कोयलांचल एक्सप्रेस

कोयलांचल एक्सप्रेस

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from कोयलांचल एक्सप्रेस, Ranchi.

Photos from कोयलांचल एक्सप्रेस's post 08/11/2025

ये बाईक सवार पटेलनगर के ट्रैक्टर सटैंड के समीप बुरी तरह से जख्मी हो गये है। भुरकुंडा अस्पताल भेजा गया है।रहने वाले sonda d का बता रहे है।कोई जानता हो तो खबर कर दे।

07/10/2025

---

पतरातू लेक रिसॉर्ट में कैश पर बैन, सिर्फ UPI से टिकट – आम जनता परेशान

रामगढ़ : झारखंड सरकार की पर्यटन सूची में शामिल और "झारखंड का स्वर्ग" कहे जाने वाले पतरातू लेक रिसॉर्ट में इन दिनों अजीबोगरीब व्यवस्था देखने को मिल रही है। यहां टिकट काउंटर पर नकद (Cash) भुगतान पूरी तरह बंद कर दिया गया है और केवल UPI ट्रांजैक्शन से ही टिकट की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

टिकट काउंटर पर इस संबंध में बाकायदा एक पोस्टर भी चिपका दिया गया है। जब काउंटर कर्मी से पूछा गया कि यदि कोई व्यक्ति मोबाइल फोन नहीं चलाता हो या एंड्रॉयड फोन ही न हो तो क्या होगा, तो जवाब मिला – “उससे हम लोगों को मतलब नहीं।”

इस रवैये से पर्यटकों और स्थानीय आम जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग जो केवल नकद में लेन-देन करते हैं, वे टिकट तक नहीं खरीद पा रहे। सवाल यह है कि जब सरकार डिजिटल इंडिया को बढ़ावा दे रही है, तो क्या कैश पर पूरी तरह बैन लगाना सही है?

लोगों का कहना है कि यह निर्णय पर्यटन प्रबंधन की लापरवाही और तानाशाही सोच को दर्शाता है। आखिर कैश स्वीकार न करके प्रबंधन क्या साबित करना चाहता है, यह समझ से परे है।

पर्यटकों ने मांग की है कि झारखंड सरकार और पर्यटन विभाग को इस मामले में तत्काल दखल देना चाहिए और टिकट काउंटर पर कैश व डिजिटल दोनों माध्यमों से भुगतान की सुविधा बहाल करनी चाहिए, ताकि आम जनता और पर्यटकों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

-

07/10/2025

---

पटेलनगर: बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच में एटीएम सेवा ठप, ग्राहकों को भारी परेशानी

पटेलनगर स्थित बैंक ऑफ इंडिया स्केल-फोर ब्रांच में एटीएम की सुविधा पूरी तरह से ठप पड़ी है। हैरानी की बात यह है कि न तो शाखा परिसर में कोई एटीएम काम कर रहा है और न ही पूरे इलाके में बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम उपलब्ध है।

इस वजह से नए डेबिट कार्ड लेने वाले ग्राहकों को कार्ड सक्रिय (Activate) कराने के लिए मजबूरन सौदा या पतरातू जाना पड़ रहा है, जो यहां से करीब 10 किलोमीटर दूर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सिर्फ एक कार्ड एक्टिवेट कराने या नकदी निकासी जैसी बुनियादी सुविधा के लिए इतनी लंबी दूरी तय करना बहुत ही असुविधाजनक है।

ग्राहकों का आरोप है कि पूरे कोयलांचल क्षेत्र में बैंक ऑफ इंडिया स्केल-फोर ब्रांच का यही हाल है। बैंक एटीएम सुविधा के अभाव में लोगों को अन्य बैंकों पर निर्भर रहना पड़ता है।

लोगों ने मांग की है कि बैंक प्रबंधन जल्द से जल्द एटीएम को चालू करे या फिर नजदीकी क्षेत्रों में नए एटीएम स्थापित करे। अन्यथा, ग्राहकों को हर छोटे-छोटे कार्य और नकदी लेन-देन के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ेगा।

--

11/06/2025

---

🚆 भारतीय रेल को नई रफ्तार – सरकार को सार्थक पहल के लिए धन्यवाद

आज का दिन रेलवे के बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में ऐतिहासिक साबित हुआ। केंद्र सरकार द्वारा ₹6,405 करोड़ की लागत से दो महत्वपूर्ण रेलवे दोहरीकरण परियोजनाओं को स्वीकृति देना, देश के विकास की रफ्तार को नई दिशा देगा।

