Kulbhooshan Sharma

Call Directions Website Contact the organization

Kulbhooshan Sharma this page is created to share thoughts and works of mine with my friends.. �

एक युवा, कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी का यूँ असमय चले जाना अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है।😔देवास जिले के खातेगांव थाना प्रभारी श्...
02/11/2026

एक युवा, कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी का यूँ असमय चले जाना अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है।😔

देवास जिले के खातेगांव थाना प्रभारी श्री दिलीप पुरी जी का अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई के दौरान हुई दुर्घटना में असामयिक निधन मन को भीतर तक झकझोर देने वाला है।

यह केवल एक पुलिस अधिकारी की मृत्यु नहीं, बल्कि एक ऐसे युवा, ऊर्जावान और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी का असमय चले जाना है, जिसके सामने संभावनाओं से भरा एक लंबा भविष्य था।

निश्चित ही आने वाले वर्षों में वे उच्च पदों को सुशोभित कर सकते थे। अपने अनुभव, ऊर्जा और कर्तव्यपरायणता से प्रदेश एवं देश की सेवा में अनेक महत्वपूर्ण योगदान दे सकते थे। न जाने कितने अच्छे कार्य, कितनी उपलब्धियाँ और कितनी संभावनाएँ उनके साथ ही अधूरी रह गईं।

इस घटना ने एक बार फिर हमारे समाज और व्यवस्था के सामने कुछ गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं।

आखिर अवैध शराब का कारोबार करने वाले माफियाओं के हौसले इतने बुलंद कैसे हो जाते हैं कि कानून का पालन कराने वाले अधिकारियों को अपनी जान जोखिम में डालकर उनका पीछा करना पड़ता है?

अवैध शराब का कारोबार केवल कानून का उल्लंघन नहीं, बल्कि समाज के स्वास्थ्य, सुरक्षा और भविष्य के साथ खिलवाड़ भी है। ऐसे अवैध कारोबार के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई के साथ-साथ उन परिस्थितियों और संभावित संरक्षण तंत्र की भी गहन जाँच आवश्यक है, जिनके कारण ये गतिविधियाँ फलती-फूलती हैं।

एक अधिकारी जब अपने कर्तव्य के निर्वहन के लिए घर से निकलता है, तो उसके पीछे भी एक परिवार होता है, कुछ सपने होते हैं, कुछ अपने होते हैं, जो उसके सकुशल लौटने की प्रतीक्षा कर रहे होते हैं।

किसी परिवार के लिए अपने प्रियजन को खो देना असहनीय पीड़ा है, लेकिन समाज के लिए भी ऐसे युवा और कर्तव्यशील अधिकारी को खो देना एक अपूरणीय क्षति है।

इस घटना का दुःख केवल संवेदनाओं तक सीमित नहीं रहना चाहिए। यह हमें अवैध कारोबार के विरुद्ध और अधिक दृढ़ता से खड़े होने तथा कर्तव्य निभाने वाले अधिकारियों की सुरक्षा के प्रति गंभीर होने के लिए भी प्रेरित करना चाहिए।

"और यकीन मानिए, यह केवल शासन-प्रशासन का दायित्व नहीं है।"

जब स्वयं जनता और समाज अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों को मन से नकारने लगेगा, जब ऐसे लोगों को सामाजिक प्रतिष्ठा और स्वीकार्यता मिलनी बंद होगी, तब निश्चित ही उनके हौसले कमजोर पड़ेंगे।

अवैध कारोबार करने वालों का सामाजिक स्तर पर विरोध, उनकी गतिविधियों की सूचना संबंधित अधिकारियों तक पहुँचाना और किसी भी प्रकार से उन्हें प्रोत्साहन या संरक्षण न देना—यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

क्योंकि अपराध के विरुद्ध केवल कानून का कठोर होना पर्याप्त नहीं, समाज का जागरूक और संवेदनशील होना भी उतना ही आवश्यक है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

श्री दिलीप पुरी जी को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि।🙏💐

01/11/2026

सभी साथियों को मध्य प्रदेश स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🙂💐💐💐💐

ज़रूरी नहीं कि वो गलत है , हो सकता है वो आपसे अलग है ... हमेशा सिक्के के दूसरे पहलू को भी अहमियत दें 👍
01/11/2026

ज़रूरी नहीं कि वो गलत है , हो सकता है वो आपसे अलग है ...
हमेशा सिक्के के दूसरे पहलू को भी अहमियत दें 👍

फैसला तुम्हारे हाथ है,या तो अपने लक्ष्य को बता दो कि तुम्हारी परेशानियाँ कितनी बड़ी हैं,या अपनी परेशानियों को बता दो कि ...
31/10/2026

