Child Concern

Call Directions Website Contact the organization

Child Concern CHILD CONCERN is an Institution for Child a Development, Mental Health, Research & Rehabilitation fo

🏆 एशियन गेम्स में चमकेंगे बिहार के सितारे! 🇮🇳✨बिहार के खिलाड़ियों की मेहनत, संघर्ष और सफलता की कहानी अब राष्ट्रीय स्तर प...
19/09/2026

🏆 एशियन गेम्स में चमकेंगे बिहार के सितारे! 🇮🇳✨
बिहार के खिलाड़ियों की मेहनत, संघर्ष और सफलता की कहानी अब राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोर रही है। 🏅
🇮🇳 Asian Games 2026 में बिहार के इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से देश को शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।
💪 संघर्ष से सफलता तक का यह सफर युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।
📖 प्रभात खबर में प्रकाशित इस विशेष खबर में बिहार के सितारों की उपलब्धियों और उनकी प्रेरणादायक यात्रा को प्रमुखता से जगह दी गई है।
बिहार के खिलाड़ियों को ढेरों शुभकामनाएं! ❤️🇮🇳
जय हिंद! 🇮🇳

आज का समाचार पत्र,07/09/2026.भागलपुर, बिहार
07/09/2026

आज का समाचार पत्र,07/09/2026.
भागलपुर, बिहार

🏆♟️ 21वीं राष्ट्रीय दिव्यांग शतरंज प्रतियोगिता–2026 का सफल समापन ♟️🏆भागलपुर में आयोजित 21वीं राष्ट्रीय दिव्यांग शतरंज प्...
07/09/2026

🏆♟️ 21वीं राष्ट्रीय दिव्यांग शतरंज प्रतियोगिता–2026 का सफल समापन ♟️🏆

भागलपुर में आयोजित 21वीं राष्ट्रीय दिव्यांग शतरंज प्रतियोगिता–2026 का सफलतापूर्वक समापन हुआ। देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए दिव्यांग एवं यूनिफाइड खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, आत्मविश्वास और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और शतरंज की बिसात पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। 🇮🇳♟️

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रयास, सहभागिता और खेल भावना के लिए प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। 🏅📜

हर खिलाड़ी की मेहनत और संघर्ष अपने आप में प्रेरणादायक है। जीत और हार से बढ़कर खेल में भाग लेना, अपनी क्षमता को पहचानना और आगे बढ़ने का प्रयास करना ही सच्ची उपलब्धि है।

बिहार पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों, आयोजकों, निर्णायकों, सहयोगी संस्थाओं एवं आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी लोगों का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद। 🙏

हमारा निरंतर प्रयास है कि दिव्यांग खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में बेहतर अवसर, सम्मान और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मजबूत मंच मिले।

❤️ सभी प्रतिभागियों को बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ!
♟️ खेलिए • बढ़िए • आगे बढ़कर देश का नाम रोशन कीजिए। 🇮🇳

— डॉ. शिवाजी कुमार
अध्यक्ष, बिहार पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन

दिनांक: 05 सितंबर 2026स्थान: भागलपुरदीप प्रज्वलित कर विधायक रोहित पांडेय ने किया 21वीं राष्ट्रीय दिव्यांग शतरंज प्रतियोग...
06/09/2026

दिनांक: 05 सितंबर 2026
स्थान: भागलपुर
दीप प्रज्वलित कर विधायक रोहित पांडेय ने किया 21वीं राष्ट्रीय दिव्यांग शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ
दिव्यांग खिलाड़ियों ने शतरंज की बिसात पर दिखाई प्रतिभा, विभिन्न वर्गों में रोमांचक मुकाबले
भागलपुर। 21वीं राष्ट्रीय दिव्यांग शतरंज प्रतियोगिता–2026 का शुभारंभ भागलपुर शहर के विधायक रोहित पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर किया। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए दिव्यांग खिलाड़ी विभिन्न वर्गों के साथ-साथ यूनिफाइड वर्ग में भी अपनी शतरंज प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
उद्घाटन समारोह में छपरा के पूर्व विधायक डॉ. फारूक अली अहमद, मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य संजय कुमार झा, टीएनबी यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स सेक्रेटरी संजय जायसवाल, भागलपुर जिला शतरंज संघ के सचिव अजय कुमार मिश्रा, भागलपुर के अध्यक्ष अजय कुमार, बांका के अध्यक्ष संजय कुमार झा, बांका के सचिव एवं मुख्य निर्णायक अंकित कुमार मिश्रा, बिहार पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. शिवाजी कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन नसर आलम एवं अंजुम परवेज ने किया।
बिहार पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. शिवाजी कुमार ने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और सामाजिक समावेशन का महत्वपूर्ण साधन है। राष्ट्रीय स्तर पर दिव्यांग शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन खिलाड़ियों को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने तथा आगे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए भागलपुर के सभी आयोजकों एवं सहयोगी संस्थाओं को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि बिहार में पारा स्पोर्ट्स को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और शतरंज जैसे खेलों में दिव्यांग खिलाड़ियों की भागीदारी को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।
भागलपुर जिला पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के रितेश कुमार ने प्रतियोगिता के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खिलाड़ियों एवं आयोजन से जुड़े विभिन्न व्यवस्थाओं के समन्वय में सक्रिय सहयोग किया। उन्होंने कहा कि भागलपुर में राष्ट्रीय स्तर की दिव्यांग शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन जिले के लिए गौरव की बात है। इस आयोजन से स्था

