युवा एकता कल्याण संघ - मध्य प्रदेश

युवा एकता कल्याण संघ - मध्य प्रदेश

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from युवा एकता कल्याण संघ - मध्य प्रदेश, Social service, 43/1, Near MLCT College, Itaura, Rewa.

Vision: Rebuild Youth India through Educated, Healthy, Self-reliant, Courteous, Sensitive divine youth through training and workshops, and undertake constructive, nation-building activities

Photos from युवा एकता कल्याण संघ - मध्य प्रदेश's post 29/10/2024

सामाजिक संगठन युवा एकता कल्याण संघ विगत चार माह पूर्व गर्मियों में मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के मार्गदर्शन में चलाए गए "नमामि गंगे अभियान " के तहत इटौरा छेत्र के प्रमुख जल स्रोत झलबदरी तालाब में जल संरक्षण व नदी पुनर्जीवन व स्वच्छता अभियान की सफलता व सार्थकता का सुखद परिणाम आज देखने को मिलने लगा है। जिसके परिणामस्वरूप माननीय उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल जी स्वयं झलबदरी तालाब पहुच कर संगठन के युवाओ के द्वारा प्रतिदिन प्रातः 6 से 8 बजे तक एक माह निरंतर किये गए श्रमदान को प्रेरित व प्रोत्साहित करते हुए इसे रानीतालब व रतहरा की तर्ज पर बनाये जाने का निरीक्षण कर अधिकारियों कर्मचारियों व संबंधित निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया व सामाजिक कार्यो में लगे हम युवाओ का संबल बढ़ाया व संगठन के युवाओ की उन्होंने मुक्तकंठ से प्रसंशा की।
उन्होंने कहा कि इस तरह के सामाजिक अभियानों से आम जनो व युवाओ को जोड़कर निरंतर करते रहने हेतु हम सबका उत्साहवर्धन किया।
माननीय उपमुख्यमंत्री जी का हृदय से बहुत बहुत आभार एवं धन्यवाद ।
जय युवा शक्ति।
Ministry of Jal Shakti, Department of Water Resources, RD & GR

Photos from युवा एकता कल्याण संघ - मध्य प्रदेश's post 25/12/2023

आज सामाजिक संगठन युवा एकता कल्याण संघ कार्यालय में"युवा संवाद" कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय कार्यपरिषद के सदस्य व वरिष्ठ पत्रकार भोपाल आदरणीय प्रकाश त्रिवेदी जी,व मुख्य वक्ता के रूप में माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के राजनीतिक सलाहकार श्री सिद्धार्थ बर्किया जी पूर्व बरिष्ठ प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ युवा संवाद कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
आदरणीय भाईसाहब ने युवाओ को अनेक विषयों पर मार्गदर्शन देते हुए उन्हें संयम व धैर्य के साथ सामाजिक जीवन मे आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि युवा को अगर सही दिशा मिल जाये तो उनके जीवन से भटकाव ,तनाव व ईर्ष्या ,द्वेष जैसे अवगुण नही आते ऐसे युवा सेवा व सृजन के मार्ग पर चल कर देश और समाज की दिशा का सही निर्धारण करते है। आज युवाओ के पास चुनौतियां भी है और अनेक अवसर भी है किंतु अवसर का लाभ वही उठा पाते है जो सामाजिक व वैचारिक रूप से मजबूत होते है अन्य युवाओ के लिए प्रेरणादायक बनते है।
उसके लिए सिर्फ सही दिशा में आगे बढ़ने की जरूरत होती है।
आज युवाओ के लिए हर छेत्र में अवसरों की भरमार है जरूरत सिर्फ नकारात्मक सोच को त्यागकर सकारात्मक दिशा को ओर आगे बढ़ने की है और छोटे से छोटे कार्य को पूरी मेहनत लगन और निष्ठा से करने की आवश्यकता है । युवा एकता कल्याण संघ के कार्य सामाजिक कार्यो को देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई ,वास्तव में आप जैसे युवाओ की जरूरत आज देश को है जो नशा मुक्त हो और वैचारिक रूप से सशक्त हो
कार्यक्रम के आयोजक युवा एकता कल्याण संघ के अध्यक्ष राजराखन पटेल ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया वही अतिथियों का स्वागत उद्धबोधन प्रयास रक्तदान सेवा संगठन के अध्यक्ष अवनीश तिवारी ने किया युवा संवाद कार्यक्रम में विशेष रूप से संगठन के संरक्षक सुशील ca कॉमर्स अकादमी के संचालक समाजसेवी सुशील प्रताप सिंह,समाजसेवी इंजी घनश्याम पटेल अध्यक्ष माँ जानकी सेवा समिति, समाजसेवी शायर सिद्धार्थ श्रीवास्तव , सरपंच ग्राम पंचायत सोनोरा श्रीमती विनीता पटेल जी, वरिष्ठ समाजसेवी जय प्रकाश नारायण मिश्रा ,समाजसेवी देवमुनि विश्वकर्मा, समाजसेवी रोहित कुशवाहा, श्री धर्मेंद्र नापित, युवा एकता कल्याण संघ के सचिव सौरव मिश्रा,समाजसेवी अमर कुमार भारती, सुनील मिश्रा, रामदेव पटेल ,उत्तम साकेत ,श्रद्धा सिंह ,आरती पटेल समाजसेवी अर्पित पटेल,अरविंद पटेल,अमितेश मिश्र, सहित सामाजिक संगठनों के युवा साथी व समाजसेवी बहने उपस्थित रही।
💐💐💐💐💐💐💐💐💐
जय युवा शक्ति।
राजराखन पटेल
(अध्यक्ष)युवा एकता कल्याण संघ
(जिला संयोजक) भाजपा स्वयंसेवी संस्थाएं प्रकोष्ठ रीवा ।

