05/04/2026
देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं सामाजिक न्याय के अग्रदूत बाबू जगजीवन राम जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।
उनका समर्पण, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में दिया गया योगदान सदैव हम सभी को प्रेरित करता रहेगा।
#बाबूजगजीवनराम #जयंतिशुभकामनाएं #सामाजिकन्याय #प्रेरणास्रोत #भारतकेनायक
30/03/2026
📍 रांची
जगन्नाथपुर (धुर्वा) के न्यू कालोनी निवासी पंकज रविदास (उम्र-16 वर्ष) विगत 1 महीने से लापता है। झारखंड प्रदेश गुरु रविदास महासभा बच्चे की बरामदगी के लिए लगातार कोशिश कर रही है।
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री आदरणीय श्री Sanjay Seth जी के साथ दुखी परिवार के घर जाकर परिजनों से मुलाकात किया। माननीय मंत्री श्री Sanjay Seth जी ने पंकज रविदास के दुखी माता पिता से बात कर पूरी वस्तु स्थिति की जानकारी ली। साथ ही वरीय पुलिस अधिकारियों से बात कर पंकज की सकुशल बरामदगी अविलंब सुनिश्चित करने को कहा।
साथ में झारखंड प्रदेश गुरु रविदास महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री Santosh Kumar Ravi जी,भाजपा धुर्वा मंडल के अध्यक्ष भाई Umesh Yadav जी, मौसीबाड़ी पंचायत के क्षेत्रीय अध्यक्ष बड़े भाई श्री संजय राम (singer) जी सहित मौसीबाड़ी के स्थानीय निवासी मौजूद रहे।
Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Jharkhand Karmveer Singh Aditya Sahu Amar Kumar Bauri DC Ranchi अनुसूचित जाति मोर्चा झारखण्ड प्रदेश झारखंड प्रदेश गुरु रविदास महासभा
12/11/2025
शिव नारायण धाम चंद्रवार धाम बलिया उत्तर प्रदेश से झारखंड की राजधानी रांची आगमन पर शिव नारायण धाम चंद्रवार धाम के महंत सहाब बाबा बलवान दास जी उप महंत श्री राजू पासवान, नारायण दास जी महाराज का अंगवस्त्र देकर एवं माला पहना कर झारखंड प्रदेश गुरु रविदास महासभा के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार रवि द्वारा स्वागत झारखण्ड प्रदेश गुरु रविदास महासभा के कार्यालय में किया गया।
सम्मान कार्यक्रम उपरांत डोरंडा रविदास चौक स्थित संत शिरोमणि रविदास जी महाराज के प्रतिमा में माल्यार्पण कर सभी संतों महतो ने संत शिरोमणि रविदास जी को नमन किया।
सम्मान कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश गुरु रविदास महासभा के पदाधिकारीगण सहित रविदास समाज के वरिष्ठ सदस्यगण सम्मिलित हुए।
11/11/2025
एतिहासिक कार्य रविदास समाज की पारिवारिक सूची सह जनगणना कार्य का हुआ शुभारंभ
***********************
झारखंड प्रदेश गुरु रविदास महासभा के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक कुमार रवि जी के नेतृत्व में महासभा के प्रतिनिधिगण के साथ रविदास समाज की पारिवारिक सूची सह जनगणना का शुभारंभ रांची जिला से किया गया ।
रांची जिला अंतर्गत नया टोली पंचायत में रहने वाले परिवार से महासभा सदस्य मिलकर सभी का पारिवारिक सूची सह जनगणना फ्रॉम को भरने का काम किया ।
जनगणना कार्य का नयातोली पंचायत के सभी सदस्यों ने स्वागत किया और सभी ने अपना भरपूर सहयोग महासभा को दिया। आनेवाले समय में रांची जिला अंतर्गत सभी टोल के साथ साथ रांची जिला में निवास करने वाले सभी रविदास परिवार को जनगणना के शामिल किया जाएगा ।
इसके बाद जनगणना अभियान को पुरे प्रदेश में चलाया जाएगा।
अतः आप सभी सदस्यगण इस अति महत्वपूर्ण कार्य में अपना अपना सहयोग देने का कष्ट करे साथ ही सभी से आग्रह है कि कोई भी रविदास परिवार जनगणना से बाहर नहीं रह सके इसके लिए आप सभी महासभा का सहयोग करे।
पारिवारिक सूची सह जनगणना अभियान में प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार रवि जी ,उपाध्यक्ष राजेश राम जी, महासचिव दीपक राम जी, महासचिव प्रदीप रवि जी, सलाहकार उमेश राम जी, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार जी, चौधरी नया टोली जगदीश राम जी, अमरदीप राम जी ,कांटा टोली से संदीप राम जी , लखन राम जी,धानो राम जी, सहित नया टोली पंचायत के सदस्यगण सम्मिलित रहे।
प्रदीप रवि
महासचिव
झारखंड प्रदेश गुरु रविदास महासभा, रांची, झारखंड।
रविदास समाज रांची
#रविदास #रविदासमाज
07/10/2025
पूरे संसार को ‘रघुकुलनंदन' प्रभु श्री रामचंद्र के आदर्श चरित्र से परिचय कराने वाले आदिकवि, महाकाव्य रामायण के रचनाकार महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें सादर नमन किया🙏
#वाल्मीकिजयंती
रविदास समाज रांची
26/09/2025
झारखंड प्रदेश गुरु रविदास महासभा का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक रवि के नेतृत्व में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार दिल्ली के सदस्य श्री लव कुश जी के भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती झारखंड की राजधानी रांची में आगमन पर उनसे होटल ,BNR चाणक्य में आत्मीय मुलाकात किया।
महासभा ने पूरे प्रतिनिधि मंडल के साथ अंगवस्त्र ओढ़ा कर श्री लव कुश कुमार जी का स्वागत और सम्मान करने के साथ साथ धन्यवाद दिया ।
अनुसूचित जाति की समस्याओं को लेकर जिसमें अभी तत्काल लोहरदगा के स्नेहआ थाना क्षेत्र में थाना के जवानों द्वारा श्री राधेश्याम बैठा और श्री बैजनाथ बैठा के साथ मार पीट की घटना और पदमा में श्री शंभू रविदास की साथ हुई घटना के बारे में जानकारी देते हुए कई झारखंड में अनुसूचित जाति की स्थिति में उनका शोषण सहित अन्य अहम मुद्दों पर सकारत्मक चर्चा हुई।
उन्होंने भी सभी मुद्दों पर महासभा की मदद करने की बात कही।
प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष श्री दीपक कुमार रवि, उपाध्यक्ष श्री दशरथ राम, महासचिव श्री दीपक राम, सलाहकार श्री उमेश राम जी, सह कोषाध्यक्ष श्री काली दास जी, सह कोषाध्यक्ष श्री अमर राम जी, मीडिया प्रभारी श्री गोपाल रवि जी, वरिष्ठ सदस्य महासभा सह उप चौधरी श्री ओम प्रकाश रवि गुड्डू जी सम्मिलित हुए।