IPRD Jharkhand

Call Directions Website Contact the organization

IPRD Jharkhand An official page of Information and Public Relations Directorate, Suchna Bhavan Govt of Jharkhand
(1)

04/10/2026

मुख्यमंत्री श्री Hemant Soren से एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की झारखंडी बेटियों—कप्तान सलीमा टेटे, निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग एवं दीपिका सोरेंग—ने मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को मिठाई खिलाकर उत्साहवर्धन किया और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि झारखंड की बेटियों की यह स्वर्णिम सफलता राज्य और देश के लिए गौरव की बात है। उनकी प्रतिभा, मेहनत और अदम्य जज्बा युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर शत-शत नमन। सत्य, अहिंसा, प्रेम और सद्भाव के उनके विचार आज भी मानवता को सही राह ...
02/10/2026

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर शत-शत नमन। सत्य, अहिंसा, प्रेम और सद्भाव के उनके विचार आज भी मानवता को सही राह दिखाते हैं।
आइए, गांधी जयंती के अवसर पर उनके बताए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने तथा बेहतर, शांतिपूर्ण और समतामूलक समाज के निर्माण का संकल्प लें।

झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को एक नई पहचान मिली है। पारंपरिक वाद्ययंत्र ‘मांदर’ को Geographical Indication (GI) T...
29/09/2026

झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को एक नई पहचान मिली है। पारंपरिक वाद्ययंत्र ‘मांदर’ को Geographical Indication (GI) Tag मिलना राज्य की लोक परंपराओं, सदियों पुरानी शिल्पकला और इसे पीढ़ी-दर-पीढ़ी संजोकर रखने वाले कारीगर समुदायों के लिए गौरव का क्षण है।

सरहुल, करम जैसे लोकपर्वों से लेकर अखड़ा और पारंपरिक नृत्यों तक, मांदर की थाप झारखंड के सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन की पहचान रही है। GI Tag मिलने से मांदर को व्यापक पहचान मिलने के साथ इसकी पारंपरिक निर्माण कला और इससे जुड़े कारीगरों के संरक्षण एवं संवर्धन को भी नई दिशा मिलेगी।

अब झारखंड के अखड़े से उठी मांदर की थाप, दुनिया भर में गूंजेगी।

वन्यजीवों के संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाएँ!72वें वन्यजीव सप्ताह-2026 के अवसर पर झारखंड में 10 किमी वॉकाथॉन का आयोजन...
25/09/2026

वन्यजीवों के संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाएँ!

72वें वन्यजीव सप्ताह-2026 के अवसर पर झारखंड में 10 किमी वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।

📅 04 अक्टूबर 2026
⏰ सुबह 06:30 बजे
📍 मुख्य द्वार, वन भवन, डोरंडा, रांची

आइए, प्रकृति, वन्यजीव और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ कदम बढ़ाएँ।

प्रकृति-पूजा और झारखंड की समृद्ध आदिवासी संस्कृति का पर्व ‘करम पर्व’ पर समस्त झारखंडवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं जो...
21/09/2026

प्रकृति-पूजा और झारखंड की समृद्ध आदिवासी संस्कृति का पर्व ‘करम पर्व’ पर समस्त झारखंडवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं जोहार।

करम पर्व हमें प्रकृति के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और मानव-प्रकृति के गहरे संबंध का संदेश देता है। आइए, इस पावन अवसर पर जल, जंगल और जमीन के संरक्षण का संकल्प लें और अपनी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाएं।

जोहार!

हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं जोहार!हिंदी केवल संवाद की भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और भावनाओं की अभि...
14/09/2026

हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं जोहार!

हिंदी केवल संवाद की भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और भावनाओं की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। झारखंड की समृद्ध भाषाई विविधता के बीच हिंदी संवाद और समन्वय का सेतु बन रही है।

आइए, हिंदी के संरक्षण, संवर्धन और समृद्धि के साथ अपनी मातृभाषाओं का भी सम्मान करें और ‘जन-जन की भाषा’ हिंदी को आगे बढ़ाने का संकल्प लें।

#हिंदीदिवस

गणेश चतुर्थी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं जोहार। 🌺विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी से प्रार्थना है कि सभी के जीवन...
14/09/2026

गणेश चतुर्थी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं जोहार। 🌺

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार हो। यह पावन पर्व झारखंड सहित पूरे देश में आपसी प्रेम, सद्भाव और खुशहाली लेकर आए।

गणपति बप्पा मोरया! 🙏

#गणेशचतुर्थी

झारखंड सरकार के उच्च शिक्षा, नगर विकास, खेलकूद एवं पर्यटन विभाग के माननीय मंत्री श्री सुदिव्य कुमार जी के आकस्मिक निधन प...
06/09/2026

झारखंड सरकार के उच्च शिक्षा, नगर विकास, खेलकूद एवं पर्यटन विभाग के माननीय मंत्री श्री सुदिव्य कुमार जी के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री श्री Hemant Soren ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुदिव्य कुमार जी का असामयिक निधन व्यक्तिगत रूप से अत्यंत पीड़ादायक है। उनका जाना राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी कमी सदैव महसूस होगी।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति दें।

ॐ शांति।

टीबी को हराना है, तो समय पर पहचान और पूरा इलाज जरूरी है।दो सप्ताह या उससे अधिक समय तक खांसी, बुखार, रात में पसीना, वजन क...
04/09/2026

टीबी को हराना है, तो समय पर पहचान और पूरा इलाज जरूरी है।

दो सप्ताह या उससे अधिक समय तक खांसी, बुखार, रात में पसीना, वजन कम होना या बलगम में खून जैसे लक्षण दिखें तो बिना देर किए नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में टीबी की जांच कराएं।

आइए, मिलकर टीबी मुक्त झारखंड के संकल्प को साकार करें।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, धर्म, प्रेम, करुणा और कर्तव्य के मार्ग पर ...
04/09/2026

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, धर्म, प्रेम, करुणा और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं नई ऊर्जा का संचार करे।

जय श्रीकृष्ण!

Address

Meur's Road Near Raj Bhavan
Ranchi
834007

Opening Hours

Monday 10am - 6pm
Tuesday 10am - 6pm
Wednesday 10am - 6pm
Thursday 10am - 6pm
Friday 10am - 6pm

Telephone

0651- 2282458

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when IPRD Jharkhand posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to IPRD Jharkhand:

Shortcuts

Share