👉 कोडरमा – बरकाकाना दोहरीकरण (133 किमी)
यह खंड झारखंड के कोयला उत्पादक क्षेत्रों से होकर गुजरता है और पटना-रांची के बीच की दूरी को कम एवं यात्रा को अधिक तेज बनाएगा।

👉 बल्लारी – चिकजाजूर दोहरीकरण (185 किमी)
यह दक्षिण भारत के औद्योगिक और ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ते हुए विकास की नई पटरी तैयार करेगा।

🙏 इस सार्थक और दूरदर्शी निर्णय के लिए मैं, व्यवसायी सह समाजसेवी दिलीप अग्रवाल, भारत सरकार को हृदय से धन्यवाद देता हूँ। यह निर्णय न केवल रेल यात्रियों के लिए, बल्कि उद्योग, व्यापार और स्थानीय रोज़गार के लिए भी अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।

🚆 "रेल चले, देश बढ़े – यही है आत्मनिर्भर भारत का मार्ग।"

22/05/2025

रांची RIMS के बाहर तड़पती बुज़ुर्ग मां… अंदर "ट्रॉमा सेंटर", बाहर इंसानियत का ट्रॉमा
दुखद तस्वीर

बडे बडे विकास व सराजय व केन्द्र सरकार के वादे और हकीकत आपलोंगो के साआमने जहां इन्सानियत दम तोड देती है।

20/05/2025

भुरकुंडा में निकला तिरंगा यात्रा ,ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर गर्व-

भुरकुंडा - कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए "ऑपरेशन सिंदूर" की सफलता के बाद देशभर में देशभक्ति की लहर दौड़ पड़ी है। इसी कड़ी में सोमवार को भुरकुंडा में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में आम जनता, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यात्रा मतकमा चौक से शुरू होकर बिरसा चौक, भुरकुंडा बाजार होते हुए थाना चौक तक पहुंची, जहां यह एक जनसभा में परिवर्तित हो गई। इस दौरान "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्" और "पाकिस्तान मुर्दाबाद" के गगनभेदी नारों से वातावरण गूंज उठा। इस देशभक्ति से ओतप्रोत यात्रा में बड़कागांव विधानसभा के विधायक रोशन लाल चौधरी भी सम्मिलित हुए। अपने संबोधन मे उन्होने ने कहा कि "ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को दिखा दिया कि भारत की सेना दुश्मन को उसके घर में घुसकर जवाब देने में सक्षम है। यह हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान और सैनिकों की बहादुरी का प्रतीक है। हम सभी देशवासी सेना के इस पराक्रम पर गर्व करते हैं और उनके साथ चट्टान की तरह खड़े हैं।" मौके पर युवा भाजपा नेता प्रह्लाद पांडे ने संबोधित करते हुए कहा, "भारतीय सेना ने एक बार फिर दुनिया को दिखा दिया कि भारत की संप्रभुता को ललकारने वालों को हम उनके घर में घुसकर जवाब देंगे। आज हम अपने घरों में सुरक्षित हैं, इसका श्रेय पूरी तरह से हमारे वीर सैनिकों को जाता है।" युवा नेता प्रह्लाद पांडे ने यह भी कहा कि तिरंगा यात्रा राष्ट्रीय स्वाभिमान, शौर्य और संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने पाकिस्तान को चेताते हुए कहा कि, "अगर भारत की ओर आंख उठाई तो हाथ काट कर फेंक दिए जाएंगे। यह लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। जरूरत पड़ी तो देश का हर नागरिक सीमा पर खड़ा मिलेगा।"इस अवसर पर भुरकुंडा की सड़कों पर देशभक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। यात्रा में शामिल लोगों के उत्साह ने यह साबित कर दिया कि भारत का नागरिक अपने देश के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार है। यात्रा में विधायक रोशन लाल चौधरी के साथ-साथ अनेक गणमान्य लोग और युवा शामिल हुए, जिनमें प्रमुख हैं: प्रह्लाद पांडे ,राकेश सिन्हा, मनोज राम, अमरेश सिंह, विश्वरंजन सिन्हा, सगार दांगी, संजीव कुमार बबला, राजाराम प्रजापति, किशोर महतो, मोती नारायण सिंह, बाबू लाल नायक, सोनू कुशवाहा, कुमेल उरांव, सतनारायण ठाकुर, बालेश्वर राम, रंजन सिंह फौजी, आशीष वर्मा, सुरेंद्र करमाली, देवेंद्र सिंह, डब्लू पांडे, राजेंद्र मुंडा, सूरज शर्मा, संजय पांडे, राकेश चौधरी, अशोक तिवारी सहित सैकड़ों लोग। यह यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि देश की अखंडता, सुरक्षा बलों के प्रति आस्था और राष्ट्रीय एकता का सशक्त संदेश बन गई।

