19/05/2026
📍 आजसू छात्र संघ का संघर्ष रंग लाया...
आज #रामगढ़ कॉलेज ग्राउंड में के #छात्र-छात्राओं के साथ आत्मीय मुलाकात कर स्नेहिल #संवाद किया एवं #वर्षों से #लंबित #छात्रवृत्ति राशि #विद्यार्थियों के #खातों में आने की #खुशी में छात्रों के बीच #मिठाई वितरित कर उनकी #मुस्कान और #उत्साह में #सहभागी बनने का अवसर मिला। विद्यार्थियों के #चेहरे पर दिख रही खुशी इस #संघर्ष की सबसे बड़ी #उपलब्धि प्रतीत हुई।
इस दौरान #छात्र_संघ_चुनाव, #शिक्षा के महत्व, #नेतृत्व क्षमता एवं छात्र #अधिकारों को लेकर विद्यार्थियों के साथ #सकारात्मक एवं #सार्थक चर्चा की गई। युवाओं को #समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय #भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
ज्ञात हो कि #झारखंड प्रदेश में पिछले दो वर्षों से लंबित #छात्रवृत्ति भुगतान को लेकर आजसू छात्र संघ के नेतृत्व में चलाया गया “ #शिक्षा_के_लिए, #भीक्षा_आंदोलन” छात्र हितों की #बुलंद आवाज़ बनकर पूरे राज्य में उभरा। यह आंदोलन केवल छात्रवृत्ति प्राप्ति का संघर्ष नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के अधिकार, सम्मान और उनके सुनहरे भविष्य की लड़ाई थी। इसी जनआवाज़ और संघर्ष का परिणाम है कि आज हजारों छात्रों को उनकी छात्रवृत्ति राशि प्राप्त हो सकी है।
छात्रों के हक-अधिकार, बेहतर शिक्षा व्यवस्था और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए संघर्ष आगे भी निरंतर जारी रहेगा। जब युवा अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर जागते हैं, तब बदलाव केवल संभव नहीं, बल्कि निश्चित हो जाता है।
18/05/2026
आज रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गोला प्रखंड स्थित डाक-बंगला परिसर के समीप आजसू छात्र संघ की एक महत्वपूर्ण एवं संगठनोन्मुख बैठक में सहभागिता किया।
उक्त बैठक में आगामी छात्र संघ चुनाव को लेकर गहन एवं रणनीतिक विचार-विमर्श किया गया। साथ ही संगठन विस्तार, छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा युवाओं की समस्याओं एवं अधिकारों को मजबूती से उठाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
आजसू छात्र संघ सदैव से छात्र हितों की आवाज बनकर खड़ा रहा है और भविष्य में भी युवाओं के अधिकार, न्याय एवं समस्याओं को लेकर संघर्ष के पथ पर पूरी प्रतिबद्धता के साथ अग्रसर रहेगा।
छात्रों की आवाज को सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से उठाना और उनके भविष्य को सुरक्षित एवं उज्ज्वल बनाना ही संगठन की प्राथमिक प्राथमिकता है। आजसू छात्र संघ केवल एक संगठन नहीं, बल्कि झारखंड के युवाओं की उम्मीद और अधिकारों की मजबूत आवाज है, जो हर परिस्थिति में छात्रों के साथ खड़ा है।
इस दौरान उपस्थित सभी साथियों ने संगठन को और अधिक सशक्त, अनुशासित एवं संघर्षशील बनाने का संकल्प दोहराया।
बैठक की अध्यक्षता युवा आजसू के बोकारो जिला प्रभारी बिशु रजवार जी ने की, जबकि संचालन की जिम्मेदारी कुंदन कुमार एवं प्रीत नायक ने संयुक्त रूप से किया, साथ ही बैठक में मुख्य रूप से युवा आजसू प्रखंड संयोजक अरुण दांगी जी, पंचायत अध्यक्ष बिक्की कुशवाहा जी, छोटेलाल साव जी, सोनू महतो जी, विनय नायक जी, अंकित कुमार जी, सुजित गुप्ता जी, अनुरुध प्रजापति जी, व अन्य उपस्थित रहें।
18/05/2026
आज अपने गृह विधानसभा क्षेत्र, रामगढ़ के #छावनी क्षेत्र की #जनता से #जुड़ी #मूलभूत #समस्याओं के त्वरित #समाधान हेतु #मुख्य_अधिशासी_अधिकारी, छावनी परिषद रामगढ़ कैंट आदरणीय #श्री_विवेक_सिंह_जी से औपचारिक #मुलाकात कर #मांग_पत्र सौंपा।
