Pahari Mandir - पहाड़ी मंदिर

Pahari Mandir - पहाड़ी मंदिर

Share

समुद्र तल से 2140 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पहाड़ी मंदिर भगवान शिव को समर्पित है।

क्या आप भी एक झारखण्डी हैं? लेकिन जिन गलियों से आप रोजाना गुजरते हैं उन गलियों के गुजरते इतिहास से क्या आप वाकई वाकिफ़ हैं? बड़ी मशक्कत के बाद झारखण्ड को अपनी पहचान मिली, लेकिन झारखण्ड का इतिहास इतना पुराना है की अब तक लोग इसके इतिहास के पन्नों से चिर-परिचित नहीं हो पाये हैं।

सावन मास में रांची के पहाड़ी मंदिर में जितने लाखों-लाख के भीड़ देखने को मिलती है, उतने ही लाखों साल पुराना इस पर्वत का इत

14/08/2023

छठे सोमवारी को रांची के पहाड़ी मंदिर में उमड़ी भीड़
क्या कहना है भक्तों का?

14/08/2023

"बाल काँवड़ यात्रा" की तैयारियों को लेकर श्री शिव बारात आयोजन महासमिति की महिला अध्यक्षा श्रीमती उर्मिला चौधरी जी क्या कहती हैं आइये सुने।

13/08/2023

"बाल काँवर यात्रा" की तैयारियों को लेकर कमिटी के कोषाध्यक्ष दीपक नंदा जी अपने विचार रखते हुए।

13/08/2023

बाल कांवड़ यात्रा को ले कर बच्चों में काफी उत्साह

श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर का बाल कांवड़ यात्रा को ले कर महत्वपूर्ण बैठक महासमिति के अध्यक्ष राजेश साहू के अध्यक्षता में पहाड़ी मंदिर प्रांगण में हुई । 20 अगस्त को होने वाले बाल कांवड़ यात्रा को ले कर चर्चा हुई ।
पूरे देश मे भोलेनाथ के अनोखे भक्तो के द्वारा पहाड़ी बाबा पर जलाभिषेक किया जाएगा । जिसमे पंजीकृत लोग ही एक न्यूनतम शुल्क के माध्यम से इसमें भाग ले सकते हैं सबका ड्रेस और पूजा सामग्री , कांवड़ , दूध , नास्ता , फूल ,लोटा महासमिति के तरफ से दिया जाएगा ।
जिसमे शिव -पार्वती के स्वरूप होंगे ,ढोल -ताशा एवं डीजे धुन पर मनमोहक दृश्यों के साथ कांवड़ यात्रा निकलेगा ।
जो 20 अगस्त दिन रविवार को निकाला जाएगा । जिसमें रांची शहर एवं आसपास के जिलों से 3 साल से 11 साल तक के जो भी बच्चे बाल कांवड़ यात्रा लेकर पहाड़ी मंदिर में जलाभिषेक करना चाहेंगे ऊ सब महासमिति के संपर्क नंबर पर फ़ोन या वट्सप के माध्यम से करा सकते हैं । महासमिति के अध्यक्ष राजेश कुमार साहू 9431114482 , बादल सिंह 9334347352 , दीपक नंदा 7004021801 पर कर सकते हैं।
जिनकी उम्र 3 से 11 साल के बीच होना चाहिए जो नक्षत्र वन राजभवन के समीप से निकलेगा और पहाड़ी मंदिर तक आएंगे ।
ये सभी बाल शिव कांवरिया नक्षत्र वन से जल उठाकर पैदल पहाड़ी मंदिर जाएंगे और भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे । इस तरह का आयोजन का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म के प्रति बच्चो को जागरूक करना हैं ।
इस आयोजन में शहर के बहुत सारे गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे ।इस बैठक में मुख्यरूप से राजेश साहू , दीपक नंदा , बादल सिंह , राजकुमार तलेजा , मेहुल प्रसाद , गुलशन मिढा , उर्मिला चौधरी , गगन कुमार , मुरारी लाल मंगल , अमृत रमन , रंजीत बिहारी प्रसाद ,रानी सिन्हा, दिलीप वर्मा ,अमन सिंह , अंकित सरकार आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