प्रेस विज्ञप्तिदिनांक: 05 सितंबर 2026स्थान: भागलपुरदीप प्रज्वलित कर विधायक रोहित पांडेय ने किया 21वीं राष्ट्रीय दिव्यांग...
06/09/2026

प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक: 05 सितंबर 2026
स्थान: भागलपुर
दीप प्रज्वलित कर विधायक रोहित पांडेय ने किया 21वीं राष्ट्रीय दिव्यांग शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ
दिव्यांग खिलाड़ियों ने शतरंज की बिसात पर दिखाई प्रतिभा, विभिन्न वर्गों में रोमांचक मुकाबले
भागलपुर। 21वीं राष्ट्रीय दिव्यांग शतरंज प्रतियोगिता–2026 का शुभारंभ भागलपुर शहर के विधायक रोहित पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर किया। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए दिव्यांग खिलाड़ी विभिन्न वर्गों के साथ-साथ यूनिफाइड वर्ग में भी अपनी शतरंज प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
उद्घाटन समारोह में छपरा के पूर्व विधायक डॉ. फारूक अली अहमद, मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य संजय कुमार झा, टीएनबी यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स सेक्रेटरी संजय जायसवाल, भागलपुर जिला शतरंज संघ के सचिव अजय कुमार मिश्रा, भागलपुर के अध्यक्ष अजय कुमार, बांका के अध्यक्ष संजय कुमार झा, बांका के सचिव एवं मुख्य निर्णायक अंकित कुमार मिश्रा, बिहार पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. शिवाजी कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन नसर आलम एवं अंजुम परवेज ने किया।
बिहार पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. शिवाजी कुमार ने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और सामाजिक समावेशन का महत्वपूर्ण साधन है। राष्ट्रीय स्तर पर दिव्यांग शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन खिलाड़ियों को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने तथा आगे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए भागलपुर के सभी आयोजकों एवं सहयोगी संस्थाओं को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि बिहार में पारा स्पोर्ट्स को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और शतरंज जैसे खेलों में दिव्यांग खिलाड़ियों की भागीदारी को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।
भागलपुर जिला पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के रितेश कुमार ने प्रतियोगिता के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खिलाड़ियों एवं आयोजन से जुड़े विभिन्न व्यवस्थाओं के समन्वय में सक्रिय सहयोग किया। उन्होंने कहा कि भागलपुर में राष्ट्रीय स्तर की दिव्यांग शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन जिले के लिए गौरव की बात है।

INDIAN VOLUNTEERS ASSOCIATION (IVA)🌟 INVITATION | आमंत्रण 🌟15-DAY ONLINE VOLUNTEER TRAINING PROGRAMME15-दिवसीय ऑनलाइन वॉ...
01/09/2026

INDIAN VOLUNTEERS ASSOCIATION (IVA)
🌟 INVITATION | आमंत्रण 🌟
15-DAY ONLINE VOLUNTEER TRAINING PROGRAMME
15-दिवसीय ऑनलाइन वॉलेंटियर प्रशिक्षण कार्यक्रम

📅 Training Period / प्रशिक्षण अवधि:
15 September – 30 September 2026

💻 Mode / माध्यम: Online – Zoom
⏰ Duration / अवधि: 1 Hour Daily / प्रतिदिन 1 घंटा

📝 REGISTRATION OPEN

1 September – 14 September 2026
पंजीकरण की अंतिम तिथि: 14 सितंबर 2026

आप इस प्रशिक्षण के माध्यम से Learn, Connect & Serve Society का हिस्सा बन सकते हैं और शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, दिव्यांगजन, महिला एवं बाल, सामुदायिक विकास, आपदा राहत तथा अन्य सामाजिक सेवा गतिविधियों में स्वयंसेवक के रूप में जुड़ सकते हैं।

Through this programme, you can learn, connect and serve society and become part of the IVA National Volunteer Network.

