27/07/2026
लायंस क्लब राठ ने आयोजित किया भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम, 101 पौधे रोपे गए
राठ। लायंस क्लब राठ द्वारा लायन करण यादव के फार्म हाउस पर पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी (SDM) चित्रा नरवाल ने शिरकत की और स्वयं पौधा लगाकर पर्यावरण रक्षा का संदेश दिया। इस अवसर पर क्लब द्वारा कुल 101 फलदार व छायादार पौधे लगाए गए।
समारोह में क्लब के अध्यक्ष लायन यशवर्धन शिवहरे, सचिव प्रशांत सिंह और कोषाध्यक्ष नीत दुबे सहित लायंस क्लब राठ के समस्त सदस्य अपने परिवारों के साथ उपस्थित रहे। वृक्षारोपण के उपरांत पारंपरिक दाल-टिक्कर सहभोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।