01/06/2026
जेएसएलपीएस के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (CEO) श्री अनन्य मित्तल ने लुपुंगा स्थित हनी माइग्रेशन सेंटर का किया निरीक्षण
राँची जिले के नगड़ी प्रखंड अंतर्गत लुपुंगा गाँव में हनी वैल्यू चेन परियोजना के तहत गठित झारखंड मधु आजीविका फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (FPC) से जुड़ी आजीविका सखी मंडल की मधु पालक दीदियों द्वारा संचालित हनी माइग्रेशन सेंटर का निरीक्षण आज झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी (JSLPS) के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (CEO) श्री अनन्य मित्तल (IAS) द्वारा किया गया।
निरीक्षण के दौरान CEO ने मधु पालक दीदियों से संवाद कर मधुमक्खी पालन एवं शहद उत्पादन से संबंधित गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने शहद की पैकेजिंग व्यवस्था एवं हनी बॉक्स का अवलोकन किया तथा व्यवसाय की विभिन्न बारीकियों पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि उत्पाद की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उसे निरंतर बनाए रखना आवश्यक है। साथ ही झारखंड में उत्पादित शहद को अन्य राज्यों के बाजारों तक पहुँचाने एवं इस व्यवसाय का विस्तार करने के लिए योजनाबद्ध प्रयास किए जाने चाहिए, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण महिलाओं को रोजगार एवं आय के अवसर प्राप्त हो सकें।
इस अवसर पर हनी वैल्यू चेन परियोजना के SPM श्री संजय दास, DPM राँची श्री अभिषेक चांद, DM एंटरप्राइज श्री प्रमोद कुमार, DM SMIB श्री देवाशीष चाकी, नगड़ी एवं इटकी प्रखंड के BPM, FPC के निदेशक मंडल (Board of Directors - BOD) के सदस्य, FPC से जुड़ी मधु पालक दीदियाँ तथा प्रखंड स्तरीय कर्मी उपस्थित रहे।
हनी वैल्यू चेन परियोजना के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को मधुमक्खी पालन, शहद उत्पादन एवं विपणन से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।
28/05/2026
ईद-उल-अजहा मुबारक!
Hemant Soren Dipika Pandey Singh
27/05/2026
भीषण गर्मी एवं लू से राहत दिलाने हेतु JSLPS अंतर्गत राज्यभर के विभिन्न में सखी मंडल की महिलाओं द्वारा “पेयजल सेवा केंद्र” संचालित किए जा रहे हैं, जहाँ आमजन एवं राहगीरों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।
📷: गोड्डा, रांची एवं पाकुड़
Hemant Soren Dipika Pandey Singh
27/05/2026
Today, a meeting was held with the , & the study team of JICA , currently conducting a survey for a Participatory Forest Management Project in Jharkhand. The project in convergence with JSLPS aims to promote community-based forest management & livelihoods.
Hemant Soren Dipika Pandey Singh
JICA - Japan International Cooperation Agency
23/05/2026
‘Aajeevika Jharkhand’ Monthly Magazine एवं ‘पलाश’ मासिक पत्रिका का विमोचन
उपज कार्यशाला एवं JH-SAY योजना के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, श्रीमती दीपिका पाण्डेय सिंह, CEO-JSLPS श्री अरुण कुमार सिंह एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा “Aajeevika Jharkhand Monthly Magazine” के अप्रैल संस्करण का संपादकीय टीम के साथ विमोचन किया गया। साथ ही “पलाश मासिक पत्रिका” के प्रथम संस्करण का भी लोकार्पण किया गया।
यह पहल ग्रामीण आजीविका, महिला सशक्तिकरण, सामुदायिक नवाचार एवं प्रेरणादायक कहानियों को व्यापक मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। JSLPS के विभिन्न कार्यक्रमों, नवाचारों, सामुदायिक संस्थाओं की उपलब्धियों तथा ग्रामीण विकास से जुड़े प्रेरक कार्यों को अब मासिक पत्रिकाओं के माध्यम से अधिक प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुँचाया जाएगा। ये पत्रिकाएँ न केवल राज्य के आजीविका प्रयासों का दस्तावेज़ बनेंगी, बल्कि समुदाय की आवाज़ और सफलता की कहानियों को भी नई पहचान देंगी।
Hemant Soren Dipika Pandey Singh
Ministry of Rural Development, Government of India
23/05/2026
The 51st SLBC Sub-Committee Meeting on SHG-Bank Linkage, insurance, RSETI & enterprise financing in Jharkhand was chaired by with participation from RBI, NABARD, SLBC & banks.Over 2.27 lakh SHGs received loans worth ₹4,654 Cr in FY2025–26.
Hemant Soren Dipika Pandey Singh
Ministry of Rural Development, Government of India
22/05/2026
उपज कार्यशाला एवं झारखण्ड समावेशी आजीविका योजना का हुआ शुभारंभ
रांची में आयोजित “उपज के सीख एवं प्रभाव साझा कार्यशाला तथा झारखंड-समावेशी आजीविका योजना (SAY) " के शुभारंभ कार्यक्रम में माननीय मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, श्रीमती दीपिका पाण्डेय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम में जेएसएलपीएस के सीईओ श्री अरुण कुमार सिंह, मनरेगा आयुक्त श्री मृत्युंजय बरनवाल एवं The/Nudge Institute के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर जॉन पॉल सहित जेएसएलपीएस के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर झारखंड-समावेशी आजीविका योजना (SAY) का शुभारंभ किया गया। साथ ही योजना से संबंधित सूचना, शिक्षा एवं संचार (IEC) सामग्री, उपज सफलता पुस्तिका एवं एंडलाइन मूल्यांकन रिपोर्ट का विमोचन भी किया गया। कार्यशाला में महिला लाभार्थियों, अल्ट्रा पुअर चेंजमेकरों एवं सामुदायिक प्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता रही।
Hemant Soren Dipika Pandey Singh
Ministry of Rural Development, Government of India