SVEEP_Rewa

Call Directions Website Contact the organization

SVEEP_Rewa Official Handle of Collectorate Rewa, Government of Madhya Pradesh

📸 Look at this post on Facebookhttps://www.facebook.com/share/p/Pw6yjuRYW6416HM2/?mibextid=qi2Omg
01/12/2023

📸 Look at this post on Facebook
https://www.facebook.com/share/p/Pw6yjuRYW6416HM2/?mibextid=qi2Omg

👉मतगणना केन्द्र में निर्धारित स्थलों से मिलेगा प्रवेश
👉वाहनों की पार्किंग तय स्थल में होगी
👉 मतगणना स्थल इंजीनियरिंग कॉलेज का मानचित्र जारी

रीवा जिले के सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना तीन दिसम्बर को प्रात: 8 बजे से इंजीनियरिंग कालेज रीवा में होगी। मतगणना केन्द्र परिसर में तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है। इस संबंध में अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि मतगणना केन्द्र में अधिकारियों, कर्मचारियों, मतगणना दल के सदस्यों, उम्मीदवारों तथा उनके मतगणना एजेंटों एवं पत्रकारों को प्रवेश देने के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। गेट नम्बर दो से निर्वाचन अधिकारी, मतगणना में तैनात दल के सदस्य तथा पत्रकारों को प्रवेश दिया जाएगा। गेट नम्बर तीन से विधानसभा क्षेत्र मनगवां, रीवा एवं गुढ़ के उम्मीदवारों तथा उनके मतगणना एजेंटों को प्रवेश मिलेगा। गेट नम्बर चार से विधानसभा क्षेत्र सिरमौर, सेमरिया, त्योंथर, मऊगंज एवं देवतालाब के उम्मीदवारों तथा उनके मतगणना एजेंटों को प्रवेश दिया जाएगा। गेट नम्बर एक और गेट नम्बर पाँच बंद रहेंगे। अपर कलेक्टर ने बताया कि वाहनों की पार्किंग के लिए भी अलग से व्यवस्था की गई है। मतगणना दल के सदस्यों, मतगणना के लिए तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों तथा पत्रकारों के वाहनों को निर्माणाधीन न्यायालय परिसर में पार्किंग की सुविधा दी गई है। सभी विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों तथा मतगणना एजेंटों के वाहनों की पार्किंग माडल स्कूल परिसर में निर्धारित की गई है। मतगणना दिवस में नीम चौराहे से स्टेडियम की ओर तथा स्टेडियम तिराहे से पालिटेक्निक कालेज के सामने तक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। केवल वैध प्रवेश पत्रधारी के वाहन ही निर्धारित पार्किंग स्थल तक जाएंगे। इन मार्गों से गुजरने वाले व्यक्ति मतगणना दिवस में वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। शहर से सिरमौर की ओर जाने वाले वाहन नीम चौराहे से अजगरहा होकर बाईपास मार्ग से इटौरा पहुंचेंगे। निराला नगर तथा यूनिवर्सिटी की ओर से आने वाले वाहन शिवनगर होकर शहर में प्रवेश करेंगे।

#विधानसभा_निर्वाचन_2023


https://www.facebook.com/share/p/fYxyBH8JUUUx4Evo/?mibextid=qi2Omg
01/12/2023

https://www.facebook.com/share/p/fYxyBH8JUUUx4Evo/?mibextid=qi2Omg

#मध्यप्रदेश_विधानसभा_निर्वाचन_2023

मतगणना के परिणाम भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट http://results.eci.gov.in और वोटर हेल्पलाइन ऐप (VHA) के माध्यम से देखे जा सकेंगे।

परिणाम http://ceomadhyapradesh.nic.in पर भी प्रदर्शित किए जाएंगे।

मतगणना - 03 दिसंबर 2023

Election Commission of India

Address

Collectorate Rewa
Rewa
486001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SVEEP_Rewa posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to SVEEP_Rewa:

Shortcuts

Share

Category