07/11/2024
कल रात में खरना का प्रसाद खाने अपने कई साथियों, परिवारजनों एवं करीबियों के घर जाने का अवसर मिला। इस पावन पर्व पर आपके साथ जुड़कर प्रसाद ग्रहण करना, सच्चे रिश्तों की मिठास को और भी गहरा कर गया।
जिनके घर किसी कारणवश नहीं जा पाया, विशेषकर रोड जाम और देर होने के कारण, उनसे क्षमा चाहता हूँ। छठ पूजा संपन्न होने के बाद आपके घर जरूर आऊंगा और इस पवित्र पर्व की खुशियों को मिलकर बाँटेंगे।
छठ माई से सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करता हूँ।
जय छठी मैया 🙏