20/05/2025

रामगढ जिले का सिरमौर कहलाने वाला बरका सयाल सीसीएल की हरदय तली पर बसा भुरकुंडा बाजार जो चारों ओर से बडी बडी कंपनियों के परियोजना वाले जगहों से घिरा है आजतक अपनी सुरक्षा की बांट जोह रहा है।पुरे भुरकुंडा बाजार के किसी चौक पर कैमरे की व्यवस्था नही है।आये दिन चोरी , गोली कांड, जैसे वारदातों से इसका इतिहास भरा पडा है।कई प्रशासनिक अधिकारी आये और अपने वक्तव्यों को पेपर की हेडलाइन मे दरज कर चलते बने।बेबक चौराहों पर कैमरा न लगना नाजमी है कयोंकि काला हीरा का जखीरा जो यहां के नेताओं, सीसीएल के अधिकारियों की मिलीभगत व कई पहुंचे स्तम्भों की संयुक्त सफल जिंदगी के पत्रों से तालुकात रखती है।वही मौजूदा कई प्राईवेट कंपनी भी यहां के उतखनन के रिसोरसेस का धडलले से परयोग करती है लेकिन परोपर लाईटिंग वयवसथा के लिये भी यहां मायाजाल है।सीएसआर का बडा हिससा फाईलों मे चिपका कर कंपनी एकट मे दिखा दिया जाता है लेकिन वो कारय धरातल पर कभी नहीं होते।पूरी व्यवस्था पर मानो भष्टाचार का एक तमगा लगा है।

19/05/2025

सीसीएल बरका सयाल में सीबीआई की छापेमारी, जीएम और प्रोजेक्ट ऑफिसर से पूछताछ जारी

कोयला परिवहन में अनियमितता और भ्रष्टाचार की जांच तेज, दस्तावेज़ खंगाल रही है सीबीआई

भुरकुंडा – कोयला उद्योग से जुड़े एक बड़े घटनाक्रम में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने सोमवार को सीसीएल (सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड) के बरका सयाल क्षेत्रीय कार्यालय और महाप्रबंधक कार्यालय में छापेमारी की। लगभग पांच गाड़ियों के काफिले में पहुंची सीबीआई टीम ने दोनों कार्यालयों में एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया।

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई 'रोड सेल' के माध्यम से कोयला वितरण में हुई अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों के तहत की जा रही है। सीबीआई को आशंका है कि कोल माफिया और कुछ अधिकारियों के बीच साठगांठ से कोयले की अवैध बिक्री की जा रही थी।

अधिकारियों से गहन पूछताछ
इस दौरान सीबीआई टीम ने बरका सयाल के महाप्रबंधक एन.के. सिंह और प्रोजेक्ट ऑफिसर सुधीर कुमार से अलग-अलग पूछताछ की। दोनों अधिकारियों से कोयला परिवहन, बिक्री प्रक्रिया और संभावित गड़बड़ियों को लेकर विस्तार से जानकारी ली जा रही है।

सूत्रों की मानें तो सीबीआई टीम कई अहम दस्तावेजों, फाइलों और रिकॉर्ड्स की गहन जांच कर रही है, जिनसे कथित भ्रष्टाचार और अफसर-कोल माफिया गठजोड़ की परतें खुल सकती हैं।

बड़ी कार्रवाई के संकेत
इस छापेमारी को सीसीएल और अन्य कोल परियोजनाओं में पारदर्शिता लाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि जांच के दायरे में और भी अधिकारी व कर्मी आ सकते हैं।

-

Photos from कोयलांचल एक्सप्रेस's post 17/05/2025

मृतक की पहचान तेजुआ महतो पिता किशन महतो
रिभर साइड दो मोहनी कॉलोनी निवासी भुरकुंडा सौंदा बस्ती पार टांड मोड स्थित सड़क दुघर्टना में मौत हो गई, स्थानीय लोगों ने युवक को भुरकुंडा सीसीएल अस्पताल लाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है, युवक चेक शर्ट पहना हुआ और स्पलेंडर बाइक से था जिसका नंबर JH02N-5249 है।

08/04/2025
Want your business to be the top-listed Government Service in Ranchi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address


Ranchi