PROShyam Shah Medical College & Associated Hospitals Rewa
Official Page of SS Medical College & Associated Gandhi Memorial, Sanjay Gandhi & SSB Hospital, Rewa
Official Page of Government Shyam Shah Medical College & Associated Hospitals Rewa
27/12/2025
आज रात्रिकालीन भ्रमण के दौरान संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा द्वारा बर्न यूनिट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वार्ड में भर्ती मरीजों को प्रदान की जा रही चिकित्सकीय उपचार प्रक्रिया, सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
डॉ. मिश्रा ने संबंधित चिकित्सकों एवं स्टाफ को मरीजों के उपचार, स्वच्छता, औषधि उपलब्धता तथा समुचित देखरेख के संबंध में आवश्यक दिशा–निर्देश प्रदान किए। साथ ही, उन्होंने उपचार व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी एवं रोगी-केंद्रित बनाने के लिए निरंतर सुधारात्मक प्रयास जारी रखने पर जोर दिया।
अंत में उन्होंने कहा कि गंभीर रोगियों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध कराना अस्पताल प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
30/11/2025
संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक द्वारा SGMH अस्पताल के SPW वार्ड का निरीक्षण
आज संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा द्वारा SGMH अस्पताल के SPW वार्ड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं चिकित्सकों को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
डॉ. मिश्रा ने वार्ड में स्वच्छता, चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता, उपकरणों की कार्यस्थिति तथा रोगियों को प्रदान की जा रही सुविधाओं की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण, संवेदनशील एवं समयबद्ध चिकित्सा सुविधा प्रदान करना सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
निरीक्षण के दौरान डॉ. मिश्रा ने स्वास्थ्य प्रतिनिधि श्री कमलेश सचदेवा के मामा, श्री लालचंद आहूजा से सर्जरी आईसीयू में भेंट कर उनका हालचाल जाना तथा उनके उपचार संबंधी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने उपस्थित चिकित्सकों को रोगी के बेहतर और त्वरित उपचार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
डॉ. मिश्रा ने अस्पताल प्रबंधन एवं चिकित्सक-कर्मियों को मरीज-सेवा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने तथा प्रत्येक रोगी को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु सतत प्रयास करने के निर्देश दिए।
20/11/2025
आईडीबीआई बैंक ने संजय गांधी चिकित्सालय को दिए स्ट्रेचर, व्हीलचेयर और एसी
आयुक्त डॉ. सोनवणे रहे मुख्य अतिथि, अस्पताल प्रबंधन ने जताया आभार
रीवा। संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय को गुरुवार को आईडीबीआई बैंक द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के अंतर्गत महत्वपूर्ण चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराए गए। बैंक ने अस्पताल को 15 स्ट्रेचर, 10 व्हीलचेयर और 2 दो-टन क्षमता वाले एयर कंडीशनर प्रदान किए, जिससे अस्पताल की सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा।
कार्यक्रम में नगर निगम रीवा के आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने आईडीबीआई बैंक के इस सहयोग को मरीज हित में एक सराहनीय कदम बताया और कहा कि ऐसे CSR कार्यों से सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलती है।
इस अवसर पर आईडीबीआई बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री राकेश अस्थाना तथा AGM श्री शैलेश मिश्रा भी मौजूद रहे। बैंक अधिकारियों ने कहा कि समाजहित में योगदान देना संस्थान की प्राथमिकता है और स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग उनका सतत प्रयास है।
चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा ने बताया कि अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्ट्रेचर और व्हीलचेयर की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक थी। उन्होंने आईडीबीआई बैंक का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह सहयोग मरीजों को त्वरित, सुरक्षित और बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगा।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और अस्पताल स्टाफ ने बैंक के इस CSR योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि नए उपकरणों के आने से उपचार व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा मरीजों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। Jansampark Madhya Pradesh Rewa Commissioner PRO Rewa
11/10/2025
संयुक्त संचालक सह अधीक्षक, डॉक्टर राहुल मिश्रा, द्वारा एसजीएमएच के विभिन्न विभागो व वार्डों का निरीक्षण किया तथा मरीज़ों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। चिकित्सकों तथा अन्य स्टाफ को गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सा सुविधाओं हेतु निर्देशित किया। PRO Rewa Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
01/10/2025
मेडिकल कॉलेज रीवा के स्किन बैंक में पहली बार हुआ स्किन डोनेशन
