Cluster System को रद्द करो!
#राज्यव्यापी_चक्का_जाम
Aisa Jharkhand
AISA jharkhand Manifesto:
AISA is a revolutionary, democratic students’ organization. AISA integrates itself with all democratic movements of the Indian people.
We have led struggles for the democratization of campus life, for a pro-people and scientific education system and for the right to education and employment. Through mobilizing the revolutionary, left, democratic and liberal sections of the student community, we are committed to organizing a broad-based students’ movement as an important organ in the revolutionary transformation of Indian society.
29/05/2026
झारखंड के सभी विश्वविद्यालयों के अंतर्गत आने वाले कॉलेजों को क्लस्टर सिस्टम में बाँटने सहित अन्य बिंदुओं, NEET, SSC GD, NET समेत विभिन्न परीक्षाओं में पेपर लीक और धांधली, तथा CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली के खिलाफ ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) और आरवाईए (इंकलाबी नौजवान सभा) के आह्वान पर, ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्मों पर गुस्सा जाहिर करने वाले झारखंड के युवाओं ने दर्जनों जिलों में राज्यव्यापी चक्का जाम किया।
राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक सहित गिरिडीह, धनबाद, पलामू, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो और अन्य स्थानों पर मुख्य सड़कों को लगभग दो घंटे तक जाम रखा गया।
- विश्वविद्यालय तथा कॉलेजों में शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक पदों के पुनर्गठन संबंधित संकल्प रद्द करो!
- काॅलेजों को क्लस्टर सिस्टम में बांटने वाले संकल्प को रद्द करो!
- शिक्षा के व्यावसायीकरण और कॉर्पोरेट हाथों में सौंपने वाले संकल्प को रद्द करो!
- NEET, SSC GD, NET सहित तमाम परीक्षाओं में पेपर लीक और धांधली पर रोक लगाओ!
- CBSE में ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली बंद करो!
#राज्यव्यापी_चक्का_जाम
Addressing the issues of dividing colleges into a cluster system, paper leaks in NEET and various other exams and irregularities in the CBSE On-Screen Marking (OSM) system and demanding permanent solutions to all these problems, AlSA Jharkhand State President Vibha Puspa Deep appealed for the successful conduct of the Jharkhand statewide chakka jam on May 29, 2026.
आइसा के आंदोलनकारी साथियों की जीत! Jharkhand Academic Council (JAC) के 10+2 के जिन छात्रों का विभिन्न कारणों से रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया था, अब वे इसे इसी सत्र (2025–27) में ही करवा सकेंगे।
Triloki Nath Santosh Aisa
Clustering of Colleges न सिर्फ़ कॉलेजों को अलग-अलग संकायों में बाँटकर विषय चुनने की स्वतंत्रता पर लगाम लगाता है, बल्कि छात्रों के नामांकन, प्रोफ़ेसर और कर्मचारियों के सृजित पदों में कटौती के साथ-साथ शिक्षा से वंचित कर संस्थानों को निजी और कॉरपोरेट हाथों में सौंपने तथा ऋण-आधारित शिक्षा को बढ़ावा देता है। इसी के साथ पेपर लीक और CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग में गड़बड़ी के विरोध में आइसा और आरवाईए के राज्यव्यापी आह्वान पर 29 मई, 2026 को होने वाले चक्का जाम में अवश्य सम्मिलित हों।
Vijay Kumar
#राज्यव्यापी_चक्का_जाम
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आइसा झारखंड राज्य सह सचिव और रांची जिला सचिव संजना मेहता
प्रेस को संबोधित करते हुए आइसा झारखंड राज्य सचिव काॅमरेड त्रिलोकीनाथ
27/05/2026
झारखंड के सभी विश्वविद्यालयों के अंतर्गत आने वाले काॅलेज को क्लस्टर सिस्टम में बांटने सहित अन्य बिंदुओं, नीट सहित तमाम परीक्षाओं में पेपर लीक और सीबीएसई की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली में गड़बड़ी के खिलाफ आइसा और आरवाईए के साथ युवाओं की ऑनलाइन प्लेटफार्म पर गुस्सा जाहिर करने वाले झारखंड के काॅकरोचों ने 29 मई, 2026 को राज्यव्यापी चक्का जाम का आह्वान किया गया है।
उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, झारखंड सरकार द्वारा जारी हालिया संकल्प राज्य की उच्च शिक्षा संरचना को तेजी से निजीकरण और कॉरपोरेट मॉडल की ओर ले जा रहा है। विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में शैक्षणिक–गैर शैक्षणिक पदों के पुनर्गठन के बहाने पदों में भारी कटौती, छात्रों की सीटों में कमी और कॉलेजों को क्लस्टर सिस्टम में बांटने की पहल का सीधा प्रभाव वंचित समुदायों और सबसे ज्यादा महिलाओं पर पड़ेगा। इससे उनका ड्रॉपआउट रेट बढ़ेगा, उच्च शिक्षा तक पहुंच और सीमित हो जाएगी तथा गुणवत्तापूर्ण अध्ययन बाधित होगा।
रेगुलर कोर्सों की जगह वोकेशनल और सेल्फ-फाइनेंस मोड को बढ़ावा देने की नीति छात्रों पर आर्थिक भार बढ़ाएगी। शिक्षण संस्थाओं को ऋण आधारित प्रणाली बनाने की सीधे-सीधे कोशिश है। स्कूली शिक्षा विभाग द्वारा संचालित बीएड/एमएड कॉलेजों का रांची विश्वविद्यालय में विलय होने से जहाँ पहले 15–25 हजार रुपये में पढ़ाई संभव थी, अब वही कोर्स 1.5 से 2 लाख रुपये तक महंगे हो जाएंगे। यह बदलाव सामाजिक न्याय, समान अवसर और शिक्षा के अधिकार के मूल सिद्धांतों के ख़िलाफ़ है।
NEET सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक ने लाखों छात्रों और अभिभावकों पर मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दबाव बढ़ा दिया है। मेहनत और भविष्य अनिश्चित होने का भय व्यापक है। साथ ही CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली में गड़बड़ी, गलत उत्तर पुस्तिकाएँ मिलने के दावे, तकनीकी बाधाएँ और बड़ी संख्या में छात्रों का फेल होना मूल्यांकन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
इन निरंतर संकटों के विरोध में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) और इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) के राज्यव्यापी आह्वान पर झारखंड भर के छात्र और युवा एकजुट होकर 29 मई, 2026 को राज्यव्यापी चक्का जाम करेगी।
#राज्यव्यापी_चक्का_जाम
25/05/2026
झारखंड के कॉकरोच ने चक्का जाम का किया आह्वान!
• झारखंड के विश्वविद्यालयों से क्लस्टर सिस्टम रद्द करो।
• NEET सहित अन्य प्रतियोगी एवं प्रायोगिक परीक्षाओं में
पेपर लीक पर
29 मई 2026 | झारखंड रहेगा जाम!
29 मई का कोंकरोच चक्का जाम सफल बनाओ!
AISA - RYA
#सड़कजाम #आइसाझारखंड
22/05/2026
कलस्टर सिस्टम के खिलाफ आइसा पलामू का चेतावनी मार्च।
#क्लस्टर_सिस्टम #आइसा_पलामू
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
MAHENDRA SINGH BHAWAN, KALIASTHAN Road, MAIN ROAD
Ranchi
834001
