Manjur ansari

Manjur ansari

Share

#President Jharkhand Pradesh Congress Committee Minority Department
Ex MLA Candidate, Bokaro Assembly.

01/06/2026
Photos from Manjur ansari's post 23/05/2026

आज अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी जी के आह्वान पर कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में माइनॉरिटी एडवाइजरी काउंसिल की बैठक हुई जिसमें आज खुले दिल और खुले विचारों के साथ नेता प्रतिपक्ष राहुल गॉंधी जी के साथ माइनॉरिटी एडवाइज़री काउंसिल के सदस्यों की लम्बी बातचीत इस बैठक में मुझे भी शामिल होने का शौभाग्य प्राप्त हुआ।
भाजपा के नफ़रत के एजेंडे के ख़िलाफ़ राहुल गॉंधी की मुहब्बत की राजनीति में हर वर्ग एवं हर समाज के लिये बराबर का मक़ाम।

शुक्रिया राहुल गॉंधी जी बिना समय की क़ैद के देर तक अल्पसंख्यक समाज के नेताओं को सुनने और समझने के लिये।
के सी बेनुगोपाल, तारिक अनवर साहब, अभिषेक मनु सिंहवी जी, अजहरूद्दीन जी, गुपदीप सप्पल जी, क़नीज़ फ़ातिमा जी, क्रिस्टोफ़र तिलक जी, नासिर हुसैन जी, इमरान मसूद जी, असलम शेख़ जी, साजिद पठान जी, आरिफ़ मसूद जी, इरफ़ान अंसारी जी, रक़ीबुद्दीन जी, हमदुल्ला सईद जी, जेबी माथेर हिशाम जी सहित 50 से ज्यादा सदस्यों की शिरकत ने संवाद का सिलसिला ज़बरदस्त बना दिया।

Photos from Jharkhand Pradesh Congress Committee M.D's post 15/05/2026
Photos from Manjur ansari's post 14/05/2026

इंदिरा भवन में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न*

नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में पाँच राज्यों में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने की।

11/05/2026

सच्चाई को कब तक छुपाओगे,
बेगुनाह को कब तक सताओगे
लौट आया है अपनी मांद में,
अब किस किस को डराओगे।

आज हमारे गार्जियन अभिभावक जनाब आलमगीर साहब को सर्वोत्तम न्यायालय से जमानत मिलने पर बहुत बधाई।

Photos from Manjur ansari's post 09/05/2026

झारखंड इंटर साइंस परीक्षा में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा रशीदा नाज़ ने 489 अंक हासिल कर अपने परिवार, समाज और पूरे झारखंड का नाम रोशन किया है रशीदा नाज IIT करना चाहती हैं
वहीं मोहम्मद फैज़ान ने 483 अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर है फैजान ग्रेजुएशन कर UPSC की तैयारी करेगें तथा सना परवीन ने 481 अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है सन परवीन ग्रेजुएशन के साथ -साथ UPSC की तैयारी करेगी।
इन सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों से दूरभाष पर बातचीत कर उन्हें मुबारकबाद दी गई, उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए दुआएँ दी गईं तथा आगे की पढ़ाई में हर संभव सहयोग और मदद का भरोसा दिलाया गया।
अल्लाह तआला इन सभी बच्चों को दीन व दुनिया में कामयाबी अता फरमाए और इन्हें कौम व मुल्क के लिए फ़ायदेमंद बनाए। آمین।

06/05/2026

JAC 12वीं परीक्षा 2026 के परिणाम में धनबाद की बेटी रशीदा नाज़ ने इतिहास रच दिया।
धनबाद स्थित झरिया के जामाडोबा रमज़ानपुर की रहने वाली रशीदा नाज़ ने साइंस स्ट्रीम में 489/500 अंक प्राप्त कर पूरे झारखंड में प्रथम स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि न सिर्फ़ धनबाद बल्कि पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है।
रशीदा नाज़ की इस शानदार कामयाबी ने यह साबित कर दिया कि मेहनत, लगन और हौसले के दम पर हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। उनकी सफलता आज लाखों विद्यार्थियों, खासकर बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई है।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग रशीदा नाज़ को इस ऐतिहासिक सफलता पर दिली मुबारकबाद देता है। विभाग बहुत जल्द उन्हें सम्मानित करेगा तथा उनकी आगे की पढ़ाई में आर्थिक स्थिति किसी प्रकार की रुकावट न बने, इसके लिए हर संभव आर्थिक सहयोग भी प्रदान करेगा।
हम दुआ करते हैं कि रशीदा नाज़ भविष्य में भी इसी तरह सफलता के नए मुकाम हासिल करें और अपने परिवार, समाज एवं झारखंड का नाम रोशन करती रहें।

04/05/2026

हमारे कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन सह राज्य सभा सांसद Imran Pratapgarhi साहब की मेहनत, जज़्बे और लगन को सलाम l

केरल विधानसभा चुनाव में AICC द्वारा सीनियर ऑब्जर्वर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हुए उन्होंने 26 बड़ी जनसभाएं कीं और संगठन को मजबूत करते हुए सरकार बनने में अहम भूमिका निभाई।

सिर्फ इतना ही नहीं, दो दिन का समय निकालकर असम पहुंचे और 9 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार किया—और नतीजा यह रहा कि 9 की 9 सीटों पर जीत दर्ज हुई।

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस की जो एकमात्र सीट जीती, वहां भी इमरान साहब ने प्रचार किया था—जो उनकी प्रभावशाली मौजूदगी और मेहनत को दर्शाता है।

ऐसे जमीनी, कर्मठ और जनभावनाओं से जुड़े नेता ही पार्टी को नई दिशा और मजबूती देते हैं।

Want your business to be the top-listed Government Service in Ranchi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Website

Address


Nera Congress Bhawan, Near Ram Mandir Shradhanand Road
Ranchi