👥 Who Can Join? | कौन जुड़ सकता है?

Students | Youth | Professionals | Social Workers | Homemakers | Business Persons | Retired Persons | Senior Citizens | Anyone willing to serve society

🎓 Training के बाद

Training • Certificate • Volunteer ID Card • Volunteering Opportunities

👉 REGISTER NOW | अभी पंजीकरण करें

🔗 Google Form:
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSetsJCwnpaP_YaOZTThKLgStOysRTsfkEFGbgQp4QfQ_u1rfw/viewform?usp=header

📅 Registration: 1–14 September 2026

🌐 https://indianvolunteersassociation.org
📧 [email protected]
📞 +91 98738 22161

❤️ Give Your Time. Share Your Skills. Change Lives.
अपना समय दें। अपनी क्षमता दें। जीवन बदलें।

Together We Serve, Together We Grow.
हम साथ मिलकर सेवा करें, साथ मिलकर विकास करें।

🇮🇳 Join IVA – Be the Change You Wish to See in Society.
IVA से जुड़ें – समाज में वह बदलाव बनें जो आप देखना चाहते हैं।

प्रेस विज्ञप्तिराष्ट्रमंडल खेल 2026 में बिहार के झंडू कुमार ने जीता कांस्य पदक, भारत का पहला आधिकारिक पदक दिलाकर रचा इति...
25/07/2026

प्रेस विज्ञप्ति

राष्ट्रमंडल खेल 2026 में बिहार के झंडू कुमार ने जीता कांस्य पदक, भारत का पहला आधिकारिक पदक दिलाकर रचा इतिहास

पटना, 25 जुलाई 2026।

बिहार के नालंदा जिले के हरनौत निवासी अंतरराष्ट्रीय पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 (ग्लासगो) में पुरुष हैवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर भारत को इन खेलों का पहला आधिकारिक पदक दिलाया।

झंडू कुमार ने ग्रुप-बी में प्रतिस्पर्धा करते हुए अपने पहले दो प्रयासों में 186 किलोग्राम एवं 190 किलोग्राम वजन सफलतापूर्वक उठाया और 130.9 अंकों के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। उन्होंने अंतिम प्रयास में 196 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक की चुनौती दी, हालांकि यह प्रयास सफल नहीं हो सका। इसके बावजूद उनका प्रदर्शन इतना उत्कृष्ट रहा कि वे नाइजीरिया के इदरीस रिलुवान और इंग्लैंड के मैथ्यू हार्डिंग के बाद तीसरे स्थान पर रहे। ग्रुप-बी से पदक जीतना इस उपलब्धि को और भी ऐतिहासिक बनाता है।

झंडू कुमार का जीवन संघर्ष और सफलता प्रत्येक खिलाड़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। बचपन में पोलियो से प्रभावित होने के बावजूद उन्होंने कठिन परिस्थितियों का साहसपूर्वक सामना किया। परिवार की आर्थिक सहायता के लिए उन्होंने सब्जी व्यवसाय में सहयोग किया तथा कोविड-19 महामारी के दौरान ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण किया। खेल के प्रति समर्पण के कारण उन्होंने अपना ई-रिक्शा तक बेच दिया। बाद में पूर्व पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता राजिंदर सिंह रहलू ने उनकी प्रतिभा को पहचानकर स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, गांधीनगर में प्रशिक्षण का अवसर दिलाया, जिसके बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार सफलता अर्जित की।

उन्होंने 2025 विश्व पैरा पावरलिफ्टिंग वर्ल्ड कप (बीजिंग) तथा 2026 एशियन एवं ओशियानिया पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने के साथ-साथ खेलो इंडिया पैरा गेम्स में 206 किलोग्राम वजन उठाकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी स्थापित किया।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बिहार परा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. शिवाजी कुमार ने झंडू कुमार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह उपलब्धि बिहार के दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि झंडू कुमार ने कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं दृढ़ संकल्प के बल पर भार

17/07/2026

🌟 26वीं बिहार अवार्ड सेरेमनी 🌟
प्रतिभा, समर्पण और संघर्ष को सम्मान देने का यह एक प्रेरणादायक अवसर है। 💙
आइए, उन खिलाड़ियों, कोचों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और दिव्यांगजन के उत्कृष्ट योगदान का सम्मान करें जिन्होंने अपने कार्यों से बिहार का नाम गौरवान्वित किया है। 🏅
बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं स्पेशल ओलंपिक्स भारत–बिहार के साथ इस गरिमामयी समारोह का हिस्सा बनें और अपने प्रेरणादायक नायकों का उत्साह बढ़ाएँ। 🇮🇳✨
💙 सम्मान • समावेशन • प्रेरणा

