Jharkhand Rail Injustice

Directions

Jharkhand Rail Injustice Uniting J'khand to speak up against railway injustice. Real problems,Real voices,Real change

01/09/2026

आप झारखंड में कहां से हैं?
और अपने क्षेत्र में हो रहे रेलवे की जुल्म को उजागर करें।

13/08/2026

जौहर झारखंड!
कब जागोगे आप ?
आप देश में रेलवे को सबसे ज्यादा आय देते हो लेकिन रेलवे आपको क्या दे रहा है ?
ये सब सिर्फ आपकी चुप्पी का नतीजा है , अपने ही राज्य के सबसे बड़े पर्व यानी श्रावणी मेला के लिए आपको ट्रेन नहीं दी जाती।
आपने कभी सोचा है ओडिशा में होने वाले रथ यात्रा के लिए ओडिया के कोने कोने से पूरी के लिए ट्रेन चलाई जाती है।
बिहार के छठ पूजा के लिए बिहार के कोने कोने से ट्रेन चलाई जाती है इसी प्रकार हर राज्य के प्रमुख आयोजनों के लिए वहां से ट्रेनें चलाई जाती है फिर आपके झारखंड के 24 जिलों में से कितने जिलों से बाबाधाम देवघर के लिए ट्रेन चलाई गई ? क्या झारखंड में भोलेनाथ के भक्त नहीं है ?

जागो , अपना हक पहचानो, तब अपना हक ले पाओगे।

🚆 धनबाद छठे से चौथे स्थान पर पहुँचा… तो सोचिए, अगर ECR पूरी सुविधा दे तो कहाँ पहुँचेगा?ECR के अपने आंकड़े ही धनबाद की कह...
13/08/2026

🚆 धनबाद छठे से चौथे स्थान पर पहुँचा… तो सोचिए, अगर ECR पूरी सुविधा दे तो कहाँ पहुँचेगा?

ECR के अपने आंकड़े ही धनबाद की कहानी बता रहे हैं!

पिछली सूची में धनबाद जंक्शन यात्री आय के मामले में छठे स्थान पर था।

लेकिन जनवरी 2026 से जून 2026 के ECR के Top 50 Revenue Generating Coaching Locations के आंकड़ों में धनबाद अब चौथे स्थान पर पहुँच चुका है।

👉 यानी धनबाद ने छठे से चौथे स्थान तक छलांग लगाई है।

और ये संभव हुआ है क्योंकि इस साल धनबाद के यात्रियों के भारी दबाव बनाने पर East Central Railway ने धनबाद से कई स्पेशल ट्रेनें चलाई और मुंबई, भोपाल और पोदानूर की नई नियमित सेवा शुरू हुई।

पिछले कई सालों से धनबाद ECR की उपेक्षा झेल रहा है ECR(बिहार रेलवे) बताए❓

अगर सीमित सुविधाओं के बावजूद धनबाद चौथे स्थान तक पहुँच सकता है, तो पूरी ट्रेन कनेक्टिविटी मिलने पर धनबाद कहाँ पहुँचेगा?

धनबाद देश के सबसे महत्वपूर्ण रेलवे शहरों में से एक है। यहाँ से लाखों यात्री यात्रा करते हैं, लेकिन आज भी कई बड़े शहरों के लिए सीधी ट्रेन सुविधा या पर्याप्त ट्रेन विकल्प नहीं हैं।

🔴 धनबाद–पुणे की सीधी कनेक्टिविटी नहीं।
🔴 धनबाद–बेंगलुरु की सीधी कनेक्टिविटी नहीं।
🔴 धनबाद–पुरी के लिए बेहतर सीधी कनेक्टिविटी की जरूरत।
🔴 सूरत के लिए सीमित ट्रेन/कोटा।
🔴 नई दिल्ली और उत्तर-पूर्व की ओर जाने वाली ट्रेनों में भी पर्याप्त विकल्प एवं कोटा की समस्या।

और फिर भी…

धनबाद ECR के सबसे ज्यादा यात्री आय देने वाले स्टेशनों में लगातार ऊपर बना हुआ है।

यह धनबाद की क्षमता है।
यह धनबाद के यात्रियों की मजबूरी भी दिखाता है।
लेकिन ECR इस क्षमता का पूरा इस्तेमाल क्यों नहीं करता?

📢 जब धनबाद इतनी बड़ी यात्री आय दे रहा है,
तो धनबाद को नई ट्रेनों से जोड़ने में इतनी हिचकिचाहट क्यों?

