12/04/2026
अखिल झारखण्ड छात्र संघ (आजसू) के सिमडेगा जिला के वरीय उपाध्यक्ष पद पर मनोनयन हेतु हमारे बड़े भैया ऋषभ कुमार जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🙏🏻💐हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में संगठन निरंतर प्रगति करेगा और नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।आपके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं।
10/04/2026
📰 मीडिया रिलीज
10 अप्रैल 2026रांची
🔴 “बैक छात्रों का भविष्य संकट में, अप्रैल अंत तक स्पेशल एग्जाम नहीं तो आंदोलन” — आजसू छात्र संघ
रांची: डीएसपीएमयू में सत्र 2022–25 के बैक/अनुत्तीर्ण छात्रों का भविष्य अधर में लटका हुआ है। आजसू छात्र संघ ने इस मुद्दे पर विश्वविद्यालय प्रशासन को कड़ा अल्टीमेटम दिया है।
छात्र संघ का कहना है कि पहले आयोजित स्पेशल परीक्षा में कई छात्र शामिल नहीं हो सके थे, जबकि कई छात्र उसमें भी पास नहीं हो पाए। ऐसे में हजारों छात्रों का भविष्य अब अनिश्चित हो गया है।
नई शिक्षा नीति (NEP) लागू होने के कारण पुराना CBCS पाठ्यक्रम समाप्त हो चुका है, जिससे इन छात्रों का नए सत्र में समायोजन भी संभव नहीं हो पा रहा है।
छात्र संघ ने यह भी आरोप लगाया कि परीक्षा विभाग द्वारा आवेदन लेने के बावजूद अब तक स्पेशल परीक्षा को लेकर कोई ठोस घोषणा नहीं की गई है, जिससे छात्रों में भारी आक्रोश है।
👉 आजसू छात्र संघ की मांग:
अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह तक सत्र 2022–25 के सभी बैक/अनुत्तीर्ण छात्रों के लिए पुनः स्पेशल परीक्षा की तिथि घोषित की जाए।
आजसू छात्र संघ
08/04/2026
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक: 8 अप्रैल 2026
स्थान: रांची
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू), रांची में छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्रों में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। आजसू छात्र संघ, डीएसपीएमयू इकाई ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए छात्र हित में शीघ्र चुनाव कराने की मांग की है।
आजसू छात्र संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा फरवरी 2026 में छात्र संघ चुनाव हेतु इलेक्टोरल रोल जारी किया गया था, लेकिन दो माह बीत जाने के बावजूद अब तक न तो कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है और न ही चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की दिशा में कोई ठोस कदम उठाया गया है।
छात्र संघ ने प्रशासन के इस ढुलमुल रवैये पर कड़ी नाराज़गी जताते हुए कहा कि इससे छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन हो रहा है तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कोई प्रभावी मंच उपलब्ध नहीं है।
आजसू छात्र संघ ने घोषणा की है कि वे कुलपति, कुलसचिव एवं डीएसडब्ल्यू (डीन ऑफ स्टूडेंट वेलफेयर) को ज्ञापन सौंपकर 30 अप्रैल 2026 तक छात्र संघ चुनाव की अधिसूचना जारी करने का अल्टीमेटम देंगे।
संगठन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित तिथि तक कोई ठोस पहल नहीं की जाती है, तो 5 मई 2026 से विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का अनिश्चितकालीन तालाबंदी किया जाएगा तथा छात्र एवं छात्र नेता भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
आजसू छात्र संघ ने विश्वविद्यालय प्रशासन से अपील की है कि वे शीघ्र निर्णय लेते हुए छात्र संघ चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ करें और विश्वविद्यालय में लोकतांत्रिक व्यवस्था को बहाल करें।
इस मौके पर आजसू छात्र संघ के छात्र नेता योगेश महतो, राज मजूमदार, मानस जायसवाल, रवि, आशीष एवं यश सोनी उपस्थित रहे।
आजसू छात्र संघ
डीएसपीएमयू, रांची

04/04/2026
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के जियोग्राफी विभाग में शैक्षणिक भ्रमण के नाम पर छात्रों से जबरन शुल्क वसूली के विरोध में आजसू छात्र संघ का प्रतिनिधि मंडल आज माननीय कुलपति महोदय से मिला।
प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति को अवगत कराया कि विभाग द्वारा छात्रों पर अनावश्यक आर्थिक दबाव बनाया जा रहा है, जो पूरी तरह अनुचित एवं छात्र हितों के खिलाफ है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विभाग का यह तानाशाही रवैया किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
आजसू छात्र संघ ने कुलपति महोदय से मांग की कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच कर दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो छात्र हित में संगठन द्वारा जोरदार आंदोलन किया जाएगा।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय संयोजक रवि, मानस जायसवाल एवं राज मजूमदार सहित अन्य छात्र नेता उपस्थित रहे।