Lakshman Napa MLA

Call Directions Website Contact the organization

Lakshman Napa MLA This is the Official page of Lakshman Napa - Member of Legislative Assembly(MLA) Haryana This is the official page of Lakshman Napa, Ex.

Member Of Legislative Assembly (Ratia) Haryana Vidhansabha

गत दिवस किंग एम्पायर, फतेहाबाद में भोडिया खेड़ा निवासी स्व. श्री राजकुमार नारंग जी के सुपुत्र हिमांशु नारंग के विवाह समा...
04/09/2026

गत दिवस किंग एम्पायर, फतेहाबाद में भोडिया खेड़ा निवासी स्व. श्री राजकुमार नारंग जी के सुपुत्र हिमांशु नारंग के विवाह समारोह में शामिल होकर नवविवाहित जोड़े को सुखद एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

ईश्वर से प्रार्थना है कि नवदंपति का जीवन प्रेम, सुख, समृद्धि एवं खुशियों से सदैव परिपूर्ण रहे। 💐🙏

हिमांशु जी एवं समस्त नारंग परिवार को हार्दिक शुभकामनाएँ। 💐

#शुभविवाह #हार्दिकबधाई #शुभकामनाएं

मेरे परम मित्र सतबीर वर्मा जी को नामदेव सभा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐मु...
04/09/2026

मेरे परम मित्र सतबीर वर्मा जी को नामदेव सभा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐

मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व, समर्पण एवं समाज के प्रति सेवा भाव से नामदेव समाज को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। आपके उज्ज्वल कार्यकाल एवं सफल नेतृत्व की मंगलकामनाएँ। 🙏

‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी’ के अवसर पर समस्त श्रद्धालुओं एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं!यशोदानंदन की असीम कृ...
04/09/2026

‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी’ के अवसर पर समस्त श्रद्धालुओं एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं!

यशोदानंदन की असीम कृपा से हम सभी का जीवन सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली से आलोकित हो, यही मंगलकामना है।

जय श्री कृष्णा!

आज फतेहाबाद रेस्ट हाउस में हांसी विधायक बड़े भाई विनोद भयाना जी व प्रदेश महामंत्री वेद फुलां जी से आत्मीय मुलाकात हुई। इ...
03/09/2026

आज फतेहाबाद रेस्ट हाउस में हांसी विधायक बड़े भाई विनोद भयाना जी व प्रदेश महामंत्री वेद फुलां जी से आत्मीय मुलाकात हुई। इस दौरान विभिन्न संगठनात्मक एवं क्षेत्रीय विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

इस दौरान राजपाल यादव जी, भिरड़ाना मंडल अध्यक्ष संदीप भोडिया खेड़ा जी, राकेश भांभू जी भी उपस्थित रहे।

संगठन की मजबूती, जनसेवा और क्षेत्र के विकास के संकल्प को लेकर निरंतर मिलकर कार्य करने पर सार्थक संवाद हुआ।

आज क्षेत्र में विभिन्न शोकाकुल परिवारों के बीच पहुँचकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं परिजनों के प्रति अपनी...
03/09/2026

आज क्षेत्र में विभिन्न शोकाकुल परिवारों के बीच पहुँचकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं परिजनों के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं।

🔹 गांव नंगल में स्वर्गीय पालो बाई धर्मपत्नी फतू राम मागल जी की रस्मपगड़ी में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

🔹 गांव नंगल में ककू राम गड़ाई जी के पिता स्वर्गीय रामसरूप गड़ाई जी के निधन पर शोक संतप्त परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं परिवार को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दें।

🔹 गांव दादूपुर में डॉ. हंसराज जी की धर्मपत्नी के निधन पर उनके परिवार से मिलकर दुःख की इस घड़ी में अपनी संवेदनाएँ प्रकट कीं।

🔹 रतिया वार्ड नंबर 14 में प्रेम एवं प्रिंस जी के पिता स्वर्गीय मुंशी राम जी के निधन पर उनके निवास स्थान पर पहुँचकर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं परिवार को ढांढस बंधाया।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति 🙏

आज संत कबीर कुटीर, चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर विमुक्त, घुमंतु, अर्ध-घुमंतु एवं टपरीवास जनजाति के प्रतिनिधिमंडल के...
02/09/2026

आज संत कबीर कुटीर, चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर विमुक्त, घुमंतु, अर्ध-घुमंतु एवं टपरीवास जनजाति के प्रतिनिधिमंडल के साथ माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी से मुलाकात कर समाज से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों एवं मांगों पर सकारात्मक चर्चा की।