धनबाद को दया नहीं चाहिए—
धनबाद को उसकी यात्री क्षमता के अनुरूप रेलवे सुविधा चाहिए।

आज धनबाद छठे से चौथे स्थान पर आया है।

अब अगर ECR धनबाद को पर्याप्त ट्रेनें और उचित कनेक्टिविटी देता है, तो संभव है कि अगली सूची में धनबाद Top 3 ही नहीं, Top 1 की दौड़ में भी हो।

🔥 धनबाद की क्षमता को सीमित मत करो—कनेक्टिविटी बढ़ाओ!

धनबाद कमाता है, यात्री देता है, रेलवे को राजस्व देता है—तो बदले में बेहतर ट्रेन सुविधा भी चाहिए।









पारसनाथ तीर्थस्थल के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए  #धनबाद से  पारसनाथ, कोडरमा, गया, मुग़लसराय नागपुर होते हुए कोयंबटूर क...
11/08/2026

पारसनाथ तीर्थस्थल के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए #धनबाद से पारसनाथ, कोडरमा, गया, मुग़लसराय नागपुर होते हुए कोयंबटूर के लिए 22363/22364 धनबाद कोयंबटूर अमृत भारत की सौगात, ये ट्रेन CMC वेल्लोर इलाज के लिए जाने वाले मरीजों के लिए एक बेहतर विकल्प साबित होगी।

माननीय रेलमंत्री Ashwini Vaishnaw का धन्यवाद 🙏

⚫ श्रावणी मेला झारखंड में, लेकिन स्पेशल ट्रेनें  सिर्फ बिहार के लिए क्यों?विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला झारखंड के देवघर स्...
06/08/2026

⚫ श्रावणी मेला झारखंड में, लेकिन स्पेशल ट्रेनें सिर्फ बिहार के लिए क्यों?

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला झारखंड के देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ धाम में आयोजित होता है। हर वर्ष पूर्व मध्य रेलवे (ECR) और पूर्व रेलवे (ER) इस अवसर पर कई स्पेशल ट्रेनें चलाते हैं, लेकिन हर साल इन दोनों जोनो से झारखंड के लिए ट्रेनें नहीं निकलती।
झारखंड की उपेक्षा अब हाजीपुर और कोलकाता में बैठें सेठों की आदत बन गई है, और याद रहे लगातार उपेक्षा अब झारखंड का अपमान बन चुकी है। जब हाजीपुर और कोलकाता में बैठे अधिकारियों को बिहार और बंगाल में यात्री सुविधाओं पर सोचने में कोई दिक्कत नहीं होती तो फिर झारखंड जिसके बदौलत दोनों जोन टिकी हुई है उसकी इतनी अनदेखी क्यों ?

झारखंड के यात्रियों की मांग है कि राज्य के भीतर से भी पर्याप्त स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएँ। यदि ऐसा नहीं हो रहा है, तो यह गंभीर चिंता का विषय है और इसका जवाब रेलवे प्रशासन को देना चाहिए।

यदि वास्तव में धनबाद मंडल रेलवे की आय में बड़ा योगदान देता है, तो झारखंड के यात्रियों की सुविधाओं की अनदेखी क्यों?

हमारी मांगें:
• झारखंड के विभिन्न शहरों से देवघर के लिए पर्याप्त श्रावणी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएँ।
• झारखंड के साथ रेल सेवाओं में समान और न्यायपूर्ण व्यवहार किया जाए।
• रेलवे मांगों पर समयबद्ध कार्रवाई करे।

झारखंड के 14 सांसदों में से 9 सांसद सत्ता पक्ष की है, बात बात पर हिंदू आस्था जिन सांसदों की आहत हो जाती है उनका हृदय झारखंड के श्रद्धालुओं पर हो रहे अन्याय के खिलाफ क्यों नहीं तड़प रही ?
जब आपके राज्य के श्रद्धालुओं को पर्याप्त रेल सुविधा नहीं मिल रही, तो आपकी आवाज़ कहाँ है? जनता जवाब चाहती है।

यदि हमारी जायज़ मांगों की लगातार अनदेखी की गई, तो झारखंड के लोग संविधान और लोकतंत्र के दायरे में शांतिपूर्ण जनआंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

"झारखंड का सम्मान चाहिए, रेल व्यवस्था में समान अधिकार चाहिए!"

Ministry of Railways, Government of India East Central Railway Dhanbad Division Ashwini Vaishnaw Eastern Railway Headquarter Hemant Soren BJP Jharkhand Jharkhand Rail Users Jharkhand Tourism

14/07/2026

भोजूडीह स्टेशन पर खड़ी 12886 आरण्यक एक्सप्रेस है। ये ट्रेन झारखंड के #भोजूडीह को बंगाल के #शालीमार ( कोलकाता) से जोड़ती है। कहने को तो ये ट्रेन झारखंड से बंगाल की राजधानी कोलकाता के लिए एक ट्रेन है। झारखंड की जनता सालों से झारखंड के औद्योगिक नगरी #बोकारो_स्टील_सिटी से कोलकाता के लिए एक सीधी एक्सप्रेस ट्रेन की मांग कर रहें हैं। भोजूडीह और बोकारो_स्टील_सिटी दोनों साउथ_ईस्टर्न_रेलवे के आद्रा मंडल के अधीन आता है लेकिन South Eastern Railway का असल खेल यहां समझिए, SER झारखंड को अच्छी सुविधा देना ही नहीं चाहता है, असल में ये ट्रेन आद्रा से कोलकाता के लिए चलाई जाती है , आद्रा का प्लेटफॉर्म अन्य पैसेंजर ट्रेनों के लिए खाली रहे इसलिए इस ट्रेन को भोजूडीह भेज दिया गया है।

आद्रा मंडल से हमारा सवाल है
जब ये ट्रेन पूरी तरह एक ही जोन (SER) में चलती है , और बोकारो स्टील सिटी भी इसी जोन में है फिर इस ट्रेन का अब तक बोकारो स्टील सिटी तक विस्तार क्यों नहीं दिया गया है जबकि अब तलगडिया से बोकारो वाया चास नई रूट भी बन कर तैयार है ?

अब झारखंड का दोहन नहीं सहा जाएगा।
अब झारखंड आपकी चालाकियां समझने लगा है।
अब झारखंड सिर्फ मालगाड़ियां चलने नहीं देगा।

झारखंड को उसका हक चाहिए।

जल्द इस ट्रेन का विस्तार बोकारो स्टील सिटी तक किया जाए।
Ashwini Vaishnaw Ministry of Railways, Government of India Dhullu Mahto Adra Rail

इसे आप South Eastern Railway का पक्षपात कहेंगे या झारखंड का अपमान ?🚆 झारखंड से कमाई, लेकिन झारखंड को ही सबसे कम सुविधा क...
08/07/2026

इसे आप South Eastern Railway का पक्षपात कहेंगे या झारखंड का अपमान ?
🚆 झारखंड से कमाई, लेकिन झारखंड को ही सबसे कम सुविधा क्यों?

South Eastern Railway झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में अपनी सेवाएँ संचालित करता है। लेकिन झारखंड में MEMU/लोकल ट्रेनों की हालत इतनी खराब क्यों है?

रोज़ाना हजारों छात्र, मज़दूर, कर्मचारी और छोटे व्यापारी लोकल ट्रेनों पर निर्भर हैं। फिर भी:

MEMU ट्रेनों की संख्या बेहद कम है।

कई रूटों पर समय पर लोकल सेवा उपलब्ध नहीं है।

भीड़ इतनी अधिक होती है कि यात्रियों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ता है।

वर्षों से नई MEMU सेवाओं की मांग के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

झारखंड देश को कोयला, इस्पात और भारी राजस्व देता है, लेकिन जब बारी यात्रियों की सुविधा की आती है तो झारखंड हमेशा उपेक्षा का शिकार क्यों बनता है?

आइए देखते हैं राज्य की राजधानी से राज्य के प्रमुख शहरों के लिए कितनी मेमू ट्रेनें चलती है....

1. रांची से टाटानगर - 01
2. रांची से बोकारो- 01
3. रांची से धनबाद- 00
4. रांची से हजारीबाग - 00
5. रांची से कोडरमा- 00
6. रांची से बानो (सिमडेगा के लिए)- 01
7. रांची से लोहरदगा- 04
8. रांची से चाईबासा -00
9. रांची से चक्रधरपुर - 00
10. रांची से बरकाकाना (रामगढ़) - 00
11. रांची से लातेहार- 00

ये वो शहर से जो राजधानी से 200 KM के अंदर है क्योंकि Ministry of Railways, Government of India की नई पॉलिसी में 200 से ऊपर चलने वाले ट्रेन को एक्सप्रेस कैटेगरी में रखा जाता है।