Photos from युवा एकता कल्याण संघ - मध्य प्रदेश's post 16/12/2023

जय युवा शक्ति।।

Photos from युवा एकता कल्याण संघ - मध्य प्रदेश's post 27/02/2023

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति,युवा एकता कल्याण संघ के संरक्षक वरिष्ठ समाजसेवी आदरणीय श्री दिवाकर सिंह जी से सौजन्य भेंट कर संगठनात्मक विषयो पर मार्गदर्शन प्राप्त किया ।
जय युवा शक्ति।

Photos from युवा एकता कल्याण संघ - मध्य प्रदेश's post 27/02/2023

सामाजिक संगठन युवा एकता कल्याण संघ द्वारा मऊगंज के यशस्वी विधायक श्री प्रदीप पटेल जी को अथक प्रयास के मऊगंज को जिला बनाने के लिए सफलतम प्रयास करने के लिए संगठन के युवा साथियो के साथ पहुच कर हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दिया।
जय युवा शक्ति।

Photos from युवा एकता कल्याण संघ - मध्य प्रदेश's post 27/02/2023

आज शासकीय मॉडल साइंस कॉलेज रीवा में सामाजिक आयोजित युवा अंकुर वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुआ।सामाजिक संगठन युवा एकता कल्याण संघ की पहल पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर श्री मनोज पुष्प जी,विशिष्ट अतिथि जन अभियान परिषद के संभागीय समन्वयक श्री प्रवीण पाठक जी व कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य श्री त्रिपाठी जी रहे।संवाद कार्यक्रम में उपरांत सभी युवाओ के साथ कलेक्टर सर ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।कार्यक्रम में हम युवाओ की प्रेरणा स्रोत डॉ आरती तिवारी जी,ब्लॉक समन्वयक श्री अमित अवस्थी जी,राजेन्द्र मिश्रा जी,श्रीमती कोमल अवस्थी जी,सर्वोदय विन्ध्य विकास समिति के प्रमुख आदरणीय शशि मिश्रा जी,श्री बृजेश प्रताप सिंह जी,सुदिशा फाउंडेशन के प्रमुख सुधाकर जायसवाल जी,प्रयास रक्तदान सेवा संगठन के संस्थापक अवनीश तिवारी जी,सामाजिक कार्यकर्ता देव पण्डेय जी,युवा एकता कल्याण संघ से नगर प्रभारी अर्पित पटेल ,स्वयंसेवी संस्थाये प्रकोष्ठ रीवा के जिले के सह सयोंजक अमर भारती जी,सेमरिया के सह सयोंजक चक्रपाणि मिश्रा जी,नीता पटेल,गिरीश पटेल ,रमेश शुक्ला जी,सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख जन,मेंटर्स गण, नगर के समाजसेवी ,महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं bsw/msw के समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
जय युवा शक्ति।
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
राजराखन पटेल
(जिला सयोंजक)
स्वयंसेवी संस्थाये प्रकोष्ठ भाजपा रीवा
(अध्यक्ष) युवा एकता कल्याण संघ

