26/09/2026
साधनी (जाखल): आज गांव साधनी में बूथ नंबर 01, 02 और 03 के BLA-2 के साथ नवनियुक्त प्रभारी गुरदीप सिंह चहल, ब्लॉक जाखल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जमीनी स्तर पर पार्टी के प्रचार-प्रसार को मजबूत करने और वोट सर्वे से संबंधित कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान गुरदीप सिंह चहल ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और पार्टी की गतिविधियों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए आपसी तालमेल के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष अंग्रेज सिंह, सुखदेव सिंह, सोहल लाल साधनी, ईश्वर सैनी, सोनू ,अमरजीत सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और निर्धारित जिम्मेदारियों को सक्रियता से निभाने पर चर्चा की।