04/08/2023

जय पहाड़ी बाबा 🚩

24/07/2023

पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार पर संध्या आरती का आयोजन किया गया। जिसमे भक्त भोले बाबा को स्मरण करते हुए नाचते-झूमते दिखाई दिए।
जय पहाड़ी बाबा 🚩

23/07/2023

आज रविवार के दिन पहाड़ी बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया। आप भी बाबा के दर्शन करें और जयकारा लगाएँ।
पहाड़ी बाबा की जय।
हर हर महादेव 🚩

11/07/2023

ऐसे रखें सोमवारी व्रत, आपकी सारी मनोकामनाएं हो जाएंगी पूरी

1. सोमवार व्रत: सावन के हर सोमवार को भक्त शिवलिंग की पूजा करते हैं और जल अर्पण करते हैं। यह व्रत शिव की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त करने का एक विशेष उपाय माना जाता है।
2. सोलह सोमवार व्रत : इस व्रत में हर सोमवार को भक्त शिवजी की पूजा करते हैं और व्रत के नियमों का पालन करते हैं। यह व्रत भक्ति और समर्पण की भावना को स्थायी बनाने का एक अद्वितीय उपाय है।
3. सावन सोमवार व्रत: इस व्रत को भक्तों द्वारा शिवजी के आशीर्वाद को प्राप्त करने के लिए रखा जाता है।
4. पूजा व्रत: यह व्रत अपने अभिनंदन और आराधना का अदान-प्रदान करने के लिए रखा जाता है।
5. कांवरिया व्रत: यह व्रत भक्तों के द्वारा शिवजी की आराधना के साथ-साथ गंगा माता की पूजा के लिए भी रखा जाता है।

10/07/2023

पहली सोमवारी के मौके पर पहाड़ी मंदिर पर उमड़ी भारी भीड़

सावन की पहली सोमवारी के मौके पर आज रांची के पहाड़ी मंदिर पर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। झारखण्ड के विभिन्न जिलों से आये भक्तों ने पहाड़ी बाबा पर जलाभिषेक किया। मंदिर प्रबंधन द्वारा भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। भक्तों को अर्घा सिस्टम से जलार्पण कराया जा रहा है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जगह - जगह पर बैरीकेडिंग की गई है। साथ ही परिसर में मेडिकल कैंप भी लगाया गया है।


10/07/2023

सावन के प्रथम सोमवारी पर करें बाबा बैद्यनाथ के दर्शन।

07/07/2023

भोले बाबा की महाआरती
हर-हर महादेव

07/07/2023

क्या आपने सुना है भोले बाबा के एक ऐसे मंदिर के बारे में, जहाँ के तालाब का जल न सूखता है न मंदिर में चढ़ाया जाता है !
राँची के नामकुम प्रखण्ड कार्यालय से 500 मीटर की दूरी पर अवस्थित खिजरी बस्ती में एक तालाब जो कि जलेश्वर बाबा के नाम से जाना जाता है। जलेश्वर बाबा तालाब, बीचों 115 फीट गहरे से पानी में स्थित शिव मंदिर जो कि काफी मनमोहक है. और सभी भक्तो की मनोकामना पूर्ण करने के लिए जाने जाते हैं. इस तरह की परिदृश्य राँची ही नही बल्कि पूरे झारखण्ड में कहीं नही है ! मुख्य सड़क में ना होने के कारण मंदिर अब तक को गुमनाम है इसी कारण इस मंदिर की लोकप्रियता नहीं बढ़ पायी है. सरकार, जिला प्रशासन या पर्यटन विभाग थोड़ा भी ध्यान दे तो यह मंदिर पूरे राज्य मे, मिशाल साबित होगा ! लोगो का कहना है कि जो भी भक्तजन अपनी परेशानी लेकर यहां पहुंचते हैं, तो बाबा उनकी परेशानी जरुर दूर करते हैं !


Want your business to be the top-listed Government Service in Ranchi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address


Shiv Shanti Path, Pahadi Mandir
Ranchi
834001