Photos from युवा एकता कल्याण संघ - मध्य प्रदेश's post 27/02/2023

सामाजिक संगठन युवा एकता कल्याण संघ द्वारा लौवा लक्ष्मणपुर ,कुशहा,कपूरी, में आयोजित विकास यात्रा में सहभागिता रही।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रीवा विधायक श्री राजेन्द्र शुक्ल जी रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष डॉ भूपेंद्र सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान के ceo श्री प्रदीप दुवे जी ,युवा एकता कल्याण संघ के अध्यक्ष राजराखन पटेल सहित सभी शासकीय विभागों के अधिकारी- कर्मचारी व ग्राम की जनता जनार्दन उपस्थित रही। कार्यक्रम संगठन के सक्रिय युवा समाजसेवी उत्तम साकेत जी विपिन रावत जी,ग्राम विकास फ्रस्फुटन समिति लौवा लक्ष्मणपुर के अध्यक्ष देवमुनि विश्वकर्मा जी सहित सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहे।
जय युवा शक्ति।

Photos from युवा एकता कल्याण संघ - मध्य प्रदेश's post 02/11/2022

💐💐💐💐💐💐💐💐💐
आज मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर सामाजिक संगठन युवा एकता कल्याण संघ द्वारा ग्राम पंचायत सगरा में शासकिय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रभात फ्रेरी कार्यक्रम व नशा मुक्ति संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमे विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सुधा मिश्रा जी,ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती सावित्री पाल,परामर्शदाता सुश्री श्रद्धा सिंह ,मृगनयन तिवारी,msw के छात्र युवा समाजसेवी सुनील मिश्रा जी, प्रिया शाह जी,ग्राम विकास फ्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष देवमुनि विश्वकर्मा, समाजसेवी अभिषेक त्रिपाठी,रोहित द्विवेदी, प्रमोद कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में विद्यालय की छात्र- छात्राएं उपस्थित रही।
👏👏👏👏👏👏👏👏👏
राजराखन पटेल
अध्यक्ष
युवा एकता कल्याण संघ

Photos from युवा एकता कल्याण संघ - मध्य प्रदेश's post 02/11/2022

उरहट स्थित कृष्णा सदन में वरिष्ठ साहित्यकार,मीसाबंदी,युवा एकता कल्याण संघ के संरक्षक वरिष्ठ समाजसेवी श्री सुभाष श्रीवास्तव जी के सानिध्य में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को नमन करने व उनके विचारों व कार्यो को सुनने-जानने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। श्री सुभाष श्रीवास्तव जी ने कहा कि
आज युवाओ को एकता के साथ साथ अनुशासन ,इंसानियत,मानवता,भाईचारे को आत्मसात कर समाजसेवा के छेत्र में आगे बढ़ने की जरूरत है। हमे बड़े से बड़ा और कठिन से कठिन कार्य करने के लिए हमारे अंदर
मजबूत इच्छा शक्ति,धैर्य और साहस का होना अनिवार्य है और ये सब मानवीय गुण सरदार पटेल जैसे महापुरुषों के जीवन से सीखा जा सकता है।आगे उन्होंने कहा कि सरदार पटेल सादगी और संयम की प्रतिमूर्ति थे।आज की नई पीढ़ी को उनके बताए मार्ग पर चलने की नितांत आवश्यकता है। भारत की एकता अखण्डता को बचाने की जिम्मेदारी अब युवाओ के कंधों पर है। उन्होंने लौह पुरुष के जीवन की अनेक घटनाओं व उनके जीवन मे किये गए संघर्षों से हम युवाओ को परिचित कराया।उन्होंने कहा कि गांधी जी ने वल्लभ भाई पटेल की नेतृत्व छमता व राजनीतिक कौशल, सूझ बूझ व दूर दृष्टिता से प्रभावित होकर उन्हें "सरदार"की उपाधि दी।565 रियासतों को एक कर भारत मे विलय कराना आसान कार्य नही था किंतु उन्होंने असंभव को भी सम्भव कर दिखाया। सरदार सच्चे मायनो में एक आदर्श राजनेता थे इसलिए उनकी जयंती हम सबको जाती धर्म मजहब से ऊपर उठकर मनाने की आवश्यकता है।इस अवसर पर आदरणीया माताश्री श्रीमती ज्योत्सना श्रीवास्तव जी,भाई अमर,आनंद,अर्पित,अरविंद,सुभांशु,व सामाजिक कार्यकर्ता शायर सिद्धार्थ श्रीवास्तव जी उपस्थित रहे।सबने माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर सरदार पटेल को नमन किया व उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
जय हिंद।

Photos from युवा एकता कल्याण संघ - मध्य प्रदेश's post 12/04/2022

जय युवा शक्ति

Want your business to be the top-listed Government Service in Rewa?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Website

Address


43/1, Near MLCT College, Itaura
Rewa
486001