📢 INVITATION | आमंत्रणTRAIN THE TRAINER (TTT) COACHES TRAINING PROGRAMMECommunity Level Certificate Coach Training Progr...
27/06/2026

📢 INVITATION | आमंत्रण
TRAIN THE TRAINER (TTT) COACHES TRAINING PROGRAMME
Community Level Certificate Coach Training Programme (Online)
Empowering Coaches • Building Inclusive Communities • Transforming Lives Through Sports
प्रशिक्षकों को सशक्त बनाना • समावेशी समुदायों का निर्माण • खेलों के माध्यम से जीवन में परिवर्तन

Bihar Disabled Sports Academy, in collaboration with Bihar Para Sports Association, Bihar Blind Sports Association, Special Olympics Bharat–Bihar, Indian Sports Federation of Autism (ISFA) and Indian Sports Federation of Cerebral Palsy (ISFCP), cordially invites Coaches, Physical Education Teachers, Special Educators, Athletes, Volunteers, Parents, Fitness Trainers, Sports Administrators and Sports Enthusiasts to participate in the One-Month Online Train the Trainer (TTT) Coaches Training Programme.

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य बिहार में स्थापित किए जा रहे 101 Community Sports Training Centres के लिए प्रशिक्षित एवं समावेशी कोच तैयार करना है, जो Para Sports, Special Olympics, Blind Sports, Cerebral Palsy (CP) Sports, Autism Sports एवं Adapted Sports के खिलाड़ियों को वैज्ञानिक, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खेल प्रशिक्षण प्रदान कर सकें।

📅 Important Dates | महत्वपूर्ण तिथियाँ

📝 Google Form Registration Opens: 01 July 2026

💻 Online Training Programme: 15 July 2026 – 15 August 2026

👥 Who Can Apply? | कौन आवेदन कर सकते हैं?

✔ Coaches & Trainers
✔ Physical Education Teachers
✔ Special Educators
✔ B.P.Ed. & M.P.Ed. Students
✔ National & International Athletes
✔ Para Athletes
✔ Volunteers & Youth Leaders
✔ Parents & Caregivers
✔ Fitness Trainers
✔ NGO Representatives
✔ Sports Enthusiasts

✅ REGISTER NOW | अभी पंजीकरण करें
📲 Scan the QR Code to Fill the Registration Form
रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के लिए QR Code स्कैन करें
OR | अथवा
🔗 Google Form Registration Link

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSfZiT_mT7TFSurPLk-u1pXddeDXWw2z6D1nUhUy_4xqJOmWsA/viewform?usp=dialog

Train a Coach • Transform a Community
एक प्रशिक्षक तैयार करें • एक समुदाय क

सूचना / NOTICEबिहार के सभी राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता खिलाड़ियों को सूचित किया जाता है कि बिहार राज्य खेल सम्मान–2026 ...
24/06/2026

सूचना / NOTICE

बिहार के सभी राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता खिलाड़ियों को सूचित किया जाता है कि बिहार राज्य खेल सम्मान–2026 हेतु ऑनलाइन आवेदन दिनांक 24 जून 2026 से प्रारंभ हो चुका है। ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने 01 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के बीच राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त किया है, वे निर्धारित अवधि के भीतर QR Code स्कैन कर अथवा ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन अवश्य करें।

Last Date for Submission: 15 July 2026, 5:00 PM

यदि आवेदन (Online Form Filling) में किसी प्रकार की कठिनाई हो रही हो, तो हमारे खेल कार्यालय में संपर्क करें। खिलाड़ियों एवं अभिभावकों को आवेदन भरने में आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

Sports Office / खेल कार्यालय

Bihar Para Sports Association
103, Shila Complex, New Bahadurpur, Bazar Samiti Road,
Rajendra Nagar, Patna – 800016
(Near Bank of Baroda & St. Thomas High School)

📞 Contact No.: +91-8809880250, 7991189522

Websites:
• www.biharspecialolympics.org
• www.biharparasports.org
• www.isfa.in
• www.isfcp.in

सभी पात्र खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल पदाधिकारियों से अनुरोध है कि वे समय-सीमा के भीतर आवेदन कर इस प्रतिष्ठित सम्मान का लाभ प्राप्त करें।

(Dr. Shivajee Kumar)
President, Special Olympics Bharat–Bihar
President, Bihar Para Sports Association
President, Indian Sports Federation of Autism (ISFA)
President, Indian Sports Federation of Cerebral Palsy (ISFCP)

Address

Road Number 5
Ranchi
834002

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

+919097968279

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Child Concern posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Child Concern:

Shortcuts

Share