जनहित से जुड़े इस मांग पत्र में #भीषण_गर्मी को देखते हुए सभी #वार्डों में #स्वच्छ_पेयजल की समुचित #व्यवस्था एवं #पानी_टैंकर_उपलब्ध कराने, #सड़क एवं #नालियों की #नियमित #साफ-सफाई, #कीटनाशक_दवाइयों का #छिड़काव, #गली-मोहल्लों एवं #चौक-चौराहों में #बंद पड़ी #स्ट्रीट_लाइटों को अविलंब #दुरुस्त करने, #जन्म एवं #मृत्यु_प्रमाण_पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया को सरल एवं त्वरित बनाने, #कूड़ेदान_की_व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा #जर्जर_सड़कों_एवं_नालियों_की_मरम्मती के साथ नई सड़क-नाली निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
इस दौरान मुख्य अधिशासी अधिकारी श्री विवेक सिंह जी ने सकारात्मक पहल करते हुए आश्वस्त किया कि छावनी क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान हेतु शीघ्र प्रभावी कार्रवाई की जाएगी, ताकि आम जनमानस को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
जनता की पीड़ा को अपनी जिम्मेदारी समझकर जनहित के हर मुद्दे पर मुखर होकर आवाज उठाना एवं समाधान करना ही हमारा संकल्प है। सेवा, संघर्ष और जनहित के मार्ग पर निरंतर प्रयास जारी रहेगा।
मौके पर नगर सचिव श्री नीरज मंडल जी, पूर्व नगर उपाध्यक्ष संजय यादव जी, गोपाल यादव जी मौजूद थे।
18/05/2026
आज #अखिल_झारखण्ड_श्रमिक_संघ के द्वारा , राँची रोड में #श्रमिक भाइयों के साथ बैठक कर #मजदूरों की #समस्याओं, #अधिकारों एवं उनके #सुरक्षा_मानकों से जुड़े #विषयों पर #विस्तृत #चर्चा किया।
उक्त बैठक में मुख्य रूप से #केंद्र_सरकार द्वारा बिते #1मई (अंतराष्ट्रीय श्रमिक दिवस) से #लागू #केंद्रीय_न्यूनतम_मजदूरी_दर को #अविलंब #लागू करने, #कार्यरत ठेका श्रमिकों को #प्रतिमाह #26दिनों की #नियमित_कार्य_सुनिश्चित करने तथा #पीएफ से #संबंधित सभी विसंगतियों को जल्द से जल्द दूर करने की मांग मजबूती से उठाई गई।
श्रमिकों ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि केंद्र सरकार द्वारा #निर्धारित नए वेतन नियम लागू होने के बावजूद उन्हें उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। साथ ही, #कार्यस्थल पर #सुरक्षा_संबंधी_सुविधाओं एवं #सेफ्टी_लाभों से भी श्रमिक आज तक #वंचित हैं, जो अत्यंत #दुर्भाग्यपूर्ण और #चिंताजनक स्थिति है।
मजदूर केवल श्रम नहीं करते, बल्कि अपने पसीने से उद्योगों और राष्ट्र की प्रगति की मजबूत नींव तैयार करते हैं। इसलिए उनके अधिकारों, सम्मान, सुरक्षा और न्याय की रक्षा करना हम सभी का नैतिक दायित्व है।
श्रमिकों को आश्वासन दिया कि उनकी हर न्यायोचित मांग को लेकर संघर्ष निरंतर जारी रहेगा और उनकी आवाज़ को मजबूती के साथ हर मंच तक पहुंचाया जाएगा।
17/05/2026
गोमिया विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों का वर्षों का सपना था कि अपने क्षेत्र में डिग्री कॉलेज खुले, ताकि गरीब एवं ग्रामीण परिवारों के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का दरवाजा न खटखटाना पड़े। वर्ष 2023 में सरकारी डिग्री महाविद्यालय गोमिया की स्थापना होने के बाद क्षेत्र में शिक्षा की एक नई उम्मीद जगी थी।
विज्ञान,भूगोल, खोरठा एवं समाजशास्त्र जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों की पढ़ाई शुरू हुई और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं इसका लाभ लेने लगे लेकिन आज दुर्भाग्य की बात है कि उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा इन विषयों की पढ़ाई बंद कर दी गई है। इससे छात्रों, अभिभावकों एवं पूरे गोमिया क्षेत्र में भारी आक्रोश है। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के सपनों पर इस तरह कुठाराघात करना बिल्कुल उचित नहीं है।
इसी गंभीर विषय को लेकर आज मैंने महामहिम राज्यपाल सह कुलाधिपति महोदय से मुलाकात कर गोमिया डिग्री कॉलेज में बंद किए गए सभी विषयों की पढ़ाई पुनः शुरू कराने की मांग की। साथ ही मुख्य सचिव, माननीय मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा सचिव को भी पत्र लिखकर इस दिशा में तत्काल हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है।
