सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा

Share

Road Safety Awareness is an important issue. More than 1 million people are killed on roads each year; mostly young. Please join hands!

14/07/2019

क्या एक बार इस वायरल वीडियो को देख कर सबक लिया जा सकता है ???

13/05/2018

हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए कोई दूसरा हमें कहे, इसका मौका नहीं देना चाहिए-
रघुवर दास,
Raghubar Das मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि जीवन बहुमूल्य है, यह सबसे बड़ी पूंजी है इसे बचाए रखना हम सब की जिम्मेदारी है। हम सभी को अपने नागरिक होने का कर्तव्य निभाना चाहिए। हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए कोई दूसरा हमें कहे, इसका मौका नहीं देना चाहिए। जब हम सभी ट्रैफिक नियमों का पालन करने लगेंगे, तो दुर्घटनाओं में खुद-ब-खुद कमी आ जाएगी। मुख्यमंत्री आज होटल बीएनआर चाणक्य में सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा विषय पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी के दुर्घटनाग्रस्त होने पर उस मां-परिवार की क्या स्थिति होती है, यह कल्पना से बाहर की बात है। इसलिए लोग जोश में कोई ऐसी गलती ना कर बैठे, जिसका दर्द परिवार वालों को जीवन भर सताए। सरकार ने सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए काफी कदम उठाए हैं। इनका असर दिख भी रहा है। पिछले वर्ष की तुलना में वर्ष 2017-18 में सड़क दुर्घटनाओं में 17.5 प्रतिशत की कमी आयी है। इसके अलावा सरकार ने कानून भी बनाए हैं, जो नियमों का पालन नहीं करेंगे सरकार उनसे कड़ाई से निपटेगी। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्कूलों के प्राचार्यों के साथ नियमित बैठक करें और उन्हें निर्देश दें कि जो छात्र बिना हेलमेट के आते हैं, उन्हें स्कूल से निष्कासित कर दें। इसी प्रकार जो वाहन चालक शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़े जाएं, उनकी गाड़ी का लाइसेंस, ट्रांसपोर्ट का लाइसेंस रद्द कर दिया जाए। इससे दबाव बनेगा और स्थितियां सुधरेंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें 2022 तक ऐसा झारखंड बनाना है, जो दुर्घटना रहित हो। परिवहन विभाग समय-समय पर विभिन्न संस्थाओं, कॉलेजों आदि में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करें। स्कूलों के पाठ्यक्रम में भी इसे शामिल करने का सुझाव काफी अच्छा है। सड़क पर पैदल और साइकिल में चलने वाले लोगों की काफी संख्या है, उनका भी ध्यान सरकार को रखना है। इनके लिए भी जो व्यवस्था करनी है, वह करें। कार्यक्रम में परिवहन मंत्री श्री सीपी सिंह ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस लोगों को परेशान ना कर, उन्हें संवेदनशील बनाएं ताकि वह ट्रैफिक के नियमों का पालन करें।
कार्यक्रम में परिवहन सचिव श्री राहुल शर्मा समेत बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

(CMO)

Dazzling दुमका on Twitter 23/04/2018

Dazzling दुमका on Twitter “बाइक की गति के बारे में नहीं... देश और राज्य के प्रगति के बारे में सोचें युवा... -मुकेश कुमार , डीसी दुमका ...

Photos from सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा's post 13/01/2017
13/01/2017

28 वां सड़क सुरक्षा सप्ताह दुमका जिला*
9-15 जनवरी 2017
मान्यवर ,
सड़क सुरक्षा के लिये जितना कानून का डर महत्वपूर्ण है, उतना ही महत्वपूर्ण है सामाजिक स्तर पर मानसिक अवचेतन में सड़क पर अपनी और दूसरों की सुरक्षा को महत्वपूर्ण मानना। इसलिए जागरूकता के लिये किये गये हर छोटे-बड़े प्रयास का दूरगामी प्रभाव की दृष्टि से विशेष महत्व है।
तत्क्षण परिणाम न दिखनेे पर किसी क्रिटिकल समय में हममें आपमें जागा एक अहसास अपनी और किसी की जान बचा सकता है ।
इसलिये आइये हम खुले मन से इस रैली का हिस्सा बनें ।

13/01/2017

28 वां सड़क सुरक्षा सप्ताह दुमका जिला*
9-15 जनवरी 2017
************************
जिला प्रशासन
सूचना एवं जनसम्पर्क
दुमका
************************
मान्यवर ,
सड़क सुरक्षा के लिये जितना कानून का डर महत्वपूर्ण है, उतना ही महत्वपूर्ण है सामाजिक स्तर पर मानसिक अवचेतन में सड़क पर अपनी और दूसरों की सुरक्षा को महत्वपूर्ण मानना। इसलिए जागरूकता के लिये किये गये हर छोटे-बड़े प्रयास का दूरगामी प्रभाव की दृष्टि से विशेष महत्व है।
तत्क्षण परिणाम न दिखनेे पर किसी क्रिटिकल समय में हममें आपमें जागा एक अहसास अपनी और किसी की जान बचा सकता है ।
इसलिये आइये हम खुले मन से इस रैली का हिस्सा बनें ।
***********************
स्थान: डी सी चौक
समय - 12:10PM
दिनांक: 13 जनवरी 2017
===================
क्षेत्रीय उप निदेशक (जनसंपर्क )
संताल परगना प्रमंडल दुमका

Photos from सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा's post 13/01/2017

28 वां सड़क सुरक्षा सप्ताह दुमका जिला
********************************
लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता रथ शहर के विभिन्न चौक चैराहों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से जागरूकता हेतु प्रचार प्रसार करते हुए ।

Photos from सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा's post 10/01/2017

सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान ...नुक्कड़ नाटक के द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिये सूचना जनसम्पर्क विभाग दुमका की एक छोटी सी कोशिश ।।।

Photos from सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा's post 09/01/2017

सुधर जायें नहीं तो सुधारे जायेंगे...
- राहुल कुमार सिन्हा, उपायुक्त, दुमका

Want your business to be the top-listed Government Service in Ranchi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Website

Address


Ajay Nath Jha, IAS Jharkhand , Additional Secretary, Welfare Department, Project Bhavan, Dhurwa
Ranchi
834004

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm