04/08/2026
बहुत-बहुत धन्यवाद, माननीय उपायुक्त (DC) रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री सर।
कुछ दिन पहले माननीय उपायुक्त महोदय अपने नियमित कार्यक्रम के तहत नगड़ी स्थित वृद्धाश्रम आए थे। उसी दौरान आश्रम के एक दादाजी ने मोरहाबादी में आयोजित फुटबॉल मैच देखने की अपनी इच्छा व्यक्त की। उपायुक्त महोदय ने इस छोटी-सी इच्छा को भी गंभीरता से लिया और तत्काल मैच देखने की पूरी व्यवस्था कराने का निर्देश दिया।
आज जब आश्रम के दादाजी मैच देखने पहुँचे, तो अधिकारियों ने गेट पर उनका स्वागत किया और सम्मानपूर्वक मैदान में बैठने की व्यवस्था की। लेकिन सबसे भावुक क्षण तब आया, जब उपायुक्त महोदय को यह याद रहा कि आज वृद्धाश्रम से दादाजी मैच देखने आने वाले हैं। उन्होंने स्वयं संबंधित अधिकारी से पूछा कि दादाजी कहाँ बैठे हैं और उनकी तस्वीर भेजने को कहा।
इसके बाद सभी अधिकारियों ने दादाजी का विशेष ध्यान रखा और उनका भरपूर सम्मान एवं आतिथ्य किया। आज का यह दिन हम सभी के लिए अविस्मरणीय बन गया। दादाजी के चेहरों पर जो खुशी और संतोष देखने को मिला, वही इस पहल की सबसे बड़ी सफलता है।
माननीय उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री सर की संवेदनशीलता, मानवीय सोच और बुजुर्गों के प्रति सम्मान वास्तव में प्रेरणादायक है।
वृद्धाश्रम परिवार की ओर से आपका हृदय से आभार एवं बहुत-बहुत धन्यवाद।