विंध्य क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक क्षण के रूप में श्याम शाह मेडिकल कॉलेज, रीवा के स्किन बैंक में पहली बार स्किन डोनेशन हुआ है। यह स्किन डोनेशन स्व. शिवेंद्र कुमार पाण्डेय, निवासी तोपखाना बिछिया, रीवा द्वारा किया गया।
मेडिकल कॉलेज रीवा के डीन डॉ. सुनील अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि यह कदम विंध्य क्षेत्र के जलने वाले मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होगा। उन्होंने स्व. शिवेंद्र कुमार पाण्डेय के परिवार को इस मानवतापूर्ण कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और समाज से आह्वान किया कि अधिक से अधिक लोग स्किन डोनेशन के लिए आगे आएँ।
संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज रीवा डॉ. राहुल मिश्रा ने भी इस पहल को सराहते हुए कहा कि स्किन बैंक के माध्यम से गंभीर रूप से जलने वाले मरीजों के उपचार में अब स्थानीय स्तर पर ही जीवनरक्षक सुविधा उपलब्ध होगी।
स्किन बैंक प्रभारी डॉ. सौरभ सक्सेना ने बताया कि गंभीर जलन की स्थिति में स्किन ट्रांसप्लांट मरीजों के जीवन को बचाने में अत्यंत प्रभावी है। रीवा में स्किन बैंक की उपलब्धता से अब मरीजों को अन्य बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
उल्लेखनीय है कि मेडिकल कॉलेज रीवा में स्किन बैंक की स्थापना हाल ही में माननीय श्री राजेंद्र शुक्ल, उप मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश एवं लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री के प्रयासों से की गई थी। यह विंध्य क्षेत्र का पहला स्किन बैंक है, जिसकी शुरुआत ने क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा प्रदान की है।
यह डोनेशन विंध्य क्षेत्र में अंग एवं ऊतक दान की परंपरा को नई प्रेरणा देगा और गंभीर मरीजों के लिए आशा की किरण बनेगा।
Rajendra Shukla Office Of Rajendra Shukla Jansampark Madhya Pradesh PRO Rewa Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
25/09/2025
Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh Office Of Rajendra Shukla Rajendra Shukla PRO Rewa
*पेपरलेस हुआ रीवा का शासकीय संजय गांधी अस्पताल:* ई ऑफिस प्रणाली हुई लागू, ऐसा करने वाला प्रदेश का पहला अस्पताल
https://dainik.bhaskar.com/dldl992mWWb
देश और दुनिया की खबरों के लिए डाउनलोड करें दैनिक भास्कर ऐप -
https://dainik.bhaskar.com/download
पेपरलेस हुआ रीवा का शासकीय संजय गांधी... ई ऑफिस प्रणाली हुई लागू, ऐसा करने वाला...
25/09/2025
प्रदेश के चिकित्सालयों में एसजीएमएच बना पहला पेपरलेस ऑफिस.
24/09/2025
Rajendra Shukla
Jansampark Madhya Pradesh
PRO Rewa
Office Of Rajendra Shukla
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
23/09/2025
**संजयगांधी बना प्रदेश का पहला ई - आफिस अस्पताल l**
प्रदेश में कार्यालयीन व्यवस्था को सुदृढ करने के उद्देश्य से ई - आफिस डिजिटल प्लेटफॉर्म एनआईसी द्वारा विकसित किया गया है। बता दें की राज्य शासन द्वारा प्रदेश के समस्त कार्यालयों में ई-आफिस परियोजना लागू करने के निर्देश दिए गए थे। इस क्रम में संजयगांधी अस्पताल के अधीक्षक सह संयुक्त संचालक द्वारा जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर ई - ऑफिस लागू करने हेतु आवश्यक कार्यवाही विगत माह से की गई थी। संजयगांधी अस्पताल प्रदेश के चिकित्सालयों में पहला अस्पताल गई जिसने यह प्रक्रिया शीघ्रता के साथ पूर्ण कराकर स्वयं का चिकित्सालयो की श्रेणी में पहला स्थान प्राप्त किया है।
**ई-आफिस** क्या है?
ई-ऑफिस (e-Office) भारत सरकार की एक डिजिटल प्रणाली है जिसे सरकारी दफ्तरों में कामकाज को कागज़ रहित (paperless), तेज़ और पारदर्शी बनाने के लिए विकसित किया गया है।
👉 इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) ने बनाया है और यह डिजिटल इंडिया प्रोग्राम का हिस्सा है।
e-Office की मुख्य बातें:
1. फाइल मैनेजमेंट सिस्टम – कागज़ की फाइलों की जगह डिजिटल फाइलें (e-File) बनाई और चलाई जाती हैं।
2. नोटिंग और ड्राफ्टिंग – अधिकारी सीधे कंप्यूटर पर नोट और आदेश लिख सकते हैं।
3. ई-मेल व ट्रैकिंग – फाइल कहाँ है, किसके पास है, और कितना काम हुआ है – यह तुरंत पता चल जाता है।
4. सुरक्षा – इसमें डाटा सुरक्षित रखने के लिए डिजिटल सिग्नेचर और पासवर्ड प्रोटेक्शन का उपयोग होता है।
5. पारदर्शिता और जवाबदेही – काम की मॉनिटरिंग आसान हो जाती है, जिससे भ्रष्टाचार और देरी कम होती है।
6. पर्यावरण हितैषी – कागज़ की बचत होती है।
फायदे
कामकाज तेज़ और सरल होता है।
फाइलें खोने का डर नहीं रहता।
कहीं से भी (ऑनलाइन) काम किया जा सकता है।
निर्णय लेने में पारदर्शिता आती है।
Jansampark Madhya Pradesh Rajendra Shukla Office Of Rajendra Shukla Rewa Commissioner PRO Rewa Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
16/09/2025
Rajendra Shukla Office Of Rajendra Shukla Jansampark Madhya Pradesh PRO Rewa
11/03/2025
संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक, डॉक्टर राहुल मिश्रा द्वारा चिकित्सालय के ENT वार्ड में भर्ती युवा नाटयकर्मी के सफल शल्य क्रिया उपरान्त उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को उपचार के उचित निर्देश दिए।
PRO Rewa Shyam Shah Medical College, Rewa
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Rewa
486001
