवर पेज में माननीय अध्यक्ष श्री रबीन्द्र नाथ महतो को स्थान दिया गया है।
सत्याग्रह ,स्वदेशी और स्वच्छता आंदोलन के माध्यम से बापू का सपना एक ऐसे भारत का था, जहाँ विकास की रोशनी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे, जहाँ गरीब और वंचित को सम्मान मिले, गाँव आत्मनिर्भर और सशक्त बनें तथा प्रकृति के संतुलन के साथ विकास हो।
गांधी जयंती केवल उन्हें याद करने का दिन नहीं है, बल्कि उनके आदर्शों जनसेवा, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित को अपने आचरण में उतारने के संकल्प को मज़बूत करने का भी दिन है ||

कोलेबिरा के माननीय विधायक श्री नमन बिक्सल कोनगाड़ी को झारखण्ड विधान सभा की ओर से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं  ||
02/10/2026

कोलेबिरा के माननीय विधायक श्री नमन बिक्सल कोनगाड़ी को झारखण्ड विधान सभा की ओर से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं ||

भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन, सत्य, अहिंसा, प्रेम और सद्भावना के मार्ग पर चलकर ...
02/10/2026

भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन, सत्य, अहिंसा, प्रेम और सद्भावना के मार्ग पर चलकर देश को स्वतंत्रता की राह दिखाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन ||

अमर शहीद शेख भिखारी जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन, उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध अदम्य साहस और वीरता के साथ संघर्...
02/10/2026

अमर शहीद शेख भिखारी जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन, उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध अदम्य साहस और वीरता के साथ संघर्ष किया तथा देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया ||

झारखण्ड विधान सभा सचिवालय में आज श्री सुरेन्द्र कुमार, सहायक प्रशाखा पदाधिकारी, के सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह ...
30/09/2026

झारखण्ड विधान सभा सचिवालय में आज श्री सुरेन्द्र कुमार, सहायक प्रशाखा पदाधिकारी, के सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया ।
श्री सुरेन्द्र कुमार ने 13 फरवरी, 1990 को बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग में सरकारी सेवक के रूप में अपना कार्यकाल शुरू किये थे । स्वास्थ्य विभाग में सेवा देने के बाद उन्होंने 1 अक्टूबर 2007 को झारखण्ड विधान सभा सचिवालय में सहायक के पद पर योगदान दिया। अपनी योग्यता, कार्यदक्षता तथा सौहार्दपूर्ण और हँसमुख स्वभाव के कारण उन्होंने विधान सभा के सभी कर्मियों के बीच अपनी विशिष्ट स्थान बनायी।
समारोह में विधान सभा सचिवालय के प्रभारी सचिव श्री रंजीत कुमार सहित सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने उनके सेवानिवृत्ति के उपरांत स्वस्थ, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना की।
इस अवसर पर प्रभारी सचिव श्री रंजीत कुमार ने कहा कि किसी भी संस्थान की कार्यप्रणाली को सुचारु रूप से संचालित करने में कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। श्री सुरेन्द्र कुमार ने अपने सेवाकाल के दौरान सौंपे गए दायित्वों का निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया है ।उन्होंने कहा, "मैं सेवानिवृत्त निवृत्ति के बाद उनके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना करता हूँ ||

माननीय अध्यक्ष झारखण्ड विधान सभा, श्री रबीन्द्र नाथ महतो से आज उनके कार्यालय कक्ष में फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्...
30/09/2026

माननीय अध्यक्ष झारखण्ड विधान सभा, श्री रबीन्द्र नाथ महतो से आज उनके कार्यालय कक्ष में फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष श्री तुलसी पटेल के नेतृत्व में चैंबर के प्रतिनिधिमंडल, उपाध्यक्ष श्री विकास विजयवर्गीय, कोषाध्यक्ष श्री नवजोत अलंग, संयुक्त सचिव श्री अमित शर्मा एवं संयुक्त सचिव सुश्री पूजा धाधा ने भेंट वार्ता की।
मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने माननीय अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया, इसके पश्चात राज्य के औद्योगिक एवं व्यापारिक विकास को गति देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ज्ञापन भी सौंपी। ज्ञापन में मुख्य रूप से झारखण्ड के नगर निकायों में होल्डिंग टैक्स की दरों, झारखण्ड की खासमहल से आच्छादित भूमि, व्यापारिक संस्थान प्रतिष्ठान की सुरक्षा। इसके अलावा ट्रेड लाइसेंस व्यवस्था की समीक्षा इत्यादि विषय पर प्रस्ताव दिए गए हैं।
माननीय अध्यक्ष ने ज्ञापन पर सकारात्मक रुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस पर विधि सम्मत करवाई के लिए मैं सरकार को प्रेषित कर दूँगा ||

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन  ||
26/09/2026

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन ||

24/09/2026

माननीय अध्यक्ष, झारखण्ड विधान सभा श्री रबीन्द्र नाथ महतो ने आज प्रातः जमशेदपुर में हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में झारखण्ड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री एवं महागामा विधान सभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह की सुपुत्री के असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
माननीय अध्यक्ष ने कहा कि एक माँ के लिए अपनी पुत्री का इस प्रकार असमय मृत्यु अत्यंत पीड़ादायक है और पूरे परिवार के लिए यह अपूरणीय क्षति है।
उन्होंने कहा कि इस असहनीय दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी पूरी संवेदना हैं।
मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि इस सड़क हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें ||

झारखण्ड के महान स्वतंत्रता सेनानी, टाना आन्दोलन के जनक, जतरा टाना भगत जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन ।
23/09/2026

झारखण्ड के महान स्वतंत्रता सेनानी, टाना आन्दोलन के जनक, जतरा टाना भगत जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन ।

Address

Jharkhand New Vidhan Sabha Building
Ranchi
834004

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jharkhand Vidhansabha TV posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Jharkhand Vidhansabha TV:

Shortcuts

Share