एक ओर सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्र के एकमात्र सरकारी कॉलेज में विषयों की पढ़ाई बंद कर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। गोमिया के विद्यार्थियों के अधिकार और उनके भविष्य की लड़ाई मैं हर स्तर पर मजबूती से लड़ता रहूँगा।
16/05/2026
📍 विनम्र श्रद्धांजलि
आज अपने गृह विधानसभा क्षेत्र, रामगढ़ के गोला प्रखंड अंतर्गत ग्राम हुप्पू निवासी फिरंगी महतो जी की माता जी के देवलोकगमन के पश्चात उनके निज निवास पर आयोजित ब्राह्मणभोज कार्यक्रम में सहभागिता कर दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया एवं शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कर ढांढस बंधाया।
ईश्वर से प्रार्थना हैं कि गोलोकवासी पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह वेदना सहन करने की शक्ति, संबल व धैर्य प्रदान करें।
ऊं शांति 🙏
16/05/2026
📍 विनम्र श्रद्धांजलि 🙏
विगत कुछ दिनों पुर्व मेरे गृह विधानसभा क्षेत्र रामगढ़ के गोला प्रखंड अंतर्गत ग्राम हेमतपुर निवासी दीपक महथा जी के पूज्य पिताश्री स्वर्गीय दशरथ महथा जी के असामयिक निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
आज उनके आवास पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं एवं इस कठिन घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया। ऐसे समय में उनके परिवार का साथ देना हमारा नैतिक दायित्व हैं, इसी भावना के साथ तत्काल सहयोग करते हुए श्राद्धकर्म हेतु आवश्यक खाद्य सामग्रियां उपलब्ध कराई व आर्थिक सहयोग किया ताकि दिवंगत आत्मा की विधिपूर्वक अंतिम क्रिया सम्पन्न हो सके।
साथ ही उन्हें आश्वस्त किया कि दुःख की इस घड़ी में हम शोकाकुल परिवार के हर संभव सहयोग के लिए साथ खड़े हैं। हमारा संकल्प है कि क्षेत्र का कोई भी परिवार अपने संकट के समय स्वयं को अकेला महसूस न करे।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति, संबल व धैर्य प्रदान करें।
ऊं शांति 🙏
16/05/2026
नारी शक्ति की अटूट श्रद्धा, अखंड सौभाग्य व प्रेम के प्रतीक 'वट सावित्री व्रत' की सभी माताओं एवं बहनों को हार्दिक मंगलकामनाएं।
सती सावित्री एवं सत्यवान को समर्पित यह पावन पर्व सभी के जीवन में अपार खुशियां, संकल्प शक्ति, भक्ति और समृद्धि लेकर आए, यही प्रार्थना है।
15/05/2026
📍 विवाहोत्सव कार्यक्रम
आज अपने गृह विधानसभा क्षेत्र, रामगढ़ के चितरपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम मायल (केंदुवाटाँड ) निवासी अनिल महतो जी के अनुज सुनील महतो जी के शुभ विवाह उपरांत आयोजित प्रीतिभोज कार्यक्रम में सहभागिता कर नवदंपत्ति को सुखमय, समृद्ध व खुशहाल दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं प्रेषित किया व उनके समस्त परिवारजनों को इस मंगल बेला पर बधाई दी।
परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना हैं कि नवविवाहित जोड़े का वैवाहिक जीवन सदैव प्रेम, विश्वास, आपसी सामंजस्य और अनंत खुशियों से परिपूर्ण रहें।
15/05/2026
📍 शुभ उद्घाटन
आज रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गोला प्रखंड के बरियातू रोड स्थित मुरली कॉम्प्लेक्स में श्री नरेश प्रसाद जी के नव प्रतिष्ठान “ओम फर्निचर एवं ज्वेलर्स” के शुभ उद्घाटन समारोह में सहभागिता करने का सौभाग्य मिला।
हमें पूर्ण विश्वास हैं कि “ओम फर्निचर एवं ज्वेलर्स” निश्चित रूप से गुणवत्ता, विश्वास एवं उत्कृष्ट सेवा के माध्यम से क्षेत्रवासियों के बीच अपनी अलग पहचान स्थापित करेगा।
नरेश वर्मा जी एवं उनके समस्त परिवारजनों को इस नई शुरुआत हेतु हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल, सफल एवं समृद्ध भविष्य की अनंत शुभकामनाएं।