31/05/2026
मुख्यमंत्री श्री के विज़न के अनुरूप, राज्य का कोई भी जिला अब ‘आकांक्षी’ श्रेणी में नहीं है, जो जमीनी स्तर पर शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे बदलावों का प्रमाण है।
PGI 2024-25 में राज्य ने 29 अंक सुधार कर ‘आकांक्षी-1’ ग्रेड हासिल किया है।
25/05/2026
मुख्यमंत्री श्री ऑड्रे हाउस, रांची में आयोजित “आदिनिवास ऐप” के शुभारंभ कार्यक्रम में हुए। मुख्यमंत्री ने कहा यह ऐप आदिवासी समुदाय के सर्वांगीण विकास को हर क्षेत्र में मजबूती प्रदान करेगा, ऐसा मुझे पूरा विश्वास है। पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
05/05/2026
मुख्यमंत्री श्री ने राज्य की विधि-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन ध्वस्त करने और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा लोगों को भयमुक्त वातावरण देना सरकार की प्राथमिकता है। इसलिए पुलिस अधिकारी जनता के साथ समन्वय बढ़ाएं और लापता महिलाओं व बच्चों की सुरक्षित रिकवरी के मामलों को गंभीरता से लें।राज्य में संगठित अपराध, भू-माफिया और अफीम की खेती को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
01/05/2026
अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर झारखण्ड राज्य के सभी श्रमिक बन्धुओं को शुभकामनाएं और जोहार।
झारखण्ड सरकार आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं कल्याण की कामना करती है…
14/04/2026
मुख्यमंत्री श्री से पुलिस महानिदेशक गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा श्री एम० एस० भाटिया ने भेंट की तथा ‘अग्निशमन सेवा सप्ताह’ के अवसर पर उन्हें बैज लगाया।
14/04/2026
भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉ० भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती दिवस पर राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार मुख्यमंत्री श्री एवं विधायक श्रीमती ने अंबेडकर चौक, रांची स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
.gangwar.bly
05/04/2026
समस्त प्रदेशवासियों को ईस्टर की हार्दिक शुभकामनाएं एवं जोहार।
27/03/2026
मुख्यमंत्री श्री एवं विधायक श्रीमती ने रामनवमी पर्व के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की खुशहाली की कामना की।
27/03/2026
रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएँ और जोहार…
23/03/2026
नई दिल्ली के हयात रीजेंसी में आयोजित ‘ब्रिक्स सीसीआई वीई (BRICS CCI WE) एनुअल वुमेन समिट एंड फेलिसिटेशन 2026’ के दौरान गांडेय विधायक श्रीमती को प्रतिष्ठित ‘Women Empowerment Trailblazers Award’ से सम्मानित किया गया। BRICS Chamber of Commerce and Industry के महिला सशक्तिकरण वर्टिकल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया।