Swamii Devendra Prakash

Swamii Devendra Prakash

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Swamii Devendra Prakash, Social service, kanke, Ranchi.

जनहित के विषयों और समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए कटिबद्ध।
कांके विधानसभा क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद और स्नेह मुझे निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देती है।
भारतीय जनता पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता।

30/05/2026

हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर सभी पत्रकार साथियों को शुभकामनाएं।
निष्पक्ष, निर्भीक और जिम्मेदार पत्रकारिता लोकतंत्र की आधारशिला है। समाज के हर वर्ग की आवाज़ को सामने लाने तथा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता देने में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

#हिन्दी_पत्रकारिता_दिवस

Photos from Swamii Devendra Prakash's post 28/05/2026

बुढ़मू शिव मंडा पूजा में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

मंडा पूजा समिति के केंद्रीय संरक्षक होने के नाते अपनी इस संस्कृति को अक्षुण्ण रखने वाले समिति के सदस्यों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

इस सफल आयोजन के लिए बुढ़मू मंडा पूजा समिति के सभी सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं।
महादेव की कृपा सभी भक्तों पर बनी रहे।
हर-हर महादेव 🔱

Photos from Swamii Devendra Prakash's post 27/05/2026

मंडा पूजा समिति, कुम्हारिया द्वारा कांके के पिठोरिया में आयोजित मंडा पूजा समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।
समिति के सभी सदस्यों को इस सफल आयोजन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
महादेव की कृपा सभी पर बनी रहे।
हर-हर महादेव 🔱

27/05/2026
Photos from Swamii Devendra Prakash's post 26/05/2026

दामोदर पुल, बाघमारी, खलारी में आयोजित देवनद दामोदर महोत्सव 2026 का फीता काटकर महोत्सव का उद्घाटन किया।
दामोदर नदी के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में कार्य कर रहे युगांतर भारती, नेचर फाउंडेशन एवं दामोदर क्षेत्र विकास ट्रस्ट के सभी सदस्यों एवं इस आंदोलन से जुड़े सभी साथियों को इस महोत्सव की शुभकामनाएं।

22/05/2026

ब्रह्म समाज के संस्थापक, महान समाज सुधारक एवं आधुनिक भारत के अग्रदूत राजा राममोहन राय जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।
सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध उनका संघर्ष और शिक्षा एवं समानता के प्रति उनका योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

Photos from Swamii Devendra Prakash's post 21/05/2026

भाजपा बोड़ेया मंडल सतकनादू पंचायत निवासी भारतीय जनसंघ के वरिष्ठ नेता सह कुम्हरिया पंचायत के पूर्व मुखिया श्री गोपाल महतो जी का निधन अत्यंत पीड़ादायक है।
एक वरिष्ठ कार्यकर्ता के साथ ही एक अभिभावक के रूप में उन्होंने सदैव हम सभी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया है।
उनके जाने से जीवन में एक शून्यता आ गई है।
आज उनके दाह संस्कार में सम्मिलित होकर उन्हें अंतिम प्रणाम अर्पित किया।

ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
विनम्र श्रद्धांजलि 🙏
ॐ शांति:

Photos from Swamii Devendra Prakash's post 21/05/2026

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की वादाखिलाफी से राज्य के किसानों में आक्रोश है।

चुनाव के पहले Hemant Soren जी ने
धान का एमएसपी 3200 का वादा किया था,लेकिन आज भी किसानों को 2400 रुपये मिल रहा है।

इस वादाखिलाफी के विरोध में आज खलारी मंडल में कार्यकर्ताओं के साथ एक दिवसीय धरना दिया।

Photos from Swamii Devendra Prakash's post 16/05/2026

काटमकुली में आयोजित मंडा पूजा में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
अपनी श्रेष्ठ सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने के लिए आयोजन समिति के सभी सदस्य साधुवाद के पात्र हैं।
मुझे यह सम्मान देने के लिए आप सभी का हृदय से आभार।
महादेव की कृपा सभी पर बनी रहे।

Want your business to be the top-listed Government Service in Ranchi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Website

Address


Kanke
Ranchi
834008