हमारी मांगें:✅ झारखंड के सभी प्रमुख रूटों पर नई MEMU ट्रेनों का संचालन किया जाए।✅ बंद की गई लोकल सेवाओं को तुरंत बहाल किया जाए।✅ पीक आवर्स में अतिरिक्त MEMU सेवाएँ चलाई जाएँ।✅ झारखंड के यात्रियों के साथ हो रहा यह भेदभाव तुरंत समाप्त किया जाए।

अब समय आ गया है कि झारखंड अपनी आवाज़ बुलंद करे।यात्रियों की सुविधा कोई एहसान नहीं, बल्कि उनका अधिकार है।

Jharkhand का तीनपहाड़ स्टेशन : जहां ट्रेनों से ज्यादा उम्मीदें गुजर जाती है।लेकिन क्या ये हाल सिर्फ तीनपहाड़ का है ?नहीं, ...
15/05/2026

Jharkhand का तीनपहाड़ स्टेशन : जहां ट्रेनों से ज्यादा उम्मीदें गुजर जाती है।

लेकिन क्या ये हाल सिर्फ तीनपहाड़ का है ?
नहीं, ये हाल तो पूरे झारखंड का है जहां से सरकार सिर्फ माल ढुलाई करना चाहती है।

कभी सोचा है वो राज्य जो भारतीय रेल की सोने की चिड़िया है उस राज्य के लोगों के साथ ऐसा जुल्म क्यों ?

नहीं, कभी नहीं सोचा होगा : हम झारखंडियों में अगर सोचने और समझने की काबिलियत होती तो झारखंड को सरकार के उपेक्षा के लिए नहीं छोड़ देते।

किसी भी राज्य के किसी छोटे शहर को भी देख लीजिए तो वहां से उस राज्य के राजधानी के लिए कम से कम 3 ट्रेन मिलेंगे ( सुबह, दोपहर और रात के लिए) लेकिन साहिबगंज, तीनपहाड़ जैसे संथाल परगना के प्रमुख शहरों से राज्य की राजधानी के लिए सिर्फ एक ट्रेन क्यों? क्योंकि हम झारखंड के यात्रियों को आदत हो गई है चुप रहने की और जो मिल रहा है उसी में खुश रहने की।

मेरे प्यारे झारखंडियों आप नींद से जागो, अपने हक को समझो और मांग करना सीखो और आवाज उठाना सीखो अगर झारखण्ड का भला चाहते हो तो।

Train Alert 🙏पश्चिम मध्य रेलवे ( West Central Railway ) द्वारा  #जबलपुर और  #हावड़ा के बीच  #शक्तिपुंज एक्सप्रेस के रूट ...
13/04/2026

Train Alert 🙏

पश्चिम मध्य रेलवे ( West Central Railway ) द्वारा #जबलपुर और #हावड़ा के बीच #शक्तिपुंज एक्सप्रेस के रूट पर 3 ट्रिप स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।

मुख्य ठहराव हावड़ा -बंडेल -बर्धमान -दुर्गापुर -आसनसोल -धनबाद -बोकारो थर्मल- रांची रोड -बरकाकाना जंक्शन -पतरातु- लातेहार- डाल्टनगंज- गढ़वा रोड -रेणुकूट -चोपन -ओबरा डैम -सिंगरौली

परिचालन की तिथि

जबलपुर -14 अप्रैल से हर मंगलवार 19:20 बजे (3 ट्रिप)
हावड़ा -16 अप्रैल से हर गुरुवार रात 00:15 बजे

धनबाद से मुंबई के बीच चलने वाली 13379/80 की बुकिंग 03327/28 की याद दिला रही है।माननीय Drm Dhanbad महोदय, चूंकि 03379/80 ...
13/04/2026

धनबाद से मुंबई के बीच चलने वाली 13379/80 की बुकिंग 03327/28 की याद दिला रही है।

माननीय Drm Dhanbad महोदय, चूंकि 03379/80 और 03327/28 स्पेशल ट्रेन थी इसलिए इसे समय पर नहीं चलाया गया और मजबूरन 03327/28 के सारे फेरे रद्द करने पड़े, लेकिन अब 03379/80 नियमित हो चुकी है अब 03327/28 को भी पटरी पर लाने का विचार किया जा सकता है। मौजूदा 13379/80 का शेड्यूल टाइम में कटौती की जरूरत है।

इससे यात्रियों को बर्थ भी उपलब्ध हो जाएगी और धनबाद का स्टेबलिंग लाइन धनबाद से और ट्रेनें शुरू करने के लिए उपलब्ध रहेगी।
East Central Railway Ashwini Vaishnaw

Address

JHARKHAND
Ranchi
834001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jharkhand Rail Injustice posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category