फैसला तुम्हारे हाथ है,
या तो अपने लक्ष्य को बता दो कि तुम्हारी परेशानियाँ कितनी बड़ी हैं,
या अपनी परेशानियों को बता दो कि तुम्हारा लक्ष्य कितना बड़ा है। 🙂👍


परिवर्तन एक दिन में नहीं आता , पर प्रयास करो तो एक दिन जरूर आता है । प्रयास जारी है .... 🙂
27/10/2026

परिवर्तन एक दिन में नहीं आता , पर प्रयास करो तो एक दिन जरूर आता है ।
प्रयास जारी है .... 🙂

आज एकलव्य विद्यालय, सैलाना के बच्चे अपनी समस्याएँ बताने के लिए विद्यालय से निकलकर लगभग 20 किलोमीटर पैदल चलकर रतलाम कलेक्...
26/10/2026

आज एकलव्य विद्यालय, सैलाना के बच्चे अपनी समस्याएँ बताने के लिए विद्यालय से निकलकर लगभग 20 किलोमीटर पैदल चलकर रतलाम कलेक्ट्रेट तक पहुँचे।

बच्चों के साथ लगभग 11 किलोमीटर की पैदल यात्रा हमने भी की। इस दौरान लगातार बच्चों से बात करने और उनकी समस्याएँ जानने का प्रयास किया।

यद्यपि बच्चों के लिए बस की व्यवस्था भी कर ली गई थी, लेकिन बच्चे उसमें बैठने अथवा किसी अधिकारी से अपनी समस्याओं के विषय में चर्चा करने के लिए तैयार नहीं थे।

इससे मन में यह प्रश्न अवश्य उठा कि कहीं बच्चों के लिए अपनी समस्याओं के समाधान से अधिक महत्वपूर्ण आंदोलन करना तो नहीं बना दिया गया था?

कलेक्ट्रेट पहुँचने के बाद सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग द्वारा बच्चों की समस्याएँ नोट की गईं एवं उनके यथायोग्य समाधान का आश्वासन दिया गया। इसके बाद बच्चे बस में बैठकर पुनः अपने विद्यालय लौट गए।

बच्चों की समस्याएँ वास्तविक हैं और उनका समाधान हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है।

ये बात तो तय है कि हमें, अर्थात प्रशासन एवं शिक्षा विभाग को इस दिशा में लगातार प्रयास करने पड़ेंगे, जिससे ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।

क्योंकि जिन हाथों में किताबें होनी चाहिए, उन पर आंदोलन का बोझ नहीं आना चाहिए, कम से कम इस उम्र में तो नहीं।

प्रयास गंभीर होंगे और लगातार होंगे। 👍👍👍

26/10/2026

मुझे लेखन में रुचि काफी समय से है , काफी कुछ लिखा भी है , अभी सोचा कि क्यों का इसे पब्लिक प्लेटफॉर्म पर शेयर करूं , ताकि विचारों का आदान प्रदान जारी रहे ...
इस क्रम में पहली रचना को वीडियो फॉर्म में प्रस्तुत कर रहा हूं , आनंद लें 🙂

कविता शीर्षक: "असल मायने"

ख़ूबियों से तो दिल लगा लेती है ये दुनिया,
मोहब्बत तो वो है जो कमियों से की जाती है।
मुसीबत में तो सबको याद आती है रब की,
इबादत तो वो है जो सुकून में की जाती है।

ग़ैरों की किरदार-निगारी तो कर ही लोगे मगर,
सच तो वो है जो ख़ुद से कहा जाता है।
अरे, रो-रो के दास्तान-ए-हयात सुनाने वालो,
दर्द तो वो है जो हँसकर सहा जाता है।

हिफ़ाज़त के रिश्ते तो होते हैं दिमाग़ के,
दिल्लगी में तो जोख़िम ही लिया जाता है।
अरे, परखकर तो सामान लिया जाता है सौदागरों से,
भरोसा अज़ीज़ों पर बंद आँखों से किया जाता है।

पौधों पर पत्ते हैं, काँटे हैं, शाख़ें भी हैं,
फूल तो वो है, जो किरदारों में खिला करता है।
मज़ा कहाँ है दिमाग़ों को हराने में,
दिलों को जीतने में जो मज़ा मिला करता है।

ख़ूबियों से तो दिल लगा लेती है ये दुनिया,
मोहब्बत तो वो है जो कमियों से की जाती है।

🙏🙏🙏
शब्द अर्थ :- (किरदार निगारी – चरित्र चित्रण) (सौदागर – व्यापारी) (दास्तान ए हयात — आप बीती )

आज शाम ग्राम बिलडी (बाजना) में ग्रामवासियों के साथ खाटला बैठक ...
21/10/2026

आज शाम ग्राम बिलडी (बाजना) में ग्रामवासियों के साथ खाटला बैठक ...

Address

Ratlam

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kulbhooshan Sharma posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Kulbhooshan Sharma:

Shortcuts

Share

Nearby government services