Rajshree Soren

Rajshree Soren

Share

Durga Soren Sena (DSS)

Photos from Rajshree Soren 's post 16/10/2025

15 अक्टूबर को दुर्गा सोरेन सेना का चौथा स्थापना दिवस अपार जोश और गर्व के साथ मनाया गया।

हर कार्यकर्ता के रगों में झारखण्ड के बदलाव का जुनून और दुर्गा सोरेन जी के विचारों की लौ जल रही थी।
आज भी उनके आदर्श हमें संघर्ष की राह दिखाते हैं…न्याय, अधिकार और आत्मसम्मान के लिए।

इस पावन अवसर पर हमने अपने प्रिय बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की,
जिनके आशीर्वाद और मार्गदर्शन से झारखण्ड आंदोलन की नींव रखी गई।
आज पिता और पुत्र, दोनों ही स्वर्ग में एक साथ हैं,
पर उनकी आत्मा हर झारखण्डवासी के संघर्ष में जीवित है।

दुर्गा सोरेन अमर रहे!
दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहे!

Photos from Rajshree Soren 's post 10/09/2025

आज आदरणीय पापा और झारखण्ड आंदोलनकारी नेता स्वर्गीय दुर्गा सोरेन जी के जन्मदिन पर हम दुर्गा सोरेन चौक पहुँचे और दुर्गा सोरेन सेना के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह क्षण हमारे लिए बेहद भावुक था…क्योंकि इस बार प्रिय बाबा, दिशोम गुरु जी भी हमारे साथ नहीं थे।
ऐसा लगा मानो ज़िंदगी की छड़ और छाया दोनों ही हमें छोड़कर चली गई हों।

लेकिन मेरा दिल गर्व से भर गया जब मैंने देखा कि इतनी बड़ी संख्या में लोग वहाँ मौजूद थे…लोग जो आज भी पापा को अपना आदर्श मानते हैं, उनके साहस, उनके संघर्ष और झारखंड की जनता के लिए उनके समर्पण को याद करते हैं।

पापा सिर्फ़ हमारे पिता ही नहीं थे, बल्कि झारखंड की राजनीति के एक महान नेता थे…आदिवासी-मूलवासी के अधिकारों के सच्चे प्रहरी और ग़रीब व शोषितों की आवाज़।

आज भी उनकी मौजूदगी हर दिल में महसूस होती है और एक न्यायपूर्ण, सम्मानजनक झारखंड का उनका सपना हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। ✊

स्वर्गीय दुर्गा सोरेन अमर रहें !
दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहे!

29/10/2024

रोटी, बेटी और मिट्टी के सम्मान में भाजपा मैदान में।
🪷🌞🪷

27/10/2024

यह बहुत शर्मनाक है कि आज इरफ़ान अंसारी जैसे लोग, हमारे झारखंड के महान नेता और मेरे पिता स्वर्गीय दुर्गा सोरेन जी के अस्तित्व को मिटाने की कोशिश कर रहे हैं।ये वही लोग हैं जो झारखंड के विकास में उनके योगदान को नज़रअंदाज़ करने का षड्यंत्र कर रहे हैं।इरफ़ान अंसारी ने खुलेआम कहा कि गुरुजी श्री शिबू सोरेन जी के तीन पुत्र हैं, और उसमें उन्होंने खुद को भी गिना। क्या यही उनकी राजनीति का स्तर है कि वे मेरे पिता की छवि को धूमिल करने की कोशिश करें ? मेरे दादा जी दिशुम गुरु श्री शिबू सोरेन के प्रिय बेटे स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की धर्मपत्नी के लिए अभद्र शब्द का इस्तेमाल करे वो दिशुम गुरु का बेटा अपने सपनों में भी नहीं बन सकता। #इरफान_अंसारी_माफी_मांग

Photos from Rajshree Soren 's post 16/10/2024

हमारे पूजनीय पिताजी स्वर्गीय दुर्गा सोरेन जी के नाम पर बना दुर्गा सोरेन सेना के 4th स्थापना दिवस के अफसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ ! 🙏🏼
चार सालों में, हमने समाज में बदलाव लाने और सेवा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
और आगे बढ़ते रहेंगे ! ☺️🙌🏻

Celebrating 4 years of impact and empowerment! Together, we strive for a brighter future.

Want your business to be the top-listed Government Service in Ranchi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Website

Address


Ranchi
834004