बैठक में प्रमुख रूप से विमुक्त, घुमंतु एवं अर्ध-घुमंतु जनजाति वित्त एवं विकास निगम के गठन, साथ ही हरियाणा सरकार द्वारा 4 जुलाई 2019 को जारी अधिसूचना के तहत जोगी-जंगम, मनिहार, भाट, रेबारी तथा मदारी (हिंदू) को विमुक्त एवं टपरीवास की सूची में शामिल करने संबंधी अधिसूचना पर माननीय पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा लगाई गई रोक को हटवाने अथवा संशोधित अधिसूचना जारी करने सहित विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को मुख्यमंत्री जी के समक्ष रखा।

माननीय मुख्यमंत्री जी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना तथा समाज के हितों से जुड़े विषयों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता जी, DNT कल्याण संघ के उपाध्यक्ष एवं बोर्ड के पूर्व चेयरमैन डॉ. बलवान सिंह जी, अखिल भारतीय विमुक्त घुमंतू जनजाति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह देसू जोधा जी, मंत्री श्री बूटा सिंह बाजीगर जी एवं श्री डी.सी. मूसाल जी सहित अन्य प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

विमुक्त, घुमंतु एवं अर्ध-घुमंतु समाज के सम्मान, अधिकार और कल्याण के लिए हमारी प्रतिबद्धता निरंतर जारी रहेगी।

#जनकल्याण #विमुक्तजनजाति #घुमंतुजनजाति #हरियाणा

🇮🇳 हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी की ओर से विभिन्न नगर निगम, नगर परिष...
02/09/2026

🇮🇳 हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉

राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी की ओर से विभिन्न नगर निगम, नगर परिषद एवं नगरपालिका क्षेत्रों से ओड समाज के कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल विजय की शुभकामनाएँ।

यह ओड समाज के लिए गर्व और गौरव का विषय है कि हमारे समाज के कर्मठ साथियों को राजनीतिक प्रतिनिधित्व एवं जनसेवा का अवसर प्राप्त हो रहा है।

हमें पूर्ण विश्वास है कि सभी सम्मानित प्रत्याशी अपने-अपने वार्ड में जनसेवा, विकास और संगठन के प्रति समर्पण के साथ कार्य करते हुए विजय प्राप्त करेंगे।

💐 सभी प्रत्याशियों को बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ।
विजय भव! 🚩

Rajasthan

रतिया हल्के की राजनीतिक एवं सामाजिक हस्ती के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले मेरे परम् मित्र रहे स्वर्गीय रमेश सिं...
01/09/2026

रतिया हल्के की राजनीतिक एवं सामाजिक हस्ती के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले मेरे परम् मित्र रहे स्वर्गीय रमेश सिंगला जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन मैंने राजनीति क्षेत्र में उनके साथ बहुत काम किया हमारे od समाज से हम दो विधायक ज्ञान चंद जी od व मै बना रमेश सिंगला जी का बहुत बड़ा योगदान रहा

समाज एवं जनसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान और उनकी मधुर स्मृतियां सदैव हम सभी के हृदय में जीवंत रहेंगी।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं परिवार को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दें।

ॐ शांति 🙏

#स्वर्गीय_रमेश_सिंगला_जी #पुण्यतिथि #विनम्र_श्रद्धांजलि
🙏

01/09/2026

पंजाब यूनिवर्सिटी में Gen Z के समर्थन से ABVP के प्रधान पद पर शानदार जीत दर्ज करने वाले अंकित बिढ़ान जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🇮🇳🎉

यह जीत युवाओं की नई सोच, ऊर्जा और मजबूत नेतृत्व में विश्वास की जीत है।
आपके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल के लिए ढेरों शुभकामनाएं। 💐

पंजाब विश्वविद्यालय में फिर गूंजा राष्ट्रवाद का जयघोष।पंजाब विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में ABVP के अंकित बढ़ान जी ने अ...
31/08/2026

पंजाब विश्वविद्यालय में फिर गूंजा राष्ट्रवाद का जयघोष।

पंजाब विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में ABVP के अंकित बढ़ान जी ने अध्यक्ष पद पर शानदार विजय हासिल की। उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Address

V. P. O. Jallopur
Ratia
125051

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Lakshman Napa MLA posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Lakshman Napa MLA